आप अपने रसोईघर की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बातों का ध्यान रखते है तो जीवन में आने वाली काफी परेशानियों से आपका बचाव होता रहेगा –
सनातन धर्म में रसोईघर को अन्नपूर्णा का वास माना जाता है। इसलिए न केवल इसकी पवित्रता बल्कि घर में इसकी सही स्थिति और दिशा में होना जरुरी है। वास्तुशास्त्र की दृष्टि से नए या पुराने घरों में रसोई घर की स्थिति ठीक न होने पर अनेक अशुभ फल देखने को मिलते हैं।
जैसे धनहानि, दिवालियापन , स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं, पेट में गड़बडी, परिवार में कलह जैसे नकारात्मक प्रभाव होते हैं।
मकान में रसोई या किचन किस जगह और स्थिति में होना चाहिए :-
- वास्तु शास्त्र की दृष्टि से मकान में रसोईघर का दक्षिण-पूर्व दिशा [आग्नेय ] में होना बहुत शुभ होता है।
- किचन में सूर्य की रोशनी सबसे ज्यादा आए। इस बात का हमेशा ध्यान रखें।
- किचन की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि इससे सकारात्मक [पॉजिटिव एनर्जी] उर्जा आती है।
- किचन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा प्लेटफार्म हमेशा पूर्व में होना चाहिए और ईशान कोण में सिंक व अग्नि कोण चूल्हा लगाना चाहिए।
- किचन मे क्रीम, गुलाबी या सफेद रंग करना लाभदायक होता है।
- किचन में ग्रेनाईट का उपयोग नही करना चाहिए क्योंकि ग्रेनाईट चमकीला होने की वजह से एक प्रकार से दर्पण के समान कार्य करता है और किचन में उत्पन्न होने वाली अग्नि को रिफ्लेक्ट करता है जिसकी वजह से गृहस्वामिनी का स्वास्थ खराब रहता है।
- ओवन,मिक्सी और बिजली से चलने वाले उपकरण को किचन के दक्षिण में स्थित प्लेटफार्म में रखना चाहिए।
- किचन में हल्का सामान उत्तर और पूर्व में रखना चाहिए।
- किचन में भारी सामान दक्षिण और पश्चिम में रखना चाहिए।
- किचन में फ्रिज वायव्य या उत्तर में रखना चाहिए।
- किचन में पूजा स्थान बनाना शुभ नहीं होता। जिस घर में किचन के अंदर ही पूजा का स्थान होता है, उसमें रहने वाले गरम दिमाग के होते हैं।
- अगर सिंक एवं चूल्हा पास-पास रखे हों और उन्हें अलग जगह हटाना सम्भव न हो तो मध्य में एक छोटा सा पार्टीशन करके पानी और आग को दूर दूर करना चाहिए।
Related posts
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Varshik Rashifal 2025: सफलता और शांति के लिए जानें खास उपाय
Varshik Rashifal 2025 ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए सभी राशियों का विश्लेषण करता है। हर…
सरकारी नौकरी का ग्रहों से संबंध तथा पाने का उपाय
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश हर कोई करता है, हलांकि सरकारी नौकरी किसी किसी के नसीब में होती है। अगर…
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
Vish yog का जीवन पर प्रभावVish yog का जीवन पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में Vish yog और दोष व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं, यदि किसी…
कुंडली में 10 भाव क्या है? जानें स्वामी, प्रभाव, लाभ और उपाय
ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का 10 भाव (दशम भाव) बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे कर्म भाव कहा जाता है, जो…
Maharana Pratap Jayanti 2026 Date: जानें कब है, महत्व और इतिहास
महाराणा प्रताप जयंती भारत के महान योद्धा और मेवाड़ के वीर राजा महाराणा प्रताप की जयंती के रूप में मनाई…
Narasimha Jayanti 2026 | तिथि, महत्व, इतिहास और पूजा विधि
नरसिम्हा जयंती (Narasimha Jayanti) हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान विष्णु के चौथे अवतार…
Buddha Purnima 2026 date | महत्व, इतिहास और उत्सव
बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2026) बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह दिन भगवान गौतम बुद्ध के…