अक्सर व्यक्ति कालसर्प दोष का नाम सुनते ही घबरा जाता है। कुंडली में कालसर्प दोष का पाया जाना कोई बहुत बड़ी घटना नहीं मानी जाती है। देखा गया है कि 30-35 प्रतिशत लोगों की कुंडली में यह दोष होता है। कालसर्प दोष कुंडली में खराब जरूर माना जाता है किन्तु विधिवत तरह से यदि काल सर्प दोष के उपाय किया जाए तो यही कालसर्प दोष सिद्ध योग भी बन सकता है।
जब सूर्यादि सातों ग्रह राहु(सर्प मुख) और केतु(सर्प की पूंछ) के मध्य आ जाते हैं तो कालसर्प योग बन जाता है। यदि राहु आगे या केतु पीछे या सूर्यादि सातों ग्रह, राहु एवं केतु के एक ओर फंसे हुए हों तो कालसर्प योग बनता है।
कालसर्प दोष के कारण
कालसर्प योग को दुर्भाग्य और अवरोध को उत्पन्न करने वाला माना जाना अनुचित नहीं है। यदि किसी जन्मांग में कालसर्प योग की संरचना हो रही हो तो व्यक्ति को अनेक प्रकार के अवरोध, विसंगतियों और दुर्भाग्य से जीवनपर्यंत संघर्ष करना पड़ता है। आंशिक कालसर्प दोष विभिन्न ग्रंथों में यह कहा गया है कि काल सर्प योग तभी बनता है जब सारे ग्रह राहु और केतु के एक ओर आ जाएं।
यदि इस रेखा से कोई एक ग्रह बाहर रह जाता है तो उसे आंशिक माना जाता है। क्रियात्मक रूप से देखा गया है कि आंशिक कालसर्प योग की कुंडली वाले जातक जीवन में बहुत संघर्ष करते हैं और कई बार वहीं के वहीं रह जाते हैं।
कालसर्प आपको अशुभ नहीं बनाता अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है तो यह जरुरी नहीं कि आपके साथ सब बुरा ही होगा। इसका प्रभाव हर व्यक्ति पर उनके कुंडली में बैठे ग्रहों के मुताबिक होता है। यही नहीं कुंडली के और योग भी देखे जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार जैसे अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राज योग है और उनके 2-3 ग्रह दिग्बली या स्वग्रही हैं। और कुंडली में कालसर्प दोष भी बैठा है तो कालसर्प दोष का असर कम हो जायेगा।
कालसर्प दोष के लक्षण
दोष के लक्षण अगर किसी को कालसर्प दोष के लक्षण नहीं पता है तो आईये जाने हैं
- अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में काल सर्पदोष है तो उसे बुरे सपने आएंगे।
- वह ठीक से सो नहीं पायेगा साथ ही उसे भय लगेगा और उसका मन नकारात्मक विचारों से भरा रहेगा।
- सापों के सपने आना जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष होता है उन्हें ठीक से नींद नहीं आती है।
- निजी जीवन में अशांति ऐसे लोगों के जीवन में बहुत अशांति रहती है। इनके परिवारों में लड़ाई झगड़े रहते हैं।
काल सर्प दोष के उपाय
- काल सर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति घर या मंदिर में जाकर रोजाना शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं
- जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष है, उन्हें भगवान शिव की आराधना जरूर करनी चाहिए।
- प्रदोष तिथि के दिन शिव मंदिर में रुद्राभिषेक करना भी लाभकारी रहता है।
- रोजाना पूजा के समय महामृत्युंज मंत्र का जप करें।
- कालसर्प निवारण के लिए पूजा वाले दिन व्रत रखें।
- सवा महीने तक हर दिन सुबह उठने के तुरंत बाद आपको पक्षियों को जौ के दाने खिलाने चाहिए।
- इसके अलावा उस व्यक्ति को रोजाना कुलदेवता की रोजाना प्रतिदिन आराधना करनी चाहिए।
- इसके अलावा हनुमान चालीसा का रोजाना 11 बार पाठ करना चाहिए।
- कालसर्प से पीड़ित व्यक्ति को अपने घर में मोरपंख रखने चाहिए।
Related posts
1 Comment
Leave a Reply Cancel reply
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Varshik Rashifal 2025: सफलता और शांति के लिए जानें खास उपाय
Varshik Rashifal 2025 ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए सभी राशियों का विश्लेषण करता है। हर…
सरकारी नौकरी का ग्रहों से संबंध तथा पाने का उपाय
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश हर कोई करता है, हलांकि सरकारी नौकरी किसी किसी के नसीब में होती है। अगर…
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
Vish yog का जीवन पर प्रभावVish yog का जीवन पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में Vish yog और दोष व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं, यदि किसी…
Gita Jayanti 2025 Date : महत्व, पूजा विधि और गीता जयंती मनाने के तरीके
Jayanti 2025 हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्धभूमि…
Bhai Dooj Vastu Tips 2025 : भाई-बहन के रिश्ते में शांति के उपाय
भाई दूज, भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का त्योहार है। यह केवल एक सांस्कृतिक परंपरा नहीं बल्कि भाई-बहन के रिश्ते…
Dhanteras ke Upay 2025 : धन, सौभाग्य और समृद्धि पाने के आसान उपाय
धनतेरस हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ त्योहार है, जो दीपावली के उत्सव की शुरुआत का प्रतीक होता है। यह…
Diwali Vastu Tips 2025 : घर में लक्ष्मी प्रवेश के लिए वास्तु उपाय
दीपावली, जिसे रोशनी का त्योहार कहा जाता है, केवल घर को सजाने और दीपक जलाने का पर्व नहीं है। यह…
[…] की परिक्रमा से कालसर्प जैसे ग्रह योग के बुरे प्रभावों से भी […]