मां आदिशक्ति दुर्गा की पूजा आराधना करने के लिए ये नौ दिन बहुत ही उत्तम होते हैं। नवरात्रि में सच्चे मन से मां भगवती की आराधना की जाए तो वह अपने भक्तों की झोली खुशियों से भर देती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों में यदि कुछ उपाय कर लिये जाएं आप धन संबंधित सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं और देवी मां की कृपा से आपकी झोली धन-धान्य से भर जाती है। यदि आपके जीवन में रुपए पैसे की तंगी बनी हुई है तो आप इन उपायों को नवरात्रि में दिनों में करके अपार धन-धान्य प्राप्त कर सकते हैं। जानते हैं उपाय।

पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के समय 14 प्रकार के रत्नों की प्राप्ति हुई थी। इन्हीं में से एक थे पंच जन्य शंख जो कि कौड़ी के रूप में हैं। कौड़ियों को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। धन प्राप्ति के लिए नवरात्रि में किसी भी दिन मंदिर में रखकर विधिवत कौड़ियों की पूजा कर लें। इसके बाद इनका प्रयोग करके आप धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। धन प्राप्ति के उपाय करने के लिए कौड़ियों को बहुत ही ध्यान से चुने। ये कौड़ियां केवल पीले रंग की होनी चाहिए। सफेद कौड़ियों कि प्रयोग भी किया जाता है लेकिन ये भूरी या काले धब्बें वाली न हो। तो चलिए जानते हैं कि पूजा की गई कौड़ियों का प्रयोग कैसे करना है।
नवरात्रि के किसी भी दिन पूजा की गई पीले रंग की 11 कौड़ियों को लाल रंग के कपड़े में बांध कर अपने घर के मुख्य द्वार पर लटका दें। इससे न केवल बुरी नजर और नकारात्मकता का नाश होता है बल्कि आपके घर में धन समृद्धि आती है। वास्तु के अनुसार घर में नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का मुख्य स्थान द्वार ही होता है। द्वार पर कौड़ियां टांगने से घर में नकारात्मकता का प्रवेश नहीं होता है।
यदि आपको व्यवसाय और नौकरी में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आपके जीवन में वित्तीय परेशानी बनी हुई है तो चैत्र नवरात्रि में पड़ने वाले शुक्रवार के दिन सफेद रंग की 11 कौड़ियां लेकर उन्हें को पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपने धन स्थान पर रख दें। इसके बाद मां लक्ष्मी से धन वृद्धि और तरक्की की प्रार्थना करें।
घर में धन-समृद्धि के लिए चैत्र नवरात्र में पीले रंग की 11 कौड़ियों की पूजा करें। इसके बाद इन कौड़ियों को एक हरे रंग के स्वच्छ कपड़े में लपेटकर अपने घर की उत्तर दिशा में छिपा कर रख दें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस उपाय को चुपचाप करना है किसी को भी इस बारे में न बताएं। उत्तर दिशा के स्वामी धन कुबेर हैं। इस उपाय को धन समृद्धि के लिए बहुत कारगर माना गया है। आपके घर हमेशा धनधान्य बना रहता है।
Related posts
2 Comments
Leave a Reply Cancel reply
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Varshik Rashifal 2025: सफलता और शांति के लिए जानें खास उपाय
Varshik Rashifal 2025 ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए सभी राशियों का विश्लेषण करता है। हर…
सरकारी नौकरी का ग्रहों से संबंध तथा पाने का उपाय
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश हर कोई करता है, हलांकि सरकारी नौकरी किसी किसी के नसीब में होती है। अगर…
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
Vish yog का जीवन पर प्रभावVish yog का जीवन पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में Vish yog और दोष व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं, यदि किसी…
कुंडली में 10 भाव क्या है? जानें स्वामी, प्रभाव, लाभ और उपाय
ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का 10 भाव (दशम भाव) बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे कर्म भाव कहा जाता है, जो…
Maharana Pratap Jayanti 2026 Date: जानें कब है, महत्व और इतिहास
महाराणा प्रताप जयंती भारत के महान योद्धा और मेवाड़ के वीर राजा महाराणा प्रताप की जयंती के रूप में मनाई…
Narasimha Jayanti 2026 | तिथि, महत्व, इतिहास और पूजा विधि
नरसिम्हा जयंती (Narasimha Jayanti) हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान विष्णु के चौथे अवतार…
Buddha Purnima 2026 date | महत्व, इतिहास और उत्सव
बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2026) बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह दिन भगवान गौतम बुद्ध के…
[…] (ईशान कोण) मानी जाती है। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा और बुद्धिमत्ता को प्रोत्साहित करती […]
[…] नवरात्रि या किसी भी शुभ दिन सात सफेद कौड़ियों […]