हिंदू धर्म में कोई भी पूजा पाठ या शुभ काम बिना गणेश भगवान की पूजा कर या आरती उतारे शुरू नहीं की जाती। गणपति जी को प्रथम पूज्य देवता की उपाधि प्राप्त है। इसलिए हर शुभ कार्य में सबसे पहले उन्हें याद किया जाता है। हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन खास है और उसका अलग महत्व है। बुधवार का जहां बुध ग्रह से संबंध माना जाता है। वहीं शास्त्रों में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा कर उनकी कृपा पाई जा सकती है। मान्यता के अनुसार, बुधवार के दिन विध्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा करने से विशेष लाभ होता है।
इस दिन ‘गं हं क्लौं ग्लौं उच्छिष्टगणेशाय महायक्षायायं बलिः’ मंत्र के जप करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी हो जाती है। गणेश जी का श्रृंगार सिंदूर से ही किया जाता है, इससे लोगों की समस्त परेशानियां दूर हो जाती हैं। आइए आपको कुछ उपायों के बारे में बताते हैं जिन्हें अपनाने से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और धन की प्राप्ति होती है, यदि इन उपायों को बुधवार के दिन किया जाए तो अच्छे फल की प्राप्ति होती है। साथ ही बुधवार को गणेश चालीसा का पाठ भी जरूर करें…
बुधवार को क्या करें
बुधवार के दिन एक अमरूद का पौधा लेकर भगवान गणेश के सामने रखें। श्रीगणेश के चरणों में देसी घी का दीपक जलाएं। इसके बाद उस अमरूद के पौधे को किसी मिट्टी के गमले में लगा दें और उसकी देखभाल करें। जब इस पौधे पर पहला फल आए तो उस फल को भगवान गणेश को अर्पित कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान गणेश सभी दुख दूर करते हैं। इसके अलावा समय के साथ साथ सभी कष्ट धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं। इस अमरूद के पौधे को भगवान गणेश के सामने रखकर
‘गं हं क्लौं ग्लौं उच्छिष्टगणेशाय महायक्षायायं बलिः’ मंत्र का जाप भी करें।
जरूर करें ये उपाय
भगवान गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाना चाहिए। भोग लगाने के बाद घी-गुड़ गाय को खिला देनी चाहिए। ऐसा करने से घर में धन व खुशहाली आती है। अगर घर में नकारात्मक शक्तियों का वास है, तो घर के मंदिर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना जरूर करनी चाहिए। मान्यता है कि इससे सभी प्रकार की बुरी शक्तियों का नाश होता है। बुध ग्रह खराब चल रहा तो किसी मंदिर में जाकर हरा मूंग दान करें। इससे बुध ग्रह का दोष शांत होता है। बुधवार के दिन सुबह स्नान कर गणेश जी को दूर्वा की 11 या 21 गांठ अर्पित करें। ऐसा करने से रुके हुए कार्यों और घर में सुख समृद्धि की कामना जल्द पूर्ण हो सकती है।
Related posts
2 Comments
Leave a Reply Cancel reply
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Varshik Rashifal 2025: सफलता और शांति के लिए जानें खास उपाय
Varshik Rashifal 2025 ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए सभी राशियों का विश्लेषण करता है। हर…
सरकारी नौकरी का ग्रहों से संबंध तथा पाने का उपाय
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश हर कोई करता है, हलांकि सरकारी नौकरी किसी किसी के नसीब में होती है। अगर…
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
Vish yog का जीवन पर प्रभावVish yog का जीवन पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में Vish yog और दोष व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं, यदि किसी…
कुंडली में 10 भाव क्या है? जानें स्वामी, प्रभाव, लाभ और उपाय
ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का 10 भाव (दशम भाव) बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे कर्म भाव कहा जाता है, जो…
Maharana Pratap Jayanti 2026 Date: जानें कब है, महत्व और इतिहास
महाराणा प्रताप जयंती भारत के महान योद्धा और मेवाड़ के वीर राजा महाराणा प्रताप की जयंती के रूप में मनाई…
Narasimha Jayanti 2026 | तिथि, महत्व, इतिहास और पूजा विधि
नरसिम्हा जयंती (Narasimha Jayanti) हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान विष्णु के चौथे अवतार…
Buddha Purnima 2026 date | महत्व, इतिहास और उत्सव
बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2026) बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह दिन भगवान गौतम बुद्ध के…
[…] मंगल का हमारे स्वास्थ्य, परिवार और आर्थिक स्थिति पर बहुत प्रभाव आता है। मंगल […]
[…] भगवान गणेश की कृपा-प्राप्ति के लिए तीन बत्तियों वाला घी का दीपक जलाना चाहिए। […]