Subscribe Now

* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!

Trending News

Blog Post

चंद्र ग्रह के ज्योतिष उपाय | चंद्र ग्रह के कारक विषय
चन्द्र ग्रह
Dosh Nivaran

चंद्र ग्रह के ज्योतिष उपाय | चंद्र ग्रह के कारक विषय 

ज्योतिष अनुसार चंद्रमा 12 राशियों में से कर्क राशी का स्वामी है, वृषभ में उच्च और वृश्चिक राशी में चंद्रमा नीच बल को प्राप्त होता है | तो जब यहाँ चंद्रमा के उच्च या नीच होने से सिर्फ बल यानि ताकत को जोड़ा गया है, तो आपको यह समझ जाना चाहिए की जन्म कुंडली में चंद्रमा की राशी अनुसार जो स्थिति है उस से सिर्फ बल का विचार करना चाहिए ना की स्वभाव का | तो इस तरह आप राशी अनुसार चंद्रमा के बल को जानिये, जैसे की अगर चंद्रमा की स्थिति जन्म कुंडली में वृषभ, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ और मीन राशी में है तो आपको यह समझना चाहिए आपकी जन्म कुंडली में चंद्रमा बली है यानी मजबूत है | ऐसे जातक की माता सामाजिक तौर पर सुखी और मजबूत होती है, ऐसा जानना चाहिए | लेकिन माता से स्नेह आपको कितना मिलेगा यह आपको जन्म कुंडली में चंद्रमा की भाव अनुसार स्थिति और उस पर पड़ने वाली ग्रहो की दृष्टि और युति सम्बन्ध से जानना चाहिए |

ज्योतिष अनुसार चंद्रमा जन्म कुंडली के 2, 4, 7, 9, 11 और 12वे भाव में शुभता देता है | लेकिन अगर इन भाव में विराजमान होने पर भी चंद्रमा की युति सूर्य, बुध, शनि, राहू, केतु से हो या फिर चंद्रमा पर मंगल, शनि, राहू, केतु में से किसी 2 ग्रहो की दृष्टि एक साथ हो तो भी चंद्रमा शुभ फल देने में असमर्थ होता है | फिर ऐसे जातक के घर परिवार में कितनी ही धन दौलत क्यों ना हो, आये के साधन कितने ही अछे क्यों ना हो, लेकिन जातक के जीवन में चंद्रमा के कारक विषय के सुख हमेशा खराब ही नजर आते हैं, जो की निम्न अनुसार हैं |

चंद्रमा के कारक विषय : जन्म कुंडली में चंद्रमा खराब फल दे रहा हो तो ऐसे जातक को माता से स्नेह नही मिलता, विवाह के बाद जातक की पत्नी का स्वास्थ्य खराब रहने लगता है, और अगर किसी महिला की जन्म कुंडली में चंद्रमा खराब फल दे रहा हो तो उसको ससुराल पक्ष में सम्मान का अभाव बना रहता है | अन्य अशुभ प्रभाव के रूप में जातक की 24 वर्ष की आयु के बाद से जातक की माता का स्वास्थ्य खराब होता जाता है, 24 वर्ष की आयु के बाद से जमीन के सुख खराब, आर्थिक हानि, हृदय रोग, प्रेम संबंध बन कर टूटना, विधवा और दुखी महिलाओ का अचानक से जीवन में आना और उनसे मित्रता होना और फिर उनकी वजह से धन के नुक्सान होना, घर और जमीन का उचित मूल्य ना मिलना, प्रापर्टी बिकने में बाधा, और आपका व्यवसाय कितना ही अच्छा हो लेकिन धन प्राप्ति में बाधा होना यह सब खराब चंद्रमा के फल जानने चाहिए |

अगर इस तरह आपकी जन्म कुंडली में चंद्रमा खराब फल दे रहा है और आप उसका उपाए जानना चाहते हैं तो जन्म कुंडली दिखा कर चंद्रमा की जन्म कुंडली में स्थिति अनुसार उपाए जाने | और यदि आपकी जन्म कुंडली में चंद्रमा इस तरह के अशुभ फल दे रहा है या फिर अन्य किसी भी ग्रह के अशुभ फल से आप परेशान हैं हमारे माध्यम से कुंडली विश्लेष्ण करवा कर लाल किताब और वैदिक दोनों तरह के ज्योतिष उपाए जाने

Article credit – Deep Ramgarhia

Related posts

Leave a Reply

Required fields are marked *