यदुवंश में शूरसेन नाम के एक पराक्रमी क्षत्रिय हुए। उनकी पत्नी का नाम मारिषा था। उनके दस पुत्र हुए। वसुदेवजी उनके सबसे श्रेष्ठ पुत्र थे। इनका विवाह देवक की सात कन्याओं से हुआ। वसुदेवजी की पौरवी, रोहिणी, भद्रा, मदिरा, रोचना, इला और देवकी ये सात पत्नियां थीं। महाराज उग्रसेन के एक भाई थे, उनका नाम देवक था। देवकीजी उन्हीं की पुत्री थीं देवकीजी के आठ पुत्र हुए: कीर्तिमान्, सुषेण, भद्रसेन, ऋृजु, सम्मर्दन, भद्र, संकर्षण तथा आठवें स्वयं भगवान श्रीकृष्ण।
वसुदेव देवकीजी की सुभद्रा नाम की एक कन्या भी थी। कंस देवकीजी का चचेरा भाई था। ये कंस से छोटी थीं। देवकीजी के छ: पुत्रों को जन्म होते ही क्रूर कंस ने एक एक करके मार दिया। देवकीजी के सप्तम गर्भ को महामाया ने वसुदेवजी की दूसरी पत्नी रोहिणी के गर्भ में स्थापित कर दिया। इसलिए इनका नाम ‘संकर्षण’ पड़ा। आठवें पुत्र के रूप में स्वयं भगवान विष्णु ने देवकी के गर्भ से जन्म लिया।
कारागार में वसुदेव देवकीजी के सामने जब भगवान श्री विष्णु चतुर्भुज रूप में प्रकट हुए तो उन्होंने कहा, देवी स्वायम्भुव मन्वन्तर में आपका नाम पृश्नि था वसुदेवजी सुतपा नाम के प्रजापति थे।
तुम दोनों ने देवताओं के बारह हजार वर्षों तक कठिन तप करके मुझे प्रसन्न किया। क्योंकि तुम दोनों ने तपस्या, श्रद्धा और प्रेममयी भक्ति से अपने हृदय में निरन्तर मेरी भावना की थी, इसलिए मैं तुम्हें वर देने के लिए प्रकट हुआ। मैंने कहा कि तुम्हारी जो इच्छा हो सो मुझसे माँग लो, तब तुम दोनों ने मेरे जैसा पुत्र मांगा। उस समय मैं ‘पृश्निगर्भ’ के नाम से तुम दोनों का पुत्र हुआ। फिर दूसरे जन्म में तुम हुईं अदिति और वसुदेव हुए कश्यप। उस समय भी मैं तुम्हारा पुत्र हुआ। मेरा नाम था ‘उपेन्द्र’। शरीर छोटा होने के कारण लोग मुझे ‘वामन’ भी कहते थे। तुम्हारे इस तीसरे जन्म में भी मैं उसी रूप में फिर तुम्हारा पुत्र हुआ हूं। इस प्रकार अनेक बातें बताकर विष्णु ने समझाया और माता देवकी के कहने से बालरूप धारण कर लिया।
विष्णुरूप भगवान श्रीकृष्ण की आठ पत्नियां थीं- रुक्मणि, जाम्बवन्ती, सत्यभामा, कालिन्दी, मित्रबिन्दा, सत्या, भद्रा और लक्ष्मणा। उक्त सभी पत्नियों से दस दस पुत्रों का जन्म हुआ।
- श्रीकृष्ण रुक्मिणी के पुत्र: प्रद्युम्न, चारुदेष्ण, सुदेष्ण, चारुदेह, सुचारू, चरुगुप्त, भद्रचारू, चारुचंद्र, विचारू और चारू।
- जाम्बवती कृष्ण के पुत्र पुत्री: साम्ब, सुमित्र, पुरुजित, शतजित, सहस्त्रजित, विजय, चित्रकेतु, वसुमान, द्रविड़ और क्रतु। साम्ब के कारण ही कृष्ण कुल का नाश हो गया था। साम्ब ने दुर्योधन की पुत्री लक्ष्मणा से विवाह किया था।
- सत्यभामा कृष्ण के पुत्र पुत्री: भानु, सुभानु, स्वरभानु, प्रभानु, भानुमान, चंद्रभानु, वृहद्भानु, अतिभानु, श्रीभानु और प्रतिभानु।
- कालिंदी कृष्ण के पुत्र पुत्री: श्रुत, कवि, वृष, वीर, सुबाहु, भद्र, शांति, दर्श, पूर्णमास और सोमक।
- मित्रविन्दा श्रीकृष्ण के पुत्र पुत्री: वृक, हर्ष, अनिल, गृध्र, वर्धन, अन्नाद, महांस, पावन, वह्नि और क्षुधि।
- लक्ष्मणा श्रीकृष्ण के पुत्र पुत्री: प्रघोष, गात्रवान, सिंह, बल, प्रबल, ऊर्ध्वग, महाशक्ति, सह, ओज और अपराजित।
- सत्या श्रीकृष्ण के पुत्र पुत्री: वीर, चन्द्र, अश्वसेन, चित्रगुप्त, वेगवान, वृष, आम, शंकु, वसु और कुंति।
- भद्रा श्रीकृष्ण के पुत्र पुत्री: संग्रामजित, वृहत्सेन, शूर, प्रहरण, अरिजित, जय, सुभद्र, वाम, आयु और सत्यक।
उपरोक्त सभी में से प्रद्युम्न के पुत्र अनिरुद्ध और अनिरुद्ध के पुत्र वज्र का ही वंश आगे चला। वज्र से ही ब्रजमंडल बसा है।
Related posts
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Varshik Rashifal 2025: सफलता और शांति के लिए जानें खास उपाय
Varshik Rashifal 2025 ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए सभी राशियों का विश्लेषण करता है। हर…
सरकारी नौकरी का ग्रहों से संबंध तथा पाने का उपाय
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश हर कोई करता है, हलांकि सरकारी नौकरी किसी किसी के नसीब में होती है। अगर…
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
Vish yog का जीवन पर प्रभावVish yog का जीवन पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में Vish yog और दोष व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं, यदि किसी…
कुंडली में 10 भाव क्या है? जानें स्वामी, प्रभाव, लाभ और उपाय
ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का 10 भाव (दशम भाव) बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे कर्म भाव कहा जाता है, जो…
Maharana Pratap Jayanti 2026 Date: जानें कब है, महत्व और इतिहास
महाराणा प्रताप जयंती भारत के महान योद्धा और मेवाड़ के वीर राजा महाराणा प्रताप की जयंती के रूप में मनाई…
Narasimha Jayanti 2026 | तिथि, महत्व, इतिहास और पूजा विधि
नरसिम्हा जयंती (Narasimha Jayanti) हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान विष्णु के चौथे अवतार…
Buddha Purnima 2026 date | महत्व, इतिहास और उत्सव
बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2026) बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह दिन भगवान गौतम बुद्ध के…