इस तिथि पर भगवान विष्णु ने अर्जुन को दिया था श्रीमद्भगवतगीता का ज्ञान, इसलिए इस दिन मनाई जाती है गीता जयंती
मार्गशीर्ष महीने के शुक्लपक्ष की एकादशी मोक्षदा (मोक्षदायिनी) एकादशी 25 दिसंबर को मनाई जाएगी। ये साल 2020 की आखिरी एकादशी भी है। एकादशी तिथि 24 दिसंबर की रात करीब 11.17 से शुरू होकर 25 दिसंबर को दिनभर रहेगी। इसके बाद आधी रात में 1.54 मिनट तक रहेगी। एकादशी व्रत पूजन शुक्रवार को ही होंगे। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को मोक्ष प्राप्ति के लिए रखा जाता है। इसका पुण्य व्रत करने वाले के साथ उसके पितरों को भी मिलता है।
तुलसी और गंगाजल से करें पूजा
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा तुलसी, गंगाजल, अक्षत, पुष्प, रोली-चंदन और धूप-दीप से की जानी चाहिए। साथ ही पुरुषसूक्त, श्रीमद्भागवत गीता और विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से भी सभी हर तरह की परेशानियां खत्म होती हैं।
पं. मिश्र बताते है कि इस दिन व्रत करने वाले को सुबह जल्दी उठकर नहाना चाहिए। फिर पूजा स्थल की सफाई करें। इसके बाद घर या मंदिर को गंगाजल से पवित्र कर भगवान को भी गंगाजल से स्नान करवाए। इस दिन भगवान को चंदन, अक्षत और अन्य पूजा सामग्री चढ़ाएं। भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते जरूर चढ़ाने चाहिए।
इस दिन भगवान विष्णु ने दिया था श्रीमद्भगवतगीता का संदेश
इसी दिन गीता जयंती भी मनाई जाएगी। मान्यता है कि मोक्षदा एकादशी के दिन ही श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। द्वापरयुग में श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध की शुरुआत में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने गीता में अपने परब्रह्म रूप को व्यक्त किया है। इसका पाठ करने से भगवान विष्णु के दर्शन का पुण्य प्राप्त होता है। साथ ही गीता व्यक्तित्व-विकास का सार्वभौम आचरण शास्त्र है। इसमें ज्ञान, कर्म और भक्ति के रूप में योग का समाजोपयोगी व्यावहारिक दर्शन मिलता है।
Related posts
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
कुंडली में विष योग जातक का जीवन नष्ट कर देता है
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में बनने वाले योग और दोष व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं, यदि…
सातवें घर में बृहस्पति और मंगल प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार सातवें घर से पति-पत्नी, सेक्स, पार्टनरशिप, लीगल कॉन्ट्रैक्ट आदि का विचार कर सकते हैं इस भाव…
घर से नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिये उपाय
मित्रों जैसा की आप जानते है की हर घर में कोई न कोई वास्तु दोष अवश्य मिलता है ऐसे में…
शारदीय नवरात्रि 2024:तिथियांऔर घटस्थापना शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि वर्ष के प्रमुख धार्मिक पर्वों में से एक है, जो अश्विन मास के शुक्ल पक्ष में आती है।…
विश्वकर्मा जयंती कब है ? इसका महत्व,शुभ मुहूर्त, सामग्री, और पूजा विधि
विश्वकर्मा जयंती विश्वकर्मा जयंती पूरे भारत में धूमधाम से मनाई जाती है यह दिन भारतीय संस्कृति में खास महत्व रखता…
गणेश चतुर्थी 2024: गणेश जी की मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म में एक प्रमुख और लोकप्रिय त्योहार है, जो भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया…
हिंदू धर्म में जन्माष्टमी: पूजा विधि, महत्व, सामग्री और विशेष नियम
हिंदू धर्म में एक प्रमुख त्योहार है जिसे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इसे “कृष्ण…