कुंडली में मंगल को सेनापति का दर्जा प्राप्त है और मंगल यदि कुंडली में शुभ होगा तो व्यक्ति का जीवन सरल और आसान होगा मंगल स्वयं उसके लिए लड़ेगा और यदि मंगल बद है या अशुभ प्रभाव में है तो जातक को अत्यधिक संघर्ष करना पड़ेगा तब जातक स्वयं लड़ेगा अपनी लड़ाई और जीवन में और सफलता प्राप्त करने में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है अचानक उसके सामने कठिनाइयां सामने आ जाएंगी जो कि मुसीबत बनकर उसके गले में पड़ेंगी और फिर वह इलाज और उपाय के लिए भटकेगा तो आइए जानते हैं कुछ Mangal upay
मंगल का महत्व स्त्री हो या पुरुष दोनों की ही कुंडली में सर्वाधिक एवं अत्यधिक होता है मंगल से ही हमें साहस शक्ति और ऊर्जा प्राप्त होती है जो कि उसको जीवन में सफल बनाने के लिए अत्यंत जरूरी है अपने ग्रहों को भी हम स्वयं ही खराब कर लेते हैं
यदि मंगल उच्च का भी हो किसी की कुंडली में बलवान स्थिति में भी है और वह व्यक्ति नीच कर्म करेगा मंगलवार के दिन तो उसके भाग्य की हानि होगी और उसको जीवन में अत्यधिक कठिनाइयों का और कष्टों का सामना भी करना पड़ेगा
मंगल उपाय (Mangal upay)
मंगलवार के दिन किन कामों को नहीं करना चाहिए जिनके करने से बहुत ही अशुभ फल प्राप्त होता है तो भूलकर भी ना करें मंगलवार को यह गलतियां
1 – मंगलवार के दिन संबंध स्थापित नहीं करने चाहिए पति पत्नी को भी संबंध स्थापित करने से मंगलवार के दिन बचना चाहिए
2 – मंगलवार के दिन दूध से निर्मित मिठाइयां भी नहीं खानी चाहिए ना हीं खरीदनी चाहिए
क्योंकि चंद्रमा और मंगल में भी नैसर्गिक शत्रुता का संबंध है
तो उस दिन यह मिठाई खाना और लाना भी हानिकारक साबित होता है
मंगल कार्यों की हानि होती है धन का नुकसान होता सुखों में कमी आती है
3 – मंगल और शनि का भी शत्रु वत संबंध है जिसकी वजह से मंगलवार के दिन लोहा नहीं खरीदना चाहिए
शनिवार की ही तरह मंगलवार को भी लोहा या लोहे से निर्मित कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए
4 – मंगलवार के दिन छुरी, कैंची, नेल कटर, चाकू आदि चीजें नहीं खरीदनी चाहिए
इन चीजों को भी खरीदने से और अधिक प्रयोग करने से बचना चाहिए
5 – मंगलवार के दिन महिलाओं को स्त्रियों को श्रृंगार का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए
अन्य मंगल उपाय (Other Mangal upay)
1 – श्रंगार का सामान महिलाओं को साज सज्जा का अर्थात बनाओ श्रंगार का कोई भी सामान स्त्रियों को बुधवार को और शुक्रवार को ही खरीदना चाहिए अत्यंत शुभ फल प्राप्त होते हैं और भाग्य में वृद्धि होती है
2- mangal के दिन नाखून, दाढ़ी, और बाल भी नहीं काटने चाहिए इनको काटने से सुख की हानि होती है
भाग्य का नाश होता है और संबंधों में कटुता आती है अर्थात पारिवारिक संबंध खराब हो जाते हैं
3 – मंगलवार के दिन काले और नीले रंग के वस्त्र भी नहीं खरीदने चाहिए और ना ही पहनने चाहिए
इनसे भी व्यक्ति को नेगेटिव ऊर्जा प्राप्त होती है मानसिक शांति की हानि होती है नुकसान उठाना पड़ता है
और बिना मतलब के लड़ाई झगड़े उत्पन्न होते हैं इनसे बचना चाहिए
4 – मंगलवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करने से मंगल मजबूत होता है बलवान होता है
अच्छे फल देता है और कुंडली के दोषों का निवारण भी होता है
5 – मंगलवार के दिन शराब और मांस का सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए जो लोग पीते भी हैं
निष्कर्ष(conclusion)
इन सभी गलत कामों को करने से यदि राजयोग भी होगा कुंडली में तो दुर्योग में परिवर्तित हो जाएगा और व्यक्ति अपने आप अपनी मुसीबतें खड़ी कर लेता है और दुर्भाग्य को न्यौता देता है स्वयं ग्रह खराब करता है तो इन सभी चीजों से मंगलवार के दिन आपको बचना ही चाहिए और करने वाले कार्य जो मंगलवार को है वह आप सुन लीजिए मंगलवार के दिन स्नान करके बजरंगबली का दिया जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें
पीपल के नीचे शाम को एक दिया जलाएं और 3 परिक्रमा लगाकर हनुमान चालीसा पढ़ें सभी कष्ट दूर हो जाएंगे
महादेव की जय हो बालाजी महाराज की जय हो बागेश्वर सरकार की जय हो
Post Credit – पंडित दीपक त्रिपाठी
Related posts
3 Comments
Leave a Reply Cancel reply
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Varshik Rashifal 2025: सफलता और शांति के लिए जानें खास उपाय
Varshik Rashifal 2025 ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए सभी राशियों का विश्लेषण करता है। हर…
सरकारी नौकरी का ग्रहों से संबंध तथा पाने का उपाय
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश हर कोई करता है, हलांकि सरकारी नौकरी किसी किसी के नसीब में होती है। अगर…
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
Vish yog का जीवन पर प्रभावVish yog का जीवन पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में Vish yog और दोष व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं, यदि किसी…
कुंडली में 10 भाव क्या है? जानें स्वामी, प्रभाव, लाभ और उपाय
ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का 10 भाव (दशम भाव) बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे कर्म भाव कहा जाता है, जो…
Maharana Pratap Jayanti 2026 Date: जानें कब है, महत्व और इतिहास
महाराणा प्रताप जयंती भारत के महान योद्धा और मेवाड़ के वीर राजा महाराणा प्रताप की जयंती के रूप में मनाई…
Narasimha Jayanti 2026 | तिथि, महत्व, इतिहास और पूजा विधि
नरसिम्हा जयंती (Narasimha Jayanti) हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान विष्णु के चौथे अवतार…
Buddha Purnima 2026 date | महत्व, इतिहास और उत्सव
बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2026) बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह दिन भगवान गौतम बुद्ध के…
[…] कुंडली में मंगल अशुभ फल दे रहा हो तो स्वास्थ्य के रूप […]
[…] में चतुर्थेश एवं मंगल उच्च, स्वगृही, मूल त्रिकोण या शुभ स्थानस्थ […]
[…] और मंगल के सकारात्मक […]