मंगल और राहु कुंडली के किसी भी घर में साथ हो, तो अंगारक योग बनता है। यह योग अच्छा और बुरा दोनों तरह का फल देने वाला है। हालांकि कुंडली के जिस भाव में यह योग बन रहा है, उस भाव को ये पीड़ित कर देते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में लड़ाई–झगड़े की स्थिति बनी रहती है।
अंगारक योग के कारण व्यक्ति का स्वभाव आक्रामक, हिंसक तथा नकारात्मक हो जाता है। अपने भाइयों, मित्रों तथा अन्य रिश्तेदारों के साथ भी संबंध भी खराब हो जाते हैं। धन संबंधित परेशानियां भी बनी रहती है। अगर किसी महिला की कुंडली में यह योग हो तो उसे संतान प्राप्ति में बाधा उत्पन्न होती है। इस योग के शांति के उपाय न करने पर लंबे समय तक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।

पहला घर : पेट से संबंधित रोग, शारीरिक चोट, अस्थिर मानसिकता और क्रूरता।
उपाय : पानी में बताशे बहाएं। हर मंगलवार गाय को गुड़ खिलाएं।
दूसरा घर : आर्थिक उतार-चढ़ाव।
उपाय :
छोटी अंगुली में चांदी की अंगूठी पहनें।
तीसरा घर : भाइयों से संबंध कड़वे होते हैं, धोखेबाजी से सफलता।
उपाय : घर में हाथी दांत रखें।
चौथा घर : माता को दुख व भूमि संबंधित विवाद।
उपाय :
सोना, चांदी और तांबा की अंगूठी पहनें।
पांचवां
घर : संतानहीनता और जुए-सट्टे से लाभ।
उपाय : रात को सिरहाने पानी का बर्तन भरकर रखें और सुबह उठते ही पेड़-पौधों में डालें।
छठा घर : ऋण लेकर उन्नति होती है, शुभ-अशुभ ग्रहों के अनुसार व्यक्ति कातिल या सर्जन भी बन सकता है।
उपाय : कन्याओं को दूध और चांदी का दान दें। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।
सातवां घर : वैवाहिक जीवन में परेशानी, नाजायज संबंध, विधवा या विधुर होना।
उपाय : चांदी की ठोस गोली अपने पास रखें।
आठवां घर : पैतृक संपत्ति मिलती है, सड़क दुर्घटना के प्रबल योग बनते हैं।
उपाय : मीठी रोटियां कुत्तों को दें।
नवां घर : भाग्यहीन, वहमी, रूढ़ीवादी व तंत्रमंत्र में लिप्तता।
उपाय : मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। हर मंगलवार गाय को गुड़ खिलाएं।
दसवां घर : व्यक्ति अति कर्मठ, मेहनती, स्पोर्ट्समैन होने के साथ ही अत्यधिक सफल होते हैं।
उपाय : मूंगा धारण करें।
ग्यारहवां घर : प्रॉपर्टी से लाभ तो मिलता है, लेकिन जातक चोर, कपटी और धोखेबाज होते हैं।
बारहवां घर : आयात-निर्यात और रिश्वतख़ोरी से लाभ मिलता है। ऐसा व्यक्ति बलात्कारी तक हो सकता है।
उपाय : गले में चांदी का हाथी धारण करें। हर मंगलवार गाय को गुड़ खिलाएं।
Related posts
1 Comment
Leave a Reply Cancel reply
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Varshik Rashifal 2025: सफलता और शांति के लिए जानें खास उपाय
Varshik Rashifal 2025 ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए सभी राशियों का विश्लेषण करता है। हर…
सरकारी नौकरी का ग्रहों से संबंध तथा पाने का उपाय
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश हर कोई करता है, हलांकि सरकारी नौकरी किसी किसी के नसीब में होती है। अगर…
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
Vish yog का जीवन पर प्रभावVish yog का जीवन पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में Vish yog और दोष व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं, यदि किसी…
कुंडली में 10 भाव क्या है? जानें स्वामी, प्रभाव, लाभ और उपाय
ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का 10 भाव (दशम भाव) बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे कर्म भाव कहा जाता है, जो…
Maharana Pratap Jayanti 2026 Date: जानें कब है, महत्व और इतिहास
महाराणा प्रताप जयंती भारत के महान योद्धा और मेवाड़ के वीर राजा महाराणा प्रताप की जयंती के रूप में मनाई…
Narasimha Jayanti 2026 | तिथि, महत्व, इतिहास और पूजा विधि
नरसिम्हा जयंती (Narasimha Jayanti) हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान विष्णु के चौथे अवतार…
Buddha Purnima 2026 date | महत्व, इतिहास और उत्सव
बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2026) बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह दिन भगवान गौतम बुद्ध के…
[…] अंगारक योग से बचने के उपाय (angarak yog ke upay) […]