ज्योतिष के अनुसार चयन करें वाहन का रंग। वाहन खरीदते समय रंग का विचार जरूर करना चाहिए। वस्तुतः जिस प्रकार से जीवन के लिए तीन चीजे रोटी, कपड़ा और मकान आवश्यक है उसी प्रकार वर्तमान समय में “वाहन”भी हमारे मूलभूत अंग के रूप में स्थापित हो गया है। वाहन खरीदना और बहुमूल्य वाहन में यात्रा करना व्यक्ति का सपना होता है यही कारण है की आज व्यक्ति जब नौकरी प्रारम्भ करता है तो सर्वप्रथम अपने सामर्थ्यानुसार वाहन खरीदता है उसके बाद ही अन्य सपनो के साकार करने के लिए कदम बढ़ाता है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार वाहन का रंग
इसके लिए जन्मकुंडली में चतुर्थ, नवम तथा एकादश भाव से विचार किया जाता है। जन्मकुंडली में चतुर्थ भाव से वाहन का विचार किया जाता है। नवम भाव भाग्य स्थान और यात्रा का है। एकादश भाव आय, लाभ तथा ईच्छापूर्ति का है। यदि चौथे भाव का सम्बन्ध लाभ तथा यात्रा भाव से बनता है तो यह समझा जाता है कि व्यक्ति को वाहन से यात्रा करने पर लाभ की प्राप्ति होगी। यदि सम्बन्धित भाव और भावेश पर किसी अशुभ ग्रह की दृष्टि नहीं है तो जातक को वाहन से लाभ मिलेगा वैसे जातक को वाहन खरीदने की सलाह देना चाहिए। इसके बाद व्यक्ति यह प्रश्न करता है कि आप बताएं कि मेरे लिए वाहन किस रंग का तथा किस नम्बर का खरीदना शुभ रहेगा।
वैदिक ज्योतिष के आधार पर यह निर्णय किया जा सकता है कि किस व्यक्ति को किस रंग का वाहन खरीदना चाहिए जो शुभ हो।
व्यक्ति विशेष के लिए रंग शुभ या अशुभ हो सकता है इस बात से सभी भली भांति वाकिफ हैं।
कई बार ऐसा देखने के लिए मिलता है कि व्यक्ति नई गाड़ी खरीदता है और हमेशा खराब ही रहता है।
बार बार उसे ठीक करवाने तथा उसके ऊपर पैसे खर्च करते रहने के बाद भी वाहन साथ नहीं देता।
कभी एक्सीडेंट हो जाना तो बार-बार पंचर हो जाना आदि समस्या लगी ही रहती है।
यदि आपको यह लगता है की यह गाडी मेरे लिए शुभ नहीं है जब से यह वाहन घर में आया है कोई न कोई परेशानी लगी ही रह रही है तो घबराने की जरूररत नहीं है आपको बस यह करना है की किसी ज्योतिषी के परामर्श से अपनी राशि के अनुसार शुभ मुहूर्त, रंग तथा नंबर का चुनाव करके गाडी /वाहन/व्हीकल खरीद ले इसका परिणाम आपको अवश्य ही शुभ मिलेगा ।
ज्योतिष के अनुसार राशि में वाहन/गाड़ी के रंग का निर्धारण।
मेष तथा वृश्चिक राशि ज्योतिष के अनुसार
ज्योतिष के अनुसार मेष राशि का स्वामी मंगल देव है। मंगल देव लाल रंग का प्रतिनिधित्व करते है
अतः आपको लाल रंग का गाडी खरीदनी चाहिए। इसके अतिरिक्त आप सफेद, नारंगी पीला या महरून रंग का वाहन भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
वृषभ तथा तुला राशि ज्योतिष के अनुसार
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र देव है। शुक्र ग्रह का रंग सफ़ेद, क्रीम तथा सिल्वर है
अतः आपको इन्ही रंग का वाहन खरीदना चाहिए।
मिथुन तथा कन्या राशि
ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है और बुध हरे रंग का प्रतिनिधित्व करता है
अतः ज्योतिष के अनुसार आपको हरा रंग का वाहन खरीदना चाहिए।
परन्तु सामान्यतः हरा रंग का वाहन कम ही मिलता है
अतः इसके स्थान पर आप काले रंग का भी वाहन ले सकते है।
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है इसलिए इस राशि वालों के लिए सफेद, सिल्वर या क्रीम रंग का गाड़ी / व्हिकल खरीदना फायदेमंद रहेगा।
सिंह राशि
ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि वाले जातक नारंगी, सफेद, लाल, पीला, महरून या चॅाकलेटी रंग का वाहन खरीदना फायदेमंद रहेगा।
धनु तथा मीन राशि
धनु तथा मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु/वृहस्पति देव है।
इस राशि वाले को पीला, क्रीम, सफेद या लाल रंग का वाहन खरीदना चाहिए।
मकर तथा कुम्भ राशि
मकर तथा कुम्भ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव है। इस राशि वालों के लिए काली, बैंगनी, नीला, सिल्वर तथा भूरे रंग के वाहन खरीदना चाहिए।
Credit – Astrologer Govinda Avasthi
Related posts
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Vastu Dosh Nivaran Yantra | घर के वास्तु दोषऔर सुख-समृद्धि का मार्ग
Vastu Dosh Nivaran Yantra क्या है? वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी घर, दुकान, कार्यालय या भवन में ऊर्जा का…
Varshik Rashifal 2025: सफलता और शांति के लिए जानें खास उपाय
Varshik Rashifal 2025 ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए सभी राशियों का विश्लेषण करता है। हर…
सरकारी नौकरी का ग्रहों से संबंध तथा पाने का उपाय
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश हर कोई करता है, हलांकि सरकारी नौकरी किसी किसी के नसीब में होती है। अगर…
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
कुंडली में 10 भाव क्या है? जानें स्वामी, प्रभाव, लाभ और उपाय
ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का 10 भाव (दशम भाव) बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे कर्म भाव कहा जाता है, जो…
Maharana Pratap Jayanti 2026 Date: जानें कब है, महत्व और इतिहास
महाराणा प्रताप जयंती भारत के महान योद्धा और मेवाड़ के वीर राजा महाराणा प्रताप की जयंती के रूप में मनाई…
Narasimha Jayanti 2026 | तिथि, महत्व, इतिहास और पूजा विधि
नरसिम्हा जयंती (Narasimha Jayanti) हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान विष्णु के चौथे अवतार…
Buddha Purnima 2026 date | महत्व, इतिहास और उत्सव
बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2026) बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह दिन भगवान गौतम बुद्ध के…