इष्ट का अर्थ है प्रिय, इष्ट देव मतलब जो भी देवी या देवता आपको प्रिय है। वैसे तो जिस भी देवी देवता पर आपका अधिक झुकाव है, आप उन्हें इष्ट देव मान कर उनकी भक्ति कर सकते है। फिर भी यहां दो प्रचलित सूत्रो के विषय मे बता रहा हूँ, इष्ट देव कैसे जाने
जैमिनि ज्योतिष पर आधारित (इष्ट देव कैसे जाने):
कारकांश लग्न से द्वादस्थ भाव में स्थित ग्रहों से देवी देवताओं की भक्ति के बारे मे जैमिनि ऋषि ने बताया है। इसे जन्म कुंडली से भी हम देख सकते है। अथवा आत्मकारक ग्रह से बारहवें भाव से भी देख सकते है।
इसे आत्मकारक और अमात्यकारक ग्रह से देवी देवताओं की भक्ति के बारे मे समझ सकते है। अब इसके सूत्रों को देखते है।
रविकेतुभ्यां शिवे भक्तः।
कारकांश लग्न से बारहवें भाव में केतु के साथ सूर्य हो तो शिव भक्त।
चन्द्रेण गौर्याम।
केतु के साथ चंद्र हो तो गौरी/पार्वतीजी।
शुक्रेण लक्ष्म्याम्।
शुक्र से लक्ष्मीजी।
कुजेन स्कन्दे।
मंगल से कार्तिकेय या हनुमानजी।
बुध शनिभ्यां विष्णौ।
बुध और शनि या इनमें से कोई एक भी हो तो भगवान विष्णु।
गुरुणा साम्बशिवे।
बृहस्पति हो तो अर्धनारीश्वर।
राहुणा तामस्यां दुर्गायां च।
राहु हो तो तामसी देवी देवताओं और मा दुर्गा।
केतुना गणेशे स्कन्दे च।
केतु से श्री गणेश और कार्तिकेय।
पापर्क्षे मन्दे क्षुद्र देवतासु।
द्वादश भाव में पाप राशि में (मन्दे) शनि स्थित हो तो क्षुद्र देवता जैसे कि यक्षिणी, पिशाचिनी,डाकिनी भैरव आदि की भक्ति या भक्त।
शुक्रे च।
अगर वहां शुक्र भी पाप राशि मे हो तो उपर वाले सुत्र मे बताया है वही क्षुद्र देवी देवता। शुक्र शुभ राशि मे हो तो देवी लक्ष्मी की भक्ति समझना चाहिये।
अमात्यदासे चैवम।
अमात्यकारक से या अमात्यकारक जहां स्थित हो वहां से छठे भाव में अगर शनि अथवा शुक्र हो भी क्षुद्र देवी देवताओं के बारे मे विचार करना चाहिए।
अमात्यानुचराद् देवताभक्तिः।
अमात्यानुचराद् अर्थात अमात्यकारक से कम अंश वाला जो भ्रातृकारक होता है तो भ्रातृकारक ग्रह से भी जो ग्रह है उसके आधार पर सात्विक, तामसीक या क्षुद्र देवी देवताओं की भक्ति समझनी चाहिए। विशेष बात ये है कि ऋषिवर ने जो भी देवी-देवताओं के बारे मे कहा है
उनसे जुड़े हुए जो दुसरे स्वरूप है तो उसे भी समझना चाहिये।
वैदिक ज्योतिष पर आधारित सूत्र
पंचम भाव इष्ट का भाव माना जाता है। इस भाव में जो राशि होती है हमारे इष्ट देव कहलाते हैं।
पंचम भाव स्थित राशि अनुसार कैसे जानें अपने इष्ट देव को
मेष और वृश्चिक-
मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है इसलिए इन दोनों राशि के इष्ट देव हनुमानजी और रामजी हैं।
वृषभ और तुला-
वृषभ और तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है और इसलिए इनकी इष्ट देवी मां दुर्गा हैं
मिथुन और कन्या-
मिथुन और कन्या राशि का स्वामी बुध है इसलिए उनके इष्ट देव गणेश जी और विष्णु जी हैं
कर्क-
कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है और इन लोगों के इष्ट देव शिव जी हैं।
सिंह-
सिंह राशि वालों का स्वामी ग्रह सूर्य है और उनके इष्ट देव हनुमान जी और मां गायत्री हैं।
धनु और मीन-
धनु और मीन राशि वालों के स्वामी ग्रह गुरु हैं और उनके इष्ट देव विष्णु जी और लक्ष्मी जी हैं।
मकर और कुंभ-
मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं इसलिए उनके इष्ट देव हनुमान जी और शिव जी हैं।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो आपके जन्म की तारीख, आपके नाम के पहले अक्षर की राशि या जन्म कुंडली की राशि के आधार पर भी इष्टदेव की पहचान की जा सकती है।
Related posts
2 Comments
Leave a Reply Cancel reply
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Varshik Rashifal 2025: सफलता और शांति के लिए जानें खास उपाय
Varshik Rashifal 2025 ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए सभी राशियों का विश्लेषण करता है। हर…
सरकारी नौकरी का ग्रहों से संबंध तथा पाने का उपाय
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश हर कोई करता है, हलांकि सरकारी नौकरी किसी किसी के नसीब में होती है। अगर…
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
Vish yog का जीवन पर प्रभावVish yog का जीवन पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में Vish yog और दोष व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं, यदि किसी…
Gita Jayanti 2025 Date : महत्व, पूजा विधि और गीता जयंती मनाने के तरीके
Jayanti 2025 हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्धभूमि…
Bhai Dooj Vastu Tips 2025 : भाई-बहन के रिश्ते में शांति के उपाय
भाई दूज, भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का त्योहार है। यह केवल एक सांस्कृतिक परंपरा नहीं बल्कि भाई-बहन के रिश्ते…
Dhanteras ke Upay 2025 : धन, सौभाग्य और समृद्धि पाने के आसान उपाय
धनतेरस हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ त्योहार है, जो दीपावली के उत्सव की शुरुआत का प्रतीक होता है। यह…
Diwali Vastu Tips 2025 : घर में लक्ष्मी प्रवेश के लिए वास्तु उपाय
दीपावली, जिसे रोशनी का त्योहार कहा जाता है, केवल घर को सजाने और दीपक जलाने का पर्व नहीं है। यह…
[…] के रूप में स्वयं भगवान विष्णु ने देवकी के गर्भ से जन्म […]
[…] भाव से बन रहा हो तब व्यक्ति अपने जन्म स्थान से कहीं दूर जाकर अपना मकान […]