ज्योतिषी में अशुभ मंगल के हमारे स्वास्थ्य, परिवार और आर्थिक स्थिति पर बहुत प्रभाव आता है। मंगल भाई के सुख, अचल संपत्ति के सुख, जीवनसाथी और बच्चों के सुख का कारक होता है। मंगल जन्म कुंडली के 3, 6, 10, 11 भाव में शुभ होता है जबकि अन्य भाव में मंगल की स्थिति हो या फिर जन्म कुंडली में मंगल 2, 7 ( मारक ) हो, या फिर शनि, राहु, केतु मंगल युति दृष्टि संबंध हो, जन्म कुंडली में मंगल वक्री हो इन सब स्थिति में निम्न अशुभ प्रभाव आते हैं।ज्योतिषी में अशुभ मंगल के प्रभाव एवं निम्न उपाय
ज्योतिषी में अशुभ मंगल के स्वास्थ्य पर प्रभाव:
कुंडली में मंगल अशुभ फल दे रहा हो तो स्वास्थ्य के रूप में पित्त प्रकृति के रोग परेशान करते हैं।
इस से हृदय रोग, तवचा रोग, मूत्र अंगों से जुड़े रोग, आंखों और सर दर्द के रोग होते हैं।
खास कर मंगल की अशुभता तनाव की वजह से बुद्धि को कमज़ोर करती है,
ऐसे व्यक्ति का शरीर सूख जाता है यानी शरीर से दुबले पतले होते हैं।
परिवारिक जीवन पर अशुभ मंगल के प्रभाव:
जन्म कुंडली में मंगल अशुभ फल दे रहा हो तो परिवार में एक दूसरे का सुख नहीं मिलता।
ऐसे व्यक्ति को पत्नी और बच्चों के साथ हमेशा अनबन बनी रहती है।
घर में खाने को लेकर, एक दूसरे की पैसे की ज़रूरत को लेकर, किसी भी तरह के दिन त्योहार, शादी विवाह की खरीदारी के खर्च को लेकर झगड़े होते हैं।
आर्थिक स्थिति पर अशुभ मंगल के प्रभाव:
जन्म कुंडली में मंगल अशुभ फल दे रहा हो तो आय चाहे कितनी भी हो, तब भी जीवन में सुकून की कमी होगी।
बिजली के सामान, वाहन, घर बनवाने पर और दवाइयों पर खर्च ज़्यादा होते हैं।
और जब दिन त्योहार पर, या फिर किसी खास ज़रूरत के समय पैसे की ज़रूरत होगी तभी पैसे की कमी का अनुभव होता है।
विशेष प्रभाव:
यदि जन्म कुंडली में मंगल अशुभ फल दे रहा है तो भाई के सुख का अभाव होगा,
खुद की ज़मीन, अचल संपत्ति, सोना/ चांदी बनाने में बाधा आएगी।
खास कर भीड़ जैसी जगहों पर वाहन चलाने की कला की कमी होती है।
अशुभ मंगल के उपाय
यदि उपरोक्त बताये गए लक्षण आपके जीवन में हैं तो मंगल की शुभता के लिए निम्न उपाये करें
- मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा पाठ, मंत्र जप करें, गुड़ चने या मीठी बूंदी का प्रसाद मंदिर में भेंट करें।
- किसी भी रूप में चांदी धारण करें या चांदी की ठोस गोली अपने साथ रखें।
- यदि परिवार में कलह से परेशान हैं तो रेवड़ियाँ जल प्रवाह करें या फिर तंदूर में बनी मीठी रोटी का दान करें।
- घर में खराब बिजली का सामान ना रहने दें, और दक्षिण दिशा में धातु के 2 घोड़े रखें।
यदि स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो तो गन्ने के रस से शिवलिंग अभिषेक करें।
Related posts
5 Comments
Leave a Reply Cancel reply
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Varshik Rashifal 2025: सफलता और शांति के लिए जानें खास उपाय
Varshik Rashifal 2025 ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए सभी राशियों का विश्लेषण करता है। हर…
सरकारी नौकरी का ग्रहों से संबंध तथा पाने का उपाय
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश हर कोई करता है, हलांकि सरकारी नौकरी किसी किसी के नसीब में होती है। अगर…
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
Vish yog का जीवन पर प्रभावVish yog का जीवन पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में Vish yog और दोष व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं, यदि किसी…
कुंडली में 10 भाव क्या है? जानें स्वामी, प्रभाव, लाभ और उपाय
ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का 10 भाव (दशम भाव) बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे कर्म भाव कहा जाता है, जो…
Maharana Pratap Jayanti 2026 Date: जानें कब है, महत्व और इतिहास
महाराणा प्रताप जयंती भारत के महान योद्धा और मेवाड़ के वीर राजा महाराणा प्रताप की जयंती के रूप में मनाई…
Narasimha Jayanti 2026 | तिथि, महत्व, इतिहास और पूजा विधि
नरसिम्हा जयंती (Narasimha Jayanti) हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान विष्णु के चौथे अवतार…
Buddha Purnima 2026 date | महत्व, इतिहास और उत्सव
बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2026) बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह दिन भगवान गौतम बुद्ध के…
[…] है। आप इसे रोज नहीं कर सकते हैं तो आप मंगलवार-मंगलवार इसे कर सकते हैं। इस बात का […]
[…] नेतृत्व एवं पराक्रम का कारक ग्रह मंगल है। गुरु पारदर्शी निर्णय क्षमता एवं […]
[…] जबकि मंगल, शुक्र, शनि, राहु, केतु ये पांच ग्रहों को पाप ग्रह माना गया है। […]
[…] दिया पैसा वापस वसूल कर लेंगे । अगर यहा मंगल के आलावा सूर्य ,राहु शनि या केतु बैठे […]
[…] मंगल एवं राहु जैसे पापग्रहों की जन्मपत्रिका में […]