Subscribe Now

* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!

Trending News

Blog Post

जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह
Horoscope

जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह 

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल

(March 21 – April 19)

This Week

निर्णय लेते हुए और स्टाफ व साझेदारों के साथ काम करते हुए किसी मुश्किलमें व्यावहारिक बुद्धिमत्ता दिखाएंगे। निजी और कामकाजी क्षेत्र मेंतनावपूर्ण स्थितियों में नकारात्मकता से बचें। इस क्षण, हर काम पूरीजागरूकता से करें और लाभ या फायदे को लेकर व्यर्थ की चिंता को छोड़ दें।अंतहीन विचार, सपने और योजनाएं दिमाग में रहेंगी व आपकी दृष्टि, भावनात्मकस्पष्टता और आध्यात्मिक सूझबूझ को प्रभावित भी करेंगी। आपकी प्राथमिकताओंऔर मूल्यों का दूसरे सम्मान करें इसको लेकर आप दृढ़ हैं। बौद्धिक गतिविधिआकर्षक और फायदेमंद होगी।

शुभ अंक: 13शुभ रंग: सी ग्रींस

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल

(April 20 – May 20)

This Week

  • आप संभावनाओं और घटनाओं का स्वागत करेंगे। आप शिखर पर हैं और अपनी क्षमता

से बड़ी समस्या का भी सामना करेंगे ताकि रिश्तों में ऊर्जा और कार्यक्षेत्र

में उत्साह जगा सकें। आप ताजगी से भरे हैं और युवा व बच्चों के साथ काम

करना पसंद करेंगे। सहजता से नए आयामों और रचनात्मक तरीकों को आजमाएंगे।

विवाद और टकराव से बचें क्योंकि वे आपको अटका सकते हैं। आपके भीतर अच्छी

ऊर्जा है जो हर क्षेत्र में उत्साह और निरंतरता को बढ़ाती है। किसी पुरानी

चोट को नहीं भूलेंगे और उसके बदले के लिए आतुर भी हो सकते हैं। निजी और

कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में पुरानी बातों को पीछे छोड़कर सकारात्मकता

के साथ आगे बढ़ना ही शुभ होगा।

शुभ अंक : 15शुभ रंग: क्रिमसन

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

(April 20 – May 20)

This Week

  • चयन की दुविधा आपके सामने रहेगी लेकिन एक त्वरित निर्णय आपको संतुष्टि और

सफलता देगा। निजी रिश्तों में असंतुलन, तर्क और विवाद कष्टकारी हो सकते हैं

लेकिन इन्हीं से स्वस्थ रिश्तों का आधार भी बनेगा। रिश्तों और कार्यक्षेत्र

दोनों को ही साधना होगा। जब भी दुविधा की स्थिति हो तो दोनों ही विकल्पों

को छोड़ दें, कुछ समय शांत रहें और ध्यान के जरिए अपने मन की आवाज तक

पहुंचें। ज्यादा विश्लेषण करेंगे तो आपके मन में दुविधा ही बढ़ेगी। दुविधा

को दिमाग में घर न बनाने दें और उसके बजाय एकाग्रता पर जोर दें। प्रसन्न्

रहने का मंत्र है कि “हां” या “ना” जो कहना हो पूरी दृढ़ता से कहें।

शुभ अंक: 2शुभ रंग: पीकॉक ग्रीन

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

(June 21 – July 22)

This Week

  • जीवन यह संभावना प्रस्तुत करेगा कि आप उसे नए ढंग से, सकारात्मकता और ध्यान

के साथ शुरू कर सकें। सफलता और असफलता को ऊंचे दृष्टिकोण से देखना होगा।

बीती चीजों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत की इच्छा इस बिंदु पर आपको प्रेरित

करेगी। कुछ स्थितियों में अति-प्रतिक्रिया देने या अचंभित होने के बजाय

एकाग्रता बनाए रखें और जागरूकता से चीजों को देखें। जो आपके जीवन से चला

गया है उसे छोड़ दें क्योंकि नई संभावना अचानक आपके सामने प्रकट हो जाएगी।

दुविधाजनक स्थितियों में आपको अपनी भीतरी शक्ति और बुद्धिमत्ता के जरिए

शांति और स्पष्टता पानी होगी।

शुभ अंक: 16शुभ रंग: ब्लैक एंड रेड

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल

(July 23 – August 22)

This Week

  • तरह-तरह के काम आपको प्रसन्न्ता देंगे क्योंकि आप इनके जरिए अपनी ऊर्जा और

रुचि को ताजा करेंगे। शेड्यूल पर फिर से विचार करना पड़ सकता है। वित्त और

बारीक चीजों पर ध्यान देना होगा। रोजमर्रा के कामकाज में बारीक और

छोटी-छोटी चीजों को देखना और सुलझाना होगा। जब बेचैनी हो तो एक ब्रेक लें

और किसी खेल गतिविधि में राहत तलाशें। एक संक्षिप्त अवकाश आपकी उत्तेजना को

शांत करेगा और किसी प्रियजन के साथ प्राकृतिक वातावरण का आनंद उठाएंगे।

रिश्तों में बदलाव और अलग अनुभव से सामना हो सकता है और ऐसे में विवाद के

बजाय शांति से काम लें। रचनात्मक काम आनंद और लाभ देंगे।

शुभ अंक: 2शुभ रंग: लाइलक

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल

(August 23 – September 22)

This Week

  • लीडरशिप से महत्वाकांक्षी बिजनेस प्रोजेक्ट में प्रभाव छोड़ेंगे। शक्ति और

सत्ता दोनों ही आपमें निहित है और आप महत्वपूर्ण लक्ष्यों को हासिल करेंगे।

सही लोगों और संभावनाओं को अपनी तरफ आकर्षित करके आप बिजनेस में आगे

बढ़ेंगे। चमक-दमक में रहने वाले, महत्वपूर्ण और रोचक लोगों से मेलजोल करेंगे

और खुद को नोटिस में भी लाएंगे। जीवन के छोटे-छोटे पलों का आनंद उठाना उतना

ही जरूरी है जितनी कि बड़ी व्यावसायिक सफलता हासिल करना। रिश्ते मजबूत

रहेंगे लेकिन आप निर्णय के सारे अधिकार खुद के पास चाहेंगे। महत्वपूर्ण

स्थिति में होना हालांकि आपका श्रेष्ठ बाहर लाने में मदद करेगा क्योंकि आप

अनुयायी नहीं बल्कि लीडर हैं।

शुभ अंक: 4शुभ रंग: क्रिमसन

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल

(September 23 – October 22)

This Week

  • बिजनेस उद्यम की शुरुआत होगी और विस्तार व अधिक लाभ के बारे में सोचेंगे।

अपनी विचारशीलता के जरिए कई समस्याओं के उत्तर पाएंगे। महत्वपूर्ण लोग आपके

कौशल और काम में बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करेंगे। विदेश से महत्वपूर्ण

समाचार मिल सकता है। हल्का-फुल्का और मजाकिया स्वभाव आपको सामाजिक गलियारों में लोकप्रिय बनाएगा। स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें क्योंकि उन्हें

बहुत जल्दी ही हल किया जा सकता है। रिश्ते शानदार रहेंगे और उनमें एकदूसरे

के प्रति समझ भी पर्याप्त रहेगी। आप किसी रिश्ते से चिपके रहना पसंद नहीं

करेंगे क्योंकि आपने आजादी का अनुभव कर लिया है।

शुभ अंक: 1शुभ रंग: रॉयल ब्लू

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल

(October 23 – November 21)

This Week

आप शारीरिक रूप से फिट हैं और चीजों पर आपकी पकड है। सभी शक्तियों को

नियंत्रित करेंगे ताकि कार्यक्षेत्र में असंभव एवं चुनौतीपूर्ण चीजों को

हासिल कर सकें और रिश्तों व विपरीत स्थितियों में भी सफल हो सकें। बिजनेस

असाइनमेंट और व्यावसायिक उद्यम सफल और संतुष्टि देने वाले रहेंगे। इन दोनों

से आपको प्रशंसा और वित्तीय लाभ भी होगा। पिछले कुछ समय से अटके कार्यों

में आप नए सिरे से गुणवत्ता और रचनात्मक ऊर्जा का निवेश करके उन्हें

सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएंगे। आप मित्रजनों के प्रति उदार और परिजनों के

प्रति स्नेहशील हैं। जरूरी है कि महत्वपूर्ण रिश्तों में अपनी भावनाओं पर

नियंत्रण रखें और संतुलन बनाकर चलें।

शुभ अंक: 11शुभ रंग: फ्लैग ऑरेंज

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल

(November 22 – December 21)

This Week

अपना ध्यान व्यावहारिक पक्ष पर लगाएंगे। स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान देने

का यह अच्छा समय है और चेतना के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक व आध्यात्मिक

स्तर पर संतुलन लाने का भी। आपको मानसिक तनाव से बचना होगा क्योंकि उसके

कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। घर और दफ्तर की पुनर्सज्जा से

ताजगी और ऊर्जा महसूस होगी। मित्रों और परिजनों के साथ समय बिताएंगे और

दफ्तर में अटके पड़े कामों को पूरा करेंगे। अति-व्यस्त दिनचर्या से एक

संक्षिप्त अवकाश लीजिए। आपकी रचनात्मकता और विकास में ध्यान और हास्य की

महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए उनकी तरफ पर्याप्त ध्यान दें।

शुभ अंक: 15शुभ रंग: ब्रिक रेड

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल

(December 22 – January 19)

This Week

अकादमिक दिशा में बढ़ते कदम रोचक और लाभदायक होंगे। आपके रचनात्मक काम में

मौलिकता व विशेषज्ञता झलकेगी, जिस तक पहुंचना दूसरों के लिए मुश्किल होगा।

आप अकादमिक कार्यक्रमों एवं व्यावसायिक उद्यम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और

वित्तीय, बिजनेस व कानूनी मामलों के ढीले सिरों को कसेंगे। साझेदारियों में

उतार-चढ़ाव आ सकता है लेकिन अंतत: वे आकर्षक साबित होंगी। किसी साझेदारी या

प्रोजेक्ट को लेकर अंतिम निर्णय लेने से आपको नई प्रेरणा और आगे बढ़ने की

दिशा मिलेगी। दूसरों पर निर्भर रहने व परिस्थितियों को दोष देने के बजाय

अपने निर्णयों के साथ खड़े रहें।

शुभ अंक: 5शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

कुम्भ राशि साप्ताहिक राशिफल

(January 20 – February 18)

This Week

आप रचनात्मक और मौलिक हैं और जो भी करेंगे उसमें नए विचारों को शामिल

करेंगे। अप्रत्याशित घटनाएं, विदेशी मेहमान, यात्रा योजनाएं और महत्वपूर्ण

समाचार के संकेत हैं। अविश्वसनीय लोगों और निवेश के प्रति सावधान रहें

क्योंकि वे आपको जोखिमभरे बिजनेस में ले जा सकते हैं। एक बड़ी छलांग लगाएंगे

और अपने नजरिए में बदलाव लाकर खुद को और दूसरों को चकित करेंगे। ऊंचे

दृष्टिकोण से स्थितियों को देखकर भविष्य के लिए अंतरदृष्टि और दिशा पाएंगे।

किसी व्यक्ति से अजीब प्रतिक्रिया मिलने के प्रति सतर्क रहें। ज्यादा

तार्किक होकर सोचेंगे तो आपको अपने काम ठीक नहीं लगेंगे लेकिन शंका के बजाय आगे बढ़ें।

शुभ अंक: 17शुभ रंग: एमरल्ड ग्रीन

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल

(February 19 – March 20)

This Week

आप शारीरिक ऊर्जा और उत्तम स्वास्थ्य से संपन्न हैं। ये दोनों ही आपको

व्यस्त दिनचर्या और सामाजिक दायित्वों को निभाने में सक्षम बनाएंगे। आपके

पास विशेष कौशल है जिसके बूते आप प्रशंसा और अपनी जगह बना सकते हैं। अपनी

प्रतिभा और रचनात्मकता को व्यक्त करने का यह अच्छा समय है। भौतिक चीजों से

लाभ होगा। आपकी योजनाएं अब दैवीय योजनाओं से मेल खा रही हैं और इसलिए

उन्हें पूर्णता प्राप्त होगी। नकारात्मक विचारों को त्याग दें। जिस यात्रा

के लिए आप प्रतीक्षा कर रहे थे उसे लेकर अब बुकिंग कर सकते हैं। नए घर और

प्रॉपर्टी का काम तेजी से आगे बढ़ेगा।

शुभ अंक: 1शुभ रंग: सी ग्रीन

Related posts

Leave a Reply

Required fields are marked *