घंटे या घंटियां 4 प्रकार की होती हैं:- 1.गरूड़ घंटी, 2.द्वार घंटी, 3.हाथ घंटी और 4.घंटा। मंदिर या घर के पूजाघर में आपने देखा होगा गरुड़ घंटी को, जिसे पूजा या आरती करते वक्त बजाया जाता है। आओ जानते हैं इस घंटी के 10 राज।
घंटी रखने और बजाने के 10 रहस्य
-
सृष्टि का नाद :
सृष्टि की रचना में ध्वनि का महत्वपूर्ण योगदान है। ध्वनि से प्रकाश की उत्पत्ति और बिंदु रूप प्रकाश से ध्वनि की उत्पत्ति मानी जाती है। जब सृष्टि का प्रारंभ हुआ तब जो नाद था, घंटी की ध्वनि को उसी नाद का प्रतीक माना जाता है। घंटी के रूप में सृष्टि में निरंतर विद्यमान नाद ओंकार या ॐ की तरह है जो हमें यह मूल तत्व की याद दिलाता है।
-
गरूड़ घंटी :
गरूढ़ घंटी छोटी-सी होती है जिसे एक हाथ से बजाया जा सकता है। इसे गरूड़ इसलिए कहते हैं क्योंकि इसके शीर्ष पर भगवान गरुड़ की आकृति बनी होती है। भगवान गरुड़ के नाम पर है गुरुड़ घंटी जिस का मुख गरुड़ के समान ही होता है। भगवान गरुड़ को विष्णु का वाहन और द्वारपाल माना जाता है। अधिकतर मंदिरों में मंदिर के बाहर आपको द्वार पर गरुड़ भगवान की मूर्ति मिलेगी। दक्षिण भारत के मंदिरों में अक्सर इसे देखा जा सकता है।
-
कालचक्र का प्रतीक घंटी :
घंटी या घंटे को काल का प्रतीक भी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जब प्रलय काल आएगा तब भी इसी प्रकार का नाद यानि आवाज प्रकट होगी। चारों ओर घंटियों की आवाज सुनाई देगी।
-
वातावरण करती है शुद्ध :
जिन स्थानों पर घंटी बजने की आवाज नियमित आती है वहां का वातावरण हमेशा शुद्ध और पवित्र बना रहता है।
-
पापों का करती है नाश :
स्कंद पुराण के अनुसार मंदिर में घंटी बजाने से मानव के सौ जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और यह भी कहा जाता है कि घंटी बजाने से देवताओं के समक्ष आपकी हाजिरी लग जाती है।
-
देवताओं के समक्ष लगती हाजरी :
जब भी हम मंदिर में जाते हैं तो घंटी बजाते हैं। यह भी कहा जाता है कि घंटी बजाने से देवताओं के समक्ष आपकी हाजिरी लग जाती है।
-
जीवाणु विषाणुओं का होता नाश :
ऐसा कहते हैं कि घंटी बजाने से वातावरण में एक कंपन पैदा होता है। इस कंपन के वायुमंडल में फैलने से जीवाणु, विषाणु इस तरह के सूक्ष्म जीव आदि नष्ट हो जाते हैं और वातावरण शुद्ध हो जाता है।
-
मन रहता है शांत :
घर के पूजाघर या मंदिर में प्रात: और संध्या को ही आरती करते वक्त घंटी बजाने का नियम है। वह भी लयपूर्ण। इससे हमारा मन शांत होकर तनाव हट जाता है।
-
वास्तु दोष होता दूर :
जिन स्थानों पर घंटी बजने की आवाज नियमित आती है वहां से नकारात्मक शक्तियां हटती है। नकारात्मकता हटने से समृद्धि के द्वारा खुलते हैं। इससे सभी तरह के वास्तुदोष भी दूर हो जाते हैं।
-
नकारात्मक शक्तियां होती है दूर :
लगातार घंटी बजाए जाने से नकारात्मक शक्तियां हटती है। नकारात्मकता हटने से समृद्धि के द्वारा खुलते हैं। प्रात: और संध्या को ही घंटी बजाने का नियम है और वह भी लयपूर्ण।
Related posts
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
कुंडली में विष योग जातक का जीवन नष्ट कर देता है
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में बनने वाले योग और दोष व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं, यदि…
सातवें घर में बृहस्पति और मंगल प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार सातवें घर से पति-पत्नी, सेक्स, पार्टनरशिप, लीगल कॉन्ट्रैक्ट आदि का विचार कर सकते हैं इस भाव…
घर से नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिये उपाय
मित्रों जैसा की आप जानते है की हर घर में कोई न कोई वास्तु दोष अवश्य मिलता है ऐसे में…
शारदीय नवरात्रि 2024:तिथियांऔर घटस्थापना शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि वर्ष के प्रमुख धार्मिक पर्वों में से एक है, जो अश्विन मास के शुक्ल पक्ष में आती है।…
विश्वकर्मा जयंती कब है ? इसका महत्व,शुभ मुहूर्त, सामग्री, और पूजा विधि
विश्वकर्मा जयंती विश्वकर्मा जयंती पूरे भारत में धूमधाम से मनाई जाती है यह दिन भारतीय संस्कृति में खास महत्व रखता…
गणेश चतुर्थी 2024: गणेश जी की मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म में एक प्रमुख और लोकप्रिय त्योहार है, जो भगवान गणेश के जन्मदिन के रूप में मनाया…
हिंदू धर्म में जन्माष्टमी: पूजा विधि, महत्व, सामग्री और विशेष नियम
हिंदू धर्म में एक प्रमुख त्योहार है जिसे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इसे “कृष्ण…