ज्योतिष अनुसार चंद्रमा 12 राशियों में से कर्क राशी का स्वामी है, वृषभ में उच्च और वृश्चिक राशी में चंद्रमा नीच बल को प्राप्त होता है | तो जब यहाँ चंद्रमा के उच्च या नीच होने से सिर्फ बल यानि ताकत को जोड़ा गया है, तो आपको यह समझ जाना चाहिए की जन्म कुंडली में चंद्रमा की राशी अनुसार जो स्थिति है उस से सिर्फ बल का विचार करना चाहिए ना की स्वभाव का | तो इस तरह आप राशी अनुसार चंद्रमा के बल को जानिये, जैसे की अगर चंद्रमा की स्थिति जन्म कुंडली में वृषभ, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ और मीन राशी में है तो आपको यह समझना चाहिए आपकी जन्म कुंडली में चंद्रमा बली है यानी मजबूत है | ऐसे जातक की माता सामाजिक तौर पर सुखी और मजबूत होती है, ऐसा जानना चाहिए | लेकिन माता से स्नेह आपको कितना मिलेगा यह आपको जन्म कुंडली में चंद्रमा की भाव अनुसार स्थिति और उस पर पड़ने वाली ग्रहो की दृष्टि और युति सम्बन्ध से जानना चाहिए |
ज्योतिष अनुसार चंद्रमा जन्म कुंडली के 2, 4, 7, 9, 11 और 12वे भाव में शुभता देता है | लेकिन अगर इन भाव में विराजमान होने पर भी चंद्रमा की युति सूर्य, बुध, शनि, राहू, केतु से हो या फिर चंद्रमा पर मंगल, शनि, राहू, केतु में से किसी 2 ग्रहो की दृष्टि एक साथ हो तो भी चंद्रमा शुभ फल देने में असमर्थ होता है | फिर ऐसे जातक के घर परिवार में कितनी ही धन दौलत क्यों ना हो, आये के साधन कितने ही अछे क्यों ना हो, लेकिन जातक के जीवन में चंद्रमा के कारक विषय के सुख हमेशा खराब ही नजर आते हैं, जो की निम्न अनुसार हैं |
चंद्र ग्रह के ज्योतिष उपाय
चंद्र ग्रह के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए विभिन्न ज्योतिष उपाय किए जा सकते हैं। चंद्रमा का संबंध मन, भावनाओं, माँ, मानसिक शांति, और जल तत्व से होता है। अगर चंद्रमा कमजोर या अशुभ स्थिति में है तो मनोवैज्ञानिक अस्थिरता, चिंता, या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। यहाँ कुछ उपाय दिए गए हैं जो चंद्रमा के दोषों को दूर करने में सहायक होते हैं:
1. सफ़ेद वस्त्र पहनना और सफेद चीजों का दान करना
- सोमवार के दिन सफेद कपड़े पहनें और सफेद वस्तुओं का दान करें, जैसे कि चावल, दूध, चीनी, और सफेद वस्त्र। यह चंद्रमा को प्रसन्न करता है।
2. जल में दूध मिलाकर अर्घ्य देना
- रोज सुबह उगते हुए सूर्य को जल में दूध मिलाकर अर्घ्य दें। यह चंद्रमा की ऊर्जा को संतुलित करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।
3. शिव पूजा करना
- भगवान शिव को चंद्रमा का स्वामी माना गया है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाएँ। इससे चंद्रमा के दोष कम होते हैं और मानसिक स्थिरता मिलती है।
4. माँ के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना
- चंद्रमा का संबंध माँ से होता है, इसलिए माँ का सम्मान करें और उनकी सेवा करें। उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चंद्रमा के दोषों को दूर करने में सहायक होता है।
5. मोती पहनना
- यदि ज्योतिषी सलाह दे तो मोती धारण करना लाभकारी हो सकता है। मोती को सोमवार के दिन, चाँदी की अंगूठी में दाहिने हाथ की छोटी उँगली में पहनें।
6. गाय को भोजन कराना
- प्रतिदिन गाय को आटे की लोई और गुड़ खिलाएँ। इससे चंद्रमा के सकारात्मक प्रभाव बढ़ते हैं और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।
7. रुद्राभिषेक करना
- चंद्रमा के दोषों को कम करने के लिए रुद्राभिषेक करना भी प्रभावी माना गया है। शिवलिंग पर गंगा जल, दूध, और शहद से अभिषेक करें।
8. ओम सों सोमाय नमः का जाप
- प्रतिदिन या सोमवार के दिन “ॐ सों सोमाय नमः” का 108 बार जाप करें। यह मंत्र मानसिक शांति और चंद्रमा के प्रभावों को संतुलित करता है।
9. दूध का सेवन और सफेद चीजों का आहार में उपयोग
- अपने आहार में दूध, दही, और अन्य सफेद चीजों का सेवन बढ़ाएँ। इससे भी चंद्रमा के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ावा मिलता है।
10. चाँदी का प्रयोग
- चाँदी चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करती है। चाँदी का कड़ा या अंगूठी पहनें और पानी पीने के लिए चाँदी के बर्तन का उपयोग करें।
ये उपाय नियमित रूप से करने से चंद्रमा की स्थिति में सुधार हो सकता है, और मानसिक शांति, समृद्धि तथा स्थिरता प्राप्त होती है।
चंद्रमा के कारक विषय :
जन्म कुंडली में चंद्रमा खराब फल दे रहा हो तो ऐसे जातक को माता से स्नेह नही मिलता, विवाह के बाद जातक की पत्नी का स्वास्थ्य खराब रहने लगता है, और अगर किसी महिला की जन्म कुंडली में चंद्रमा खराब फल दे रहा हो तो उसको ससुराल पक्ष में सम्मान का अभाव बना रहता है | अन्य अशुभ प्रभाव के रूप में जातक की 24 वर्ष की आयु के बाद से जातक की माता का स्वास्थ्य खराब होता जाता है, 24 वर्ष की आयु के बाद से जमीन के सुख खराब, आर्थिक हानि, हृदय रोग, प्रेम संबंध बन कर टूटना, विधवा और दुखी महिलाओ का अचानक से जीवन में आना और उनसे मित्रता होना और फिर उनकी वजह से धन के नुक्सान होना, घर और जमीन का उचित मूल्य ना मिलना, प्रापर्टी बिकने में बाधा, और आपका व्यवसाय कितना ही अच्छा हो लेकिन धन प्राप्ति में बाधा होना यह सब खराब चंद्रमा के फल जानने चाहिए |
अगर इस तरह आपकी जन्म कुंडली में चंद्रमा खराब फल दे रहा है और आप उसका उपाए जानना चाहते हैं तो जन्म कुंडली दिखा कर चंद्रमा की जन्म कुंडली में स्थिति अनुसार उपाए जाने | और यदि आपकी जन्म कुंडली में चंद्रमा इस तरह के अशुभ फल दे रहा है या फिर अन्य किसी भी ग्रह के अशुभ फल से आप परेशान हैं हमारे माध्यम से कुंडली विश्लेष्ण करवा कर लाल किताब और वैदिक दोनों तरह के ज्योतिष उपाए जाने
Article credit – Deep Ramgarhia
Related posts
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Varshik Rashifal 2025: सफलता और शांति के लिए जानें खास उपाय
Varshik Rashifal 2025 ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए सभी राशियों का विश्लेषण करता है। हर…
सरकारी नौकरी का ग्रहों से संबंध तथा पाने का उपाय
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश हर कोई करता है, हलांकि सरकारी नौकरी किसी किसी के नसीब में होती है। अगर…
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
Vish yog का जीवन पर प्रभावVish yog का जीवन पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में Vish yog और दोष व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं, यदि किसी…
Gita Jayanti 2025 Date : महत्व, पूजा विधि और गीता जयंती मनाने के तरीके
Jayanti 2025 हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्धभूमि…
Bhai Dooj Vastu Tips 2025 : भाई-बहन के रिश्ते में शांति के उपाय
भाई दूज, भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का त्योहार है। यह केवल एक सांस्कृतिक परंपरा नहीं बल्कि भाई-बहन के रिश्ते…
Dhanteras ke Upay 2025 : धन, सौभाग्य और समृद्धि पाने के आसान उपाय
धनतेरस हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ त्योहार है, जो दीपावली के उत्सव की शुरुआत का प्रतीक होता है। यह…
Diwali Vastu Tips 2025 : घर में लक्ष्मी प्रवेश के लिए वास्तु उपाय
दीपावली, जिसे रोशनी का त्योहार कहा जाता है, केवल घर को सजाने और दीपक जलाने का पर्व नहीं है। यह…