Subscribe Now

* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!

Trending News

Blog Post

जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह::
Horoscope

जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह:: 

मेष साप्ताहिक राशिफल
(March 21 – April 19)

यह सप्ताह
भीतर से आने वाला प्रकाश आपको घर और दफ्तर में नई दिशा में देखने को प्रेरित करेगा। निजी जीवन और कामकाज से जुड़े निर्णय करते हुए आप बुद्धिमान और दूसरों का ख्याल रखने वाले हैं। परफेक्शनिस्ट होने के कारण आप दूसरों का दखल पसंद नहीं करते हैं। बतौर सलाहकार या मार्गदर्शक आप इस समय अच्छा काम करेंगे। किसी भी निर्णय के मामले में दूसरों के बहकावे में आने के बजाय अपनी बुद्धि पर ही भरोसा करें। मौजूदा घटनाक्रम से बाहर निकलने के बारे में भी सोच सकते हैं क्योंकि जो चल रहा है उसमें आपको आनंद नहीं आ रहा है।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : वाइन रेड

वृषभ साप्ताहिक राशिफल
(April 20 – May 20)
यह सप्ताह
आप सामंजस्य और सहयोग की अपेक्षा कर सकते हैं ताकि कार्य सहज हो और लक्ष्य आसानी से पूरे हो जाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा, भौतिक लाभ, निजी सफलता और सांस्कृतिक गतिविधियों में अभिरुचि इस सप्ताह को आकर्षक बनाएगी। आप स्पष्ट वक्ता, ईमानदार एवं सच कहने से न हिचकने वाले इंसान हैं और अपने साथी से अपनी सच्ची भावनाएं साझा करेंगे। अकस्मात होने वाली और अप्रत्याशित घटनाएं कुछ समय के लिए संतुलन बिगाड़ सकती हैं। कुछ समय से जो बीमारी चल रही थी उससे अब उबर जाएंगे। सकारात्मकता बनाए रखें।
शुभ अंक : 19
शुभ रंग : सन येलोज

मिथुन साप्ताहिक राशिफल
(May 21 – June 20)
यह सप्ताह
जिसकी अपेक्षा आपने बिलकुल नहीं की होगी, वह हो सकता है। कामकाजी और निजी मोर्चे पर सरप्राइज मिल सकते हैं। रिश्तों और पारिवारिक मामलों में उदार और ग्रहणशील रहें। कार्य में लचीलापन और सहजता रखें। नए लोग आपके जीवन में आ सकते हैं और आपके निर्णय और दिशा पर प्रभाव डाल सकते हैं। कोई रचनात्मक अवसर हाथ से न निकले क्योंकि यह अच्छा लाभ दिलाएगा। जब एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे होंगे तो अचानक दूसरे पर भी ध्यान देने की स्थिति बनेगी।
शुभ अंक :7
शुभ रंग : रेड एंड ब्लैक

कर्क साप्ताहिक राशिफल
(June 21 – July 22)
यह सप्ताह
आप ऑनलाइन बिजनेस डील, कामकाज से जुड़े प्रोजेक्ट्स और व्यावसायिक लेनदेन में व्यस्त रहेंगे। यह आपको व्यस्त रखने वाला और उत्साहित करने वाला समय होगा क्योंकि नई संभावनाएं बनेंगी और आप उनमें खुद को रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त करना चाहेंगे। आप कई सारे क्षेत्रों और स्थितियों को प्रभावी ढंग से और एक साथ संभालेंगे। जिस तरह आप अपना आधार और प्रतिष्ठा बनाएंगे भौतिक लाभ भी होगा ही। किसी स्वार्थी व्यक्ति से सावधान रहें। रिश्तों में किसी तीसरे का दखल तभी होगा जब आप उसे दखल देने देंगे।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: चेरी रेड

सिंह साप्ताहिक राशिफल
(July 23 – August 22)
यह सप्ताह
दूसरों की बात सुनने और वे आपके बारे में क्या सोचते हैं इसकी चिंता करने के बजाय बेहतर होगा कि अपने अच्छे निर्णयों और आपके लिए क्या बेहतर है उस बारे में सोचें। आपके आसपास के लोग जोड़तोड़ करने वाले हैं लेकिन सही निर्णय आपके भीतर से ही आएगा। आप हर चीज के बारे में सोचकर तनाव में आ सकते हैं या कोई स्वास्थ्य समस्या उभर सकती है। जीवन को सहजता से जिएं। चीजों को तटस्थ और बड़े नजरिए से देखें। परिजन और रिश्तों को प्रेमपूर्वक संभालना होगा।
शुभ अंक : 20
शुभ रंग : रॉयल ब्लू

कन्या साप्ताहिक राशिफल
(August 23 – September 22)
यह सप्ताह
सफलता और नए पद के साथ भौतिक लाभ और प्रभाव में बढ़ोतरी होगी जिससे आपकी प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थिति में होंगे। कार्यस्थल पर निगरानी और देखरेख के जरिए असमंजस की स्थिति में आप व्यवस्था लाएंगे। अपने कौशल और ऊर्जा से आप व्यावसायिक क्षेत्र में प्रभावी रहेंगे। परिवार में किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित और लालची व्यक्ति से सावधान रहें क्योंकि वह टकराव पैदा कर सकता है। रिश्तों में प्रेम का पुट लाना न भूलिए। कोई साझेदार स्वार्थी हो सकता है उससे बचिए।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गोल्डन येलो

तुला साप्ताहिक राशिफल
(September 23 – October 22)

यह सप्ताह
भाग्य साथ है और जीवन में प्रेम मिलेगा। नए प्रोजेक्ट या कार्य स्थिति में जोखिम उठा सकते हैं क्योंकि जीत हासिल होगी। भौतिक और वित्तीय लाभ आपको अपनी जिम्मेदारियां और ऋण को संभालने में मदद करेगा। यह मुश्किल कार्यों और जटिल लोग व स्थितियों से निबाह के लिए अच्छा समय है। सप्ताह के अंत तक कोई सरप्राइज आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। सामाजिक रूप से आप नए और महत्वपूर्ण संपर्क बनाएंगे और इसलिए लोग आपसे ईर्ष्या भी रखेंगे। बच्चे और परिजन जीवन में हंसी लाएंगे।
शुभ अंक : 10
शुभ रंग : रॉयल ब्लू

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
(October 23 – November 21)
यह सप्ताह
संभावनाओं के लिए जागरूक और तैयार रहें और वे निर्णय लें जो आपकी जिंदगी को बदल सकते हों। आप नई शुरुआत के लिए प्रेरित रहेंगे। बेहतर होगा कि आप श्रेष्ठ की कामना करें और किसी तरह का समझौता न करें, क्योंकि बेहतरीन सफलता अब संभव है। किसी भी बिजनेस प्रस्ताव को नकारने या स्वीकार करने से पहले उसका अच्छे से विश्लेषण कर लें। कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हुए सारी चीजें पढ़ लें। अचानक सामने आने वाली किसी व्यावसायिक संभावना के आकर्षण से बचना संभव नहीं होगा। मन को छूने वाला कोई व्यक्तिगत अनुभव होगा।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : फायरी ऑरेंज

धनु साप्ताहिक राशिफल
(November 22 – December 21)
यह सप्ताह
परिश्रम और विवाद के दौर के बाद अब आप अधूरे पड़े बिजनेस प्रोजेक्ट्स और उद्यमों को पूरा करेंगे। महत्वपूर्ण रिश्ते अगले पड़ाव पर पहुंचेंगे क्योंकि आप उनमें प्रतिबद्धता को तैयार हैं। निजी मामले और महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी और उनकी तरफ ध्यान जाएगा क्योंकि आपके भीतर भरपूर ऊर्जा और आत्मविश्वास है। उन मित्रों और परिजनों को लेकर आपका नजरिया संतुलित है जो इस समय चरम पर जा सकते हैं। आप खुशी से मित्रों और परिस्थितियों को लेकर किसी निर्णय पर पहुंच सकते हैं। तनाव को कम रखें वरना स्वास्थ्य समस्या कई तरह से सामने आ सकती है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : एमरल्ड ग्रीन

मकर साप्ताहिक राशिफल
(December 22 – January 19)
यह सप्ताह
इस सप्ताह थोड़ी निराशा महसूस कर सकते हैं क्योंकि आपका दिल और दिमाग आपको दो अलग दिशा में खींचेगा। दो बड़े मुद्दे और संकल्प आपका ध्यान खींचेंगे जो प्रारंभ में तो असंभव नजर आएंगे लेकिन सप्ताहांत तक स्पष्टता और शांति आ जाएगी। कोई व्यावसायिक मुद्दा बड़ा गंभीर हो जाएगा और वह जितना बड़ा है उससे ज्यादा बड़ा नजर आएगा। सही दृष्टि पाना और गलतफहमियों को सुलझाना चाहिए। किसी निजी विवाद को कुछ समय देना चाहिए ताकि वह खुद सुलझ जाए। सही उत्तरों के लिए दिल की सुनें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग : सॉफ्ट ब्लू

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
(January 20 – February 18)
यह सप्ताह
रिश्तों में गहरी भावना से भरे रहेंगे जो भविष्य में वादों और प्रतिबद्धता तक ले जाएगा। जुनून रखें मगर सतह पर शांत नजर आना होगा क्योंकि आप उस सधे हुए और चतुर युवा का सामना करेंगे जो शक्ति हासिल करना चाहता है और उसके कुछ अपने लक्ष्य भी हैं। बड़ी महत्वाकांक्षा से बचिए अन्यथा आप अपने लिए कई सारी समस्याएं पैदा कर लेंगे। कलात्मक और रचनात्मक काम बहुत सुकून देने वाले होंगे। भावनाओं के बहाव में आप बह जाते हैं और इसलिए सतर्क रहें। महत्वपूर्ण निर्णयों से पहले ध्यान और एकाग्रता बढ़ाएं।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : टर्क्वाइज


मीन साप्ताहिक राशिफल
(February 19 – March 20)
आप ऊर्जा और शांति के साथ व्यावसायिक सफलता हासिल करेंगे। कार्य और घर में नई स्थितियों के अनुरूप आप तुरंत ढल जाएंगे। रिश्तों में प्रेम, रोमांस और भावनाएं रहेंगी। आपमें रोचक और प्रतिभाशाली लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने की क्षमता होगी और इससे ऑनलाइन आपका सामाजिक जीवन ईर्ष्या योग्य होगा। घर और दफ्तर में किसी भी विरोध के प्रति आप अधीर हो जाएंगे। परिवार में कोई महिला जिद्दी, प्रभावशाली और बदले की भावना रखने वाली हो सकती है। नए और मौलिक विचारों से आप नए ट्रेंड स्थापित करेंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग : क्रिमसन

Image may contain: text

Related posts

Leave a Reply

Required fields are marked *