पन्ना एक बहुत ही अदभुत और प्राचीन पत्थर है और इसे माणिक और नीलम के साथ विश्व के शीर्ष तीन पत्थरों में वर्गीकृत किया गया है। पन्ना भारतीय वैदिक ज्योतिष में एक उत्तम असरदायक पत्थर माना गया है। वैदिक ज्योतिष में पन्ना रत्न के कई फायदे हैं पन्ना, एक शुद्ध पत्थर है, जो बुध ग्रह से जुड़ा है। पन्ना रत्न बुध की ऊर्जा को संग्रहीत कर सकता है
इसलिए इसे धारण करने वाले को ज्ञान की प्राप्ति होती है। रत्न की शक्ति वसंत के दौरान अधिक होती है और प्यार के लिए एक शुभ संकेत है। इसे आप अपने साथी को पन्ना उपहार में देते सकते हैं ।
और पहनने वाले को अच्छा स्वास्थ्य, ज्ञान, धन-दौलत, रचनात्मकता और आनंदपूर्ण वैवाहिक जीवन प्रदान करता है। पन्ना मई के महीने में पैदा हुए व्यक्तियों के लिए जन्म का रत्न है। पन्ना रत्न रूस, ब्राजील, दक्षिण अमेरिका, जाम्बिया, पाकिस्तान और कोलंबिया जैसे देशों में पाया जाता है।
पन्ना रत्न पहनने के 10 चमत्कारी फायदे
यहाँ पन्ना रत्न के कई फायदे हैं उनमें से कुछ यहाँ हैं ।
- अभिमंत्रित पन्ना रत्न धारण करने से धन में अपार वृद्धि होती है, यदि आप व्यापारी हैं अथवा नौकरी करते हैं तो ऐसी परिस्थिति में पन्ना धारण करना किसी चमत्कारी उपाय को करने से कम नहीं है।
- यदि कोई व्यक्ति कर्ज से परेशान है, तो पन्ना रत्न धारण करने से धन आने के अनेकों मार्ग खुलते हैं।
- पन्ना पहनने से आंखों की रोशनी भी तेज होती है और आंखों को आराम मिलता है।
- पन्ना रत्न धारण करने से व्यक्ति हर कार्य में सफलता मिलती है, तथा उन्नति के अनेकों मार्ग उत्पन्न होते हैं।
- अर्थशास्त्र और गणित के अध्यापकों के लिए भी यह रत्न सफलता के मार्ग खोलता है।
- यदि किसी व्यक्ति को अनेकों बीमारी हो गई ऐसी परिस्थिति में पन्ना रत्न धारण करना अत्यंत लाभकारी है।
- पन्ना रत्न धारण करने से बुद्धि में विकास होता है, तथा सोचने की क्षमता में वृद्धि होती है।
- चुनौतियों और मुश्किलों का सामना करने एवं विपरीत परिस्थिति से बाहर निकलने में भी यह रत्न मदद करता है।
- यदि किसी गर्भवती महिला की कमर पर पन्ना रत्न बांध दिया जाए तो उसका प्रसव आसानी से हो जाता है।
- त्वचा से जुड़ी परेशानियों और तंत्रिका विकारों से ग्रस्त व्यक्ति को पन्ना पहनने से लाभ होता है।
पन्ना रत्न पहनने की विधि
- पन्ना रत्न को सही तरीके से पहनने के लिए, रत्न पहनने की विधि विविध और काफी महत्वपूर्ण है।
- अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए सही रत्न चुनना महत्वपूर्ण है जो सभी मामलों में मदद करेगा।
- रत्न एक विशिष्ट ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। प्रत्येक रत्न को पहनने की विधि एक दूसरे से भिन्न होती है।
- पन्ना रत्न मस्तिष्क की शक्ति, बुद्धि, स्मृति, संचार कौशल और भाषण को बढ़ाता है।
- गर्म रत्न होने के कारण, यह हकलाना, अस्थमा, अल्सर, दस्त, गैस्ट्रिक परेशानी आदि से पीड़ित लोगों के लिए अनुशंसित है।
पहनने के नियम
प्रत्येक रत्न को पहनने का ज्योतिष के अनुसार एक नियम होता है, जिसके अनुसार उसे एक विशेष भार में, एक विशेष दिन, एक विशेष अंगुली में पहनना होता है. ऐसे में पन्ना रत्न को पहनने से पहले आपको किसी ज्योतिषी से सलाह लेकर उचित भार वाला पन्ना रत्न खरीदना चाहिए और फिर उसे सोने या तांबे में जड़वाकर बुधवार के दिन विधि-विधान से धारण करना चाहिए. बुध के रत्न पन्ना को धारण करने के लिए प्रात:काल सूर्योदय से पहले उठें और स्नान-ध्यान करने के बाद बुध के मंत्र ॐ बुं बुधाय नम: अथवा ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का जप करें. पन्ना रत्न से बनी अंगूठी को ब्रह्ममुहूर्त मेंकनिष्ठा अंगुली में धारण करें. ध्यान रहे कि अंगूठी में जड़ा पन्ना आपकी अंगुली को स्पर्श अवश्य करता रहे.
Related posts
1 Comment
Leave a Reply Cancel reply
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Varshik Rashifal 2025: सफलता और शांति के लिए जानें खास उपाय
Varshik Rashifal 2025 ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए सभी राशियों का विश्लेषण करता है। हर…
सरकारी नौकरी का ग्रहों से संबंध तथा पाने का उपाय
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश हर कोई करता है, हलांकि सरकारी नौकरी किसी किसी के नसीब में होती है। अगर…
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
Vish yog का जीवन पर प्रभावVish yog का जीवन पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में Vish yog और दोष व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं, यदि किसी…
कुंडली में 10 भाव क्या है? जानें स्वामी, प्रभाव, लाभ और उपाय
ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का 10 भाव (दशम भाव) बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे कर्म भाव कहा जाता है, जो…
Maharana Pratap Jayanti 2026 Date: जानें कब है, महत्व और इतिहास
महाराणा प्रताप जयंती भारत के महान योद्धा और मेवाड़ के वीर राजा महाराणा प्रताप की जयंती के रूप में मनाई…
Narasimha Jayanti 2026 | तिथि, महत्व, इतिहास और पूजा विधि
नरसिम्हा जयंती (Narasimha Jayanti) हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान विष्णु के चौथे अवतार…
Buddha Purnima 2026 date | महत्व, इतिहास और उत्सव
बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2026) बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह दिन भगवान गौतम बुद्ध के…
[…] रत्न(gems) पहनने के लाभ तथा चमत्कारी […]