Subscribe Now

* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!

Trending News

Blog Post

जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह
Horoscope

जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह 

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल

(March 21 – April 19)

This Week

नकारात्मक ढंग से सोचकर और खुद को प्रताड़ित करके अत्यधिक बुरे की कल्पना
करेंगे। कुछ बुरा नहीं होगा इसलिए इस तरह की चिंता और भय से मुक्त रहें। दो
अलग तरह की स्थितियां आपका ध्यान व ऊर्जा चाहेंगी और आपको व्यस्त भी
रखेंगी। व्यावसायिक उद्यमों और बिजनेस डील को रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता से
संभालना होगा। बिजनेस योजनाएं बदल सकती हैं इसलिए लचीलापन रखें और
नवोन्मेषी रहें। अतीत के अनुभवों से सबक सीखना होगा और परिपक्वता व
बुद्धिमानी से आगे बढ़ना होगा।
शुभ अंक: 9शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स

October Weekly Rashifal Saptahik Rashifal Weekly Horoscope From 21 To 26  October - साप्ताहिक राशिफल: महापर्व दिवाली के इस हफ्ते इन 3 राशियों की बदल  जाएगी किस्मत - Amar Ujala Hindi News Live

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल

(April 20 – May 20)

This Week

किसी बड़े आइडिया में आपने बहुत सारी ऊर्जा लगाई थी और वह योजना के अनुरूप

आकार लेता नजर नहीं आएगा, इससे आपको बहुत निराशा होगी। फिर भी, चीजें जितनी

दिखती हैं उतनी बुरी हैं नहीं। लक्ष्यों को हासिल करने के लिए व्यावहारिक

होकर आगे बढ़ें। किसी दुविधा से बाहर आएंगे और यह आध्यात्मिक प्रगति का समय

है। रिश्तों और व्यावसायिक उद्यमों के संदर्भ में आप वास्तविकता और सच की

ओर देखना शुरू करेंगे। बिजनेस में किसी भी तरह का व्यवधान तात्कालिक होगा

और आप बेहतर समय का इंतजार कर सकते हैं। नई योजनाओं, संभावनाओं और

साझेदारियों पर विमर्श करना होगा क्योंकि वे निकट भविष्य में सच हो सकती हैं।

शुभ अंक: 10शुभ रंग: स्कारलेट

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

(April 20 – May 20)

This Week

  • ताजगीभरा और सुंदर प्रभाव जीवन में प्रवेश करेगा। आप ऊर्जायमान होंगे और नए

व्यावसायिक व बिजनेस उद्यमों में उतरेंगे। आप रचनात्मकता के शिखर पर हैं और

निजी और कामकाजी पहलुओं में मौलिक होने के साथ ही दूसरों से अलग होने का

प्रयास भी करें। विदेश में रहने वाले किसी साझेदार के साथ काम करेंगे या

किसी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे। इस प्रोजेक्ट के जरिए आपकी

प्रतिभा सामने आएगी। दूर देशों से आने वाला समाचार आपको चौंका सकता है।

परिवार में दूसरों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। रिश्ते अच्छे रहेंगे।

बिटिया या कोई युवती, जो आपके अधिक निकट है, अपनी स्वतंत्र राह चुन सकती है।

शुभ अंक: 9शुभ रंग: मरून

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

(June 21 – July 22)

This Week

  • रचनात्मकता के जरिए संदेह को दूर करेंगे और कार्य व रिश्तों के संदर्भ में

स्पष्टता हासिल करेंगे। रचनात्मकता से ही आप नकारात्मक स्थितियों और

व्यावसायिक लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में बढ़ेंगे। घर और दफ्तर में

ऊर्जा के साथ काम करेंगे। जब भी मुश्किल स्थितियों से सामना हो तो एकाग्रता

बहुत जरूरी है। बौद्धिक विमर्श, निर्णय लेना और रचनात्मक रुझान आपको लाभ और

संतोष दोनों देंगे। रिश्ते स्नेहमयी, प्रेमपूर्ण और महत्वपूर्ण होंगे।ऑनलाइन सामाजिक जीवन व्यस्त और थकाने वाला भी हो सकता है। अपने भीतर झांकने और ध्यान के लिए बेहतर समय है।

शुभ अंक: 1शुभ रंग: एमरल्ड ग्रीन

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल

(July 23 – August 22)

This Week

घर और दफ्तर में किसी विवाद के मामले में आप युद्ध-विराम की घोषणा करेंगे।

कोलाहल के बाद अब शांति पाएंगे। तीन अन्य लोगों के साथ आप किसी प्रोजेक्ट

में योगदान देंगे और आपसी सामंजस्य से ही सफलता की राह खुलेगी। परिवार के

मामले में भी ऐसी त्रिपक्षीय भागीदारी आपके लिए बेहतर होगी। दुविधा के लंबे

दौर के बाद अब मानसिक स्पष्टता रहेगी जो सकारात्मकता की ओर ले जाएगी। जिस

शारीरिक व्याधि से जूझ रहे थे उससे अब उबर जाएंगे। बीते कुछ समय की तुलना

में अब दफ्तर में अधिक सहज और घर पर अधिक प्रसन्न् रहेंगे। जीवन के सभी

पक्षों में संतुलन बनाकर रखें।

शुभ अंक: 4शुभ रंग: फॉरेस्ट ग्रीन

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल

(August 23 – September 22)

This Week

  • आप नई शुरुआत और बदलाव के लिए तैयार हैं और इसलिए यात्रा और बिजनेस संबंधी

नई संभावनाएं सामने आएंगी। संवाद बहुत महत्वपूर्ण होगा इसलिए अपनी बात

व्यक्त करने में संकोच न करें। नए लोगों से मिलेंगे और रोचक संपर्क

बनाएंगे। महत्वपूर्ण लोग आपके कौशल और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करेंगे।

विदेश से मिलने वाले समाचार व कॉन्ट्रैक्ट्स और वित्तीय लेनदेन व मीटिंग्स

आपको व्यस्त रखेंगी। आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त हो सकते हैं और स्थितियों

का अत्यधिक विश्लेषण कर सकते हैं। जटिल स्थितियों को और मुश्किल न बनाएं।

रिश्तों में कुछ सुखद आश्चर्य होंगे। बच्चे, प्रियजन और परिजन खुशी और उत्सव का माहौल देंगे।

शुभ अंक: 1शुभ रंग: रॉयल ब्लू

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल

(September 23 – October 22)

This Week

इस सप्ताह एक बहुत जरूरी ब्रेक मिल सकता है जो आपकी ऊर्जा और रिश्तों को नई

ताजगी देगा। काम से जुड़ा खास असाइनमेंट सफलता और दायरा बढ़ाने का मौका देगा।

ऑनलाइन सामाजिक जीवन शानदार रहेगा क्योंकि आप प्रतिष्ठित और मजेदार लोगों

से जुड़ेंगे। आप कला, संगीत और मनोरंजन की चीजों का आनंद लेंगे जो आपको अपने

बचपन के दिनों में ले जाएंगी। प्राथमिकताओं, मूल्यों और रिश्तों पर विशेष

ध्यान दें क्योंकि वे महत्वपूर्ण हैं। लग्जरी या वाहन की खरीदी संभव है जो

आपको रोमांचित करेगी। एक समय में एक ही कदम उठाकर अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे।

शुभ अंक: 6शुभ रंग: सेफरन

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल

(October 23 – November 21)

This Week

जीवन में प्रसन्नता और सकारात्मकता रहेगी। रिश्तों में प्रेम और संतुष्टि

रहेगी। परिजन, मित्रजन और प्रियजन आपके साथ जुड़ेंगे ताकि कुछ खुशनुमा पलों

का साझा कर सकें। आप स्वास्थ्य और उत्साह दोनों फिर से पाएंगे ताकि खेल

गतिविधियों और व्यस्त दिनचर्या में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। खानपान और काम

में बहुत ज्यादा डूबने के प्रति सावधान रहें क्योंकि आप चेतावनी को

नजरअंदाज करने के आदी हैं। बिजनेस डील के मामले में आप भाग्यशाली हैं। मीन

राशि का व्यक्ति आपके जीवन में प्रतिष्ठा और प्रसन्नता लाएगा। पारिवारिक

समस्याओं के प्रति सकारात्मक और रचनात्मक नजरिया चीजों को बदलेगा और पुराने

जख्मों को भरेगा।

शुभ अंक: 9शुभ रंग: लोटस पिंक

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल

(November 22 – December 21)

This Week

अपने दिमाग और तर्क की सुनने के बजाय अपनी भावनाओं पर विश्वास करें। कुछ

स्थितियों और लोगों से पराजित महसूस कर सकते हैं, उन्हें थोड़ा समय दीजिए

ताकि वे खुद को बदल सकें। निरंतर इन लोगों को बदलने की रट न लगाएं अन्यथा

हताशा ही हाथ लगेगी। कार्यक्षेत्र में गॉसिप और झूठी निंदा से बचें क्योंकि

चीजें तेजी से बदल रही हैं और लोग आपका मूल्य पहचानेंगे। संक्षिप्त समय के

लिए आपको प्रियजन से अलगाव झेलना पड़ सकता है और इसकी पीड़ा भी मन में होगी।

दूसरों के काम में दखल देने वाले लोगों से बचें क्योंकि वे आपके रिश्तों

में उलझनें पैदा कर सकते हैं। निजी और व्यावसायिक चीजों को एकदूसरे से अलग

रखें ताकि गलतफहमी से बचे रहें।

शुभ अंक: 5शुभ रंग: व्हाइट

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल

(December 22 – January 19)

This Week

जो भी स्थिति सामने आती है उसका सामना करने का कौशल विकसित कीजिए। पूरी

एकाग्रता और ऊर्जा के साथ एक बार में एक ही कदम उठाने से आपके सभी कार्यों

में रचनात्मकता और पूर्णता आएगी। कार्यक्षेत्र में विरोध और टकराव और निजी

व व्यावसायिक स्थितियों में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। लड़ाई

या खटपट से बिजनेस प्रॉडक्शन और घर की शांति भंग हो सकती है। उन निर्दयी और

हिंसक लोगों से बचें जो बात-बात में विवाद खड़ा करते हैं। मित्रजन, परिजन और

प्रियजन उदार और सहयोगी रहेंगे। निजी मामले को सुलझने में समय लगेगा और इसलिए धैर्य रखें।

शुभ अंक: 5शुभ रंग: ओल्ड रोज

कुम्भ राशि साप्ताहिक राशिफल

(January 20 – February 18)

This Week

आप किसी रोमांचक काम की शुरुआत करेंगे और कोई भी बाधा राह में नहीं आएगी।

संभावनाओं के आकाश में स्वतंत्र रूप से उड़ान के लिए तैयार रहेंगे।

व्यावसायिक उद्यमों को लेकर ताजगी और रिश्तों को लेकर रागात्मकता रहेगी। आप

सधे हुए हैं, और शांत चेहरे के पीछे अपनी भावनाओं को छिपाएंगे। आप ऊर्जा के

साथ प्रोजेक्ट्स को पूरा करेंगे और लाभ हासिल करेंगे। उस महत्वपूर्ण स्थिति

को फिर से हासिल करेंगे जिसे आपने पूर्व में खो दिया था। रिश्तों में

प्रगाढ़ता, स्नेह और प्रेम रहेगा। ऐसे युवक से सावधान रहें जो बहुत चालाक है

और महत्वपूर्ण स्थिति हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकता है।

शुभ अंक: 5शुभ रंग: टर्क्वाइज

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल

(February 19 – March 20)

This Week

  • उत्साह जगाने वाला और सुंदर प्रभाव आपके जीवन में प्रवेश करेगा। निजीविवादों से मुक्ति मिलेगी और पारिवारिक मामलों में राहत भी। वित्त औरबिजनेस में किसी संतुलित स्थिति में पहुंचने से पहले घट-बढ़ संभावित है।उत्साह में भरकर आप कुछ भी करने को आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन एक संतुलन बनाकररखें। व्यावसायिक और निजी जीवन के साथियों का अच्छे और बुरे वक्त में साथमिलेगा। अब आप बंधन मुक्त वातावरण में काम कर पाएंगे। लोगों और स्थितियोंको लेकर अपने मन पर भरोसा करें। इस बिंदु पर आपके जीवन में किसी महिला कीभूमिका महत्वपूर्ण होगी। योग और ध्यान को जीवन में लाएं।

शुभ अंक: 2शुभ रंग: स्काय ब्लू

Related posts

Leave a Reply

Required fields are marked *