इस तिथि पर भगवान विष्णु ने अर्जुन को दिया था श्रीमद्भगवतगीता का ज्ञान, इसलिए इस दिन मनाई जाती है गीता जयंती
मार्गशीर्ष महीने के शुक्लपक्ष की एकादशी मोक्षदा (मोक्षदायिनी) एकादशी 25 दिसंबर को मनाई जाएगी। ये साल 2020 की आखिरी एकादशी भी है। एकादशी तिथि 24 दिसंबर की रात करीब 11.17 से शुरू होकर 25 दिसंबर को दिनभर रहेगी। इसके बाद आधी रात में 1.54 मिनट तक रहेगी। एकादशी व्रत पूजन शुक्रवार को ही होंगे। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को मोक्ष प्राप्ति के लिए रखा जाता है। इसका पुण्य व्रत करने वाले के साथ उसके पितरों को भी मिलता है।
तुलसी और गंगाजल से करें पूजा
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा तुलसी, गंगाजल, अक्षत, पुष्प, रोली-चंदन और धूप-दीप से की जानी चाहिए। साथ ही पुरुषसूक्त, श्रीमद्भागवत गीता और विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से भी सभी हर तरह की परेशानियां खत्म होती हैं।
पं. मिश्र बताते है कि इस दिन व्रत करने वाले को सुबह जल्दी उठकर नहाना चाहिए। फिर पूजा स्थल की सफाई करें। इसके बाद घर या मंदिर को गंगाजल से पवित्र कर भगवान को भी गंगाजल से स्नान करवाए। इस दिन भगवान को चंदन, अक्षत और अन्य पूजा सामग्री चढ़ाएं। भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते जरूर चढ़ाने चाहिए।
इस दिन भगवान विष्णु ने दिया था श्रीमद्भगवतगीता का संदेश
इसी दिन गीता जयंती भी मनाई जाएगी। मान्यता है कि मोक्षदा एकादशी के दिन ही श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। द्वापरयुग में श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध की शुरुआत में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने गीता में अपने परब्रह्म रूप को व्यक्त किया है। इसका पाठ करने से भगवान विष्णु के दर्शन का पुण्य प्राप्त होता है। साथ ही गीता व्यक्तित्व-विकास का सार्वभौम आचरण शास्त्र है। इसमें ज्ञान, कर्म और भक्ति के रूप में योग का समाजोपयोगी व्यावहारिक दर्शन मिलता है।
Related posts
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Varshik Rashifal 2025: सफलता और शांति के लिए जानें खास उपाय
Varshik Rashifal 2025 ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए सभी राशियों का विश्लेषण करता है। हर…
सरकारी नौकरी का ग्रहों से संबंध तथा पाने का उपाय
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश हर कोई करता है, हलांकि सरकारी नौकरी किसी किसी के नसीब में होती है। अगर…
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
Vish yog का जीवन पर प्रभावVish yog का जीवन पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में Vish yog और दोष व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं, यदि किसी…
Guru Purnima 2025 Date: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और खास महत्व
Guru Purnima 2025 हिन्दू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और श्रद्धा से जुड़ा पर्व है, जो गुरु और शिष्य के…
Hariyali Teej 2025: शुभ मुहूर्त, तिथि, महत्त्व व पूजा की संपूर्ण जानकारी
भारतवर्ष में सावन के महीने का विशेष महत्त्व होता है और इसी माह में मनाया जाने वाला पर्व Hariyali Teej…
Jagannath Puri rath yatra 2025: तिथि, इतिहास, महत्व
पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Puri rath yatra) भारत के सबसे प्रमुख और भव्य धार्मिक उत्सवों में से एक है।…
Savitri Puja 2025: तिथि, व्रत कथा, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
सावित्री पूजा 2025 (Savitri Puja 2025), जिसे वट सावित्री व्रत भी कहा जाता है, एक महत्वपूर्ण हिंदू व्रत है जो…