Subscribe Now

* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!

Trending News

Blog Post

अगर कुंडली में बन रहा है अंगारक योग तो बिल्कुल न घबराएं, आजमाएं सटीक उपाय
Dosh Nivaran

अगर कुंडली में बन रहा है अंगारक योग तो बिल्कुल न घबराएं, आजमाएं सटीक उपाय 

मंगल और राहु कुंडली के किसी भी घर में साथ हो, तो अंगारक योग बनता है। यह योग अच्छा और बुरा दोनों तरह का फल देने वाला है। हालांकि कुंडली के जिस भाव में यह योग बन रहा है, उस भाव को ये पीड़ित कर देते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में लड़ाईझगड़े की स्थिति बनी रहती है।
अंगारक योग के कारण व्यक्ति का स्वभाव आक्रामक, हिंसक तथा नकारात्मक हो जाता है। अपने भाइयों, मित्रों तथा अन्य रिश्तेदारों के साथ भी संबंध भी खराब हो जाते हैं। धन संबंधित परेशानियां भी बनी रहती है। अगर किसी महिला की कुंडली में यह योग हो तो उसे संतान प्राप्ति में बाधा उत्पन्न होती है। इस योग के शांति के उपाय करने पर लंबे समय तक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।

Angarak Yog Mars Is Being Made With Rahu In Taurus | Angarak Yog: वृष राशि  में राहु के साथ मंगल बना रहे हैं अंगारक योग, भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये  कार्य

पहला घरपेट से संबंधित रोग, शारीरिक चोट, अस्थिर मानसिकता और क्रूरता।

उपाय : पानी में बताशे बहाएं। हर मंगलवार गाय को गुड़ खिलाएं।

दूसरा घरआर्थिक उतार-चढ़ाव।

उपाय :

छोटी अंगुली में चांदी की अंगूठी पहनें।

तीसरा घरभाइयों से संबंध कड़वे होते हैं, धोखेबाजी से सफलता।

उपायघर में हाथी दांत रखें।

चौथा घरमाता को दुख व भूमि संबंधित विवाद।

उपाय :
सोना, चांदी और तांबा की अंगूठी पहनें।

पांचवां
घरसंतानहीनता और जुए-सट्टे से लाभ।

उपायरात को सिरहाने पानी का बर्तन भरकर रखें और सुबह उठते ही पेड़-पौधों में डालें।

छठा घरऋण लेकर उन्नति होती है, शुभ-अशुभ ग्रहों के अनुसार व्यक्ति कातिल या सर्जन भी बन सकता है।

उपाय : कन्याओं को दूध और चांदी का दान दें। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

सातवां घरवैवाहिक जीवन में परेशानी, नाजायज संबंध, विधवा या विधुर होना।

उपायचांदी की ठोस गोली अपने पास रखें।

आठवां घर : पैतृक संपत्ति मिलती है, सड़क दुर्घटना के प्रबल योग बनते हैं।

उपायमीठी रोटियां कुत्तों को दें।

नवां घरभाग्यहीन, वहमी, रूढ़ीवादी व तंत्रमंत्र में लिप्तता।

उपाय : मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। हर मंगलवार गाय को गुड़ खिलाएं।

दसवां घर : व्यक्ति अति कर्मठ, मेहनती, स्पोर्ट्समैन होने के साथ ही अत्यधिक सफल होते हैं।

उपायमूंगा धारण करें।

ग्यारहवां घरप्रॉपर्टी से लाभ तो मिलता है, लेकिन जातक चोर, कपटी और धोखेबाज होते हैं।

बारहवां घरआयात-निर्यात और रिश्वतख़ोरी से लाभ मिलता है। ऐसा व्यक्ति बलात्कारी तक हो सकता है।

उपायगले में चांदी का हाथी धारण करें। हर मंगलवार गाय को गुड़ खिलाएं।

Related posts

Leave a Reply

Required fields are marked *