Subscribe Now

* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!

Trending News

Blog Post

साप्ताहिक भविष्यफल: जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह
साप्ताहिक भविष्यफल
Horoscope

साप्ताहिक भविष्यफल: जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह 

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल

(March 21 – April 19)

This Week

आपका मिलनसार रवैया खुशी लेकर आएगा। आप मुक्त और तंदुरुस्त महसूस करेंगे। फलस्वररूप स्वतंत्र निर्णय लेना और कार्यस्थल पर स्वयं को रचनात्मक अभिव्यक्ति देना संभव हो सकेगा। व्यापारिक साझेदारी फायदेमंद होगी। लक्ष्य और प्राथमिकताओं को लेकर नजरिया स्पष्ट होगा। भौतिक लाभ और प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में सफलता के योग हैं। रिश्तों में अहंकार से बचें। ध्यान और आत्मावलोकन से अंदरूनी शांति मिलेगी।

शुभ अंक: 19 शुभ रंग: सन यलो

Weekly Horoscope 23 to 29 march 2019 - साप्ताहिक राशिफल (23 मार्च-29 मार्च  2019): जानें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल

(April 20 – May 20)

This Week

निजी संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे। भविष्य की योजनाओं को लेकर गोपनीयता बरतेंगे। घर और कार्यस्थल पर उत्साह का प्रदर्शन करने के बजाय शांत रहने का यत्न करेंगे। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। प्रेम संबंध एक मजबूत रिश्ते में तब्दील होगा। स्वजन और किसी करीबी मित्र के साथ मतभेद दूर होंगे। परिवार में किसी जश्न से हफ्ते की शुभ शुरुआत होगी।

शुभ अंक: 14 शुभ रंग: ओशन ब्लू

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

(April 20 – May 20)

This Week

नकारात्मक सोच और बुरा घटित होने की कल्पना से तकलीफ महसूस करेंगे, पर कुछ अप्रिय नहीं होने वाला है। इसलिए सकारात्मक रहें। कुछ लोगों का रवैया आत्मविश्वास को आहत कर सकता है। इसलिए भावनाओं से खेलने वाले लोगों से दूरी बनाएं। व्यावसायिक और सामाजिक जीवन में किसी करीबी मित्र का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नचित होकर काम शुरू करें। आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी।

शुभ अंक: 7 शुभ रंग: पिंक

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

(June 21 – July 22)

This Week

आप किसी रोमांचक घटना के घटित होने के इंतजार में हैं, लेकिन शांति बनाए रखें, क्योकि चीजें अपने सही समय पर ही घटित होंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। विभिन्न गतिविधियां व्यस्त रखेंगी, लेकिन थोड़ा आराम जरूरी है। सड़क मार्ग से यात्रा का संयोग बनेगा, जो आपको ऊर्जा और ताजगी से भर देगी। कला के क्षेत्र में अपनी रचनात्मक ऊर्जा को अभिव्यक्ति देंगे। मुसीबत के समय किसी मित्र या स्वजन की सहायता मिलेगी।

शुभ अंक: 7 शुभ रंग: स्टील ग्रे

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल

(July 23 – August 22)

This Week

व्यावसायिक मामलों में महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन कोई भी निर्णय विचारपूर्वक लें। आप लोगों और परिस्थितियों का त्वरित और सही आकलन करने में सक्षम हैं, लेकिन अपनी विनम्रता को न खोएं। ऊर्जा का आंतरिक संतुलन संबंधों और रचनात्मक क्षेत्र में परिलक्षित होगा। मित्रों और प्रियजनों की गलतफहमी को दूर करेंगे। अपने विचार व भावनाएं खुलकर प्रकट करेंगे।

शुभ अंक: 16 शुभ रंग: पीकॉक ग्रीन

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल

(August 23 – September 22)

This Week

व्यावसायिक लक्ष्य हासिल करने के लिए आपके भीतर असीम ऊर्जा है, किंतु निर्णय लेते समय भावनाओं को हावी न होने दें। अपने पद और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए प्रतिस्पर्धा में उतरना पड़ेगा। आपका दिल और दिमाग विभिन्न दिशाओं में खींचने का यत्न करेंगे। ऐसे में प्राथमिकताओं के अनुसार निर्णय लें। दूसरों से तुलना करने के बजाय क्षमताओं को निखारने की कोशिश करें।

शुभ अंक: 5 शुभ रंग: स्टील ब्लू

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल

(September 23 – October 22)

This Week

व्यावहारिक और भौतिक मामलों को सुलझाने में संपूर्ण ऊर्जा लगाएंगे। सेहत पर ध्यान दें। भौतिक मामलों में इतना व्यस्त न हो जाएं कि संबंधों और भावनात्मक पहलुओं की अनदेखी कर बैठें। लोगों से पहली मुलाकात में उन्हें प्रभावित करेंगे। मेहनत और रचनात्मकता से कार्यों इस तरह संपन्न करेंगे कि न सिर्फ अपने बल्कि दूसरों के लिए भी फायदे की स्थिति बनेगी। भावनाओं व विचारों का व्यक्त करने का यह सही समय है।

शुभ अंक: 17 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल

(October 23 – November 21)

This Week

व्यावहारिक और भौतिक मामलों को सुलझाने में संपूर्ण ऊर्जा लगाएंगे। सेहत पर ध्यान दें। भौतिक मामलों में इतना व्यस्त न हो जाएं कि संबंधों और भावनात्मक पहलुओं की अनदेखी कर बैठें। लोगों से पहली मुलाकात में उन्हें प्रभावित करेंगे। मेहनत और रचनात्मकता से कार्यों इस तरह संपन्न करेंगे कि न सिर्फ अपने बल्कि दूसरों के लिए भी फायदे की स्थिति बनेगी। भावनाओं व विचारों का व्यक्त करने का यह सही समय है।

शुभ अंक: 17 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल

(November 22 – December 21)

This Week

जितनी तेजी के साथ आपके मस्तिष्क में विचार उत्पन्न होते हैं, उतनी ही शीघ्रता से वे दम तोड़ देते हैं। आप प्रतिभावान हैं, पर अत्यधिक विश्लेषण भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है। इसलिए व्यावसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करने के लिए चीजों को सहज बनाए रखना जरूरी है। कार्यस्थल पर शुरुआत में लोग आप पर भरोसा नहीं करेंगे, लेकिन अपने ज्ञान और कुशलता से उनके बीच स्वीकार्यता हासिल करेंगे।

शुभ अंक: 14 शुभ रंग: सी ग्रीन

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल

(December 22 – January 19)

This Week

परिवार, मित्र और प्रियजनों से मेल-मुलाकातें होंगी और खुशियों के पल साझा करेंगे। खान-पान को लेकर संयम बरतें। व्यावसायिक लेन-देन मे लाभ की स्थिति बनेगी। सकारात्मक रवैये से पारिवारिक परेशानियों का समाधान होगा और पुराने घाव भरेंगे। अपनी जिंदगी के फैसले ले सकेंगे और उसे मनचाही दिशा देंगे। परिवार व दोस्तों के दायरे से आगे जाकर सभी के साथ सहयोग, मित्रता और स्नेह साझा करेंगे।

शुभ अंक: 9 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल

कुम्भ राशि साप्ताहिक राशिफल

(January 20 – February 18)

This Week

कार्य के बोझ और जिम्मेदारी से दबा हुआ महसूस करेंगे। बेहतर होगा कि सबकुछ स्वयं करने के बजाय दूसरों के साथ काम बांटें। नकारात्मक सोच और अप्रिय घटना की कल्पना से बचें, क्योंकि ऐसा कुछ नहीं होने वाला। नई संभावनाएं और अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले समय लेकर भलीभांति विचार करें। तनाव से मुक्ति और प्रसन्नचित रहने के लिए ध्यान को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

शुभ अंक: 9 शुभ रंग: सॉफ्ट पिंक

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल

(February 19 – March 20)

This Week

घर और कार्यस्थल पर संतुलन व समन्वय से सुकून महसूस करेंगे। निजी संबंधों में प्रेम का स्पर्श सुखद अनुभूति देगा। पुराने दोस्तों और व्यापारिक साझेदारों के साथ जश्न अतीत की यादें ताजा कर देगा। पुराने प्रोजेक्ट में नई ऊर्जा डालने के साथ ही किसी नए व्यावसायिक उपक्रम की शुरुआत करेंगे। किसी प्रियजन के साथ यात्रा और प्रकृति के बीच वक्त बिताने का संयोग बनेगा। भावनाओं और भोजन के अतिरेक से बचें।

शुभ अंक: 2 शुभ रंग: बटरकप यलो

Related posts

Leave a Reply

Required fields are marked *