Subscribe Now

* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!

Trending News

Blog Post

जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह
Horoscope

जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह 

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल

(March 21 – April 19)

This Week

आंतरिक परिवर्तन से व्यावसायिक और निजी बदलाव की राह खुलेगी। अतीत को पीछे छोड़ना होगा क्योंकि व्यावसायिक संभावनाएं और संपर्क आपके लिए नए द्वार खोलेंगे। रिश्ते उम्मीद और ऊर्जा से भरे रहेंगे क्योंकि मूल्य, प्राथमिकताएं और नजरिया बदलेगा। संक्षिप्त खुशनुमा यात्रा या घर के बदलाव की योजना बनेगी। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो मेडिसिन या इलाज के तरीके में बदलाव राहत और आराम दे सकता है। वृश्चिक राशि का कोई व्यक्ति मित्र साबित होगा। हृदय परिवर्तन किसी उत्सव के दौरान परिजनों और मित्रों को करीब लाएगा। सत्य का पता लगाने के लिए गहराई में उतरें क्योंकि बाह्य स्वरूप छल हो सकता है।

शुभ अंक: 13शुभ

रंग: स्टील ग्रे

Weekly Horoscope Prediction Know What Is In Your Future This Week ...

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल

(April 20 – May 20)

This Week

घर और दफ्तर में चीजें बहुत तेजी से घटित होंगी। कुछ त्वरित निर्णय लेना पड़ सकते हैं और व्यावसायिक संभावनाओं और चुनौतियों को भी स्वीकार करना पड़ सकता है इसलिए बुद्धिमानी से काम लें। जीवन में प्रेम, रोमांस और रोमांच की उम्मीद कर सकते हैं। आप किसी नए व्यक्ति, विचार के प्रेम में पड़ सकते हैं जो आपकी प्राथमिकताओं और नजरिए को कुछ समय के लिए बदल देगा। दूसरे देशों से मिलने वाले महत्वपूर्ण संदेश प्रसन्न् करने वाले रहेंगे। परिजनों और मित्रजनों से जुड़ा कोई चकित करने वाला समाचार मिल सकता है। सामाजिक मेल-मिलाप फिर से बढ़ेगा। कई स्तरों पर बदलाव का समय है और यह रोमांच और तरक्की देगा।

शुभ अंक: 8शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

(April 20 – May 20)

This Week

लक्ष्यों को प्राप्त करने को लेकर आप महत्वाकांक्षी और उत्सुक हैं। आप जमकर काम करेंगे और जमकर आनंद उठाएंगे। किसी जगह ठहर जाने के बजाय आनंदित स्वभाव बनाए रखें और शिखर पर पहुंचे। आपका हल्का-फुल्का अंदाज और हास्य बोध आपको मुश्किल स्थितियों और लोगों से निबाह करने में मदद करेगा। दफ्तर, परिवार और ऑनलाइन सामाजिक जीवन में बहुत कुछ घटित हो रहा है। किसी अहमवादी और विध्वंसक सोच रखने वाले व्यक्ति से सीधे टकराव को टालिए। रिश्तों में आप पुराने पैटर्न को तोड़ेंगे। कुछ चीजों का खात्मा और कुछ नई शुरुआत के संकेत हैं क्योंकि आपका नजरिया व्यापक है और आपमें तरक्की करने की इच्छा है।

शुभ अंक: 15शुभ रंग: डीप रेड

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

(June 21 – July 22)

This Week

आपके जीवन में गर्मजोशी, संतोष और प्रेम का भाव रहेगा। आप इन सभी उपहारों को परिजन, मित्रजन और जीवनसाथी के साथ भी बांटेंगे। उत्साह बढ़ाने वाली चीजें और मिलनसारिता मौजूदा समय को आपके लिए खुशनुमा बनाएंगी। विदेशों से महत्वपूर्ण और रोचक समाचार मिल सकता है। मीडिया में आना आपको प्रसिद्धि दिलाएगा। कोई आश्चर्यजनक घटना आपके सामने आएगी और आप मासूमियत और रोमांच के साथ इसमें भागीदारी करेंगे। रिश्तों और रचनात्मक व्यावसायिक प्रोजेक्ट के प्रति आप उल्लास दिखाएंगे। नए नजरिए और दृष्टिकोण के साथ आप चेतना के सभी स्तरों पर पुनर्जीवित होंगे। कार्य में आप सफल हैं, कठिन कामों को पूरा करके विजयी रहते हैं और साहसिक दृष्टिकोण से भौतिक लाभ भी हासिल करते हैं।

शुभ अंक: 19शुभ रंग: सनफ्लावर यलो

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल

(July 23 – August 22)

This Week

  • ऊर्जा और सहयोग आपको बिजनेस प्रोजेक्ट्स और व्यावसायिक उद्यम पूर्ण करने का मौका देंगे। प्रतिस्पर्धात्मक स्थितियों में विरोध और संघर्ष के बाद सफलता मिलने के संकेत हैं। अपने कार्यक्षेत्र में आप प्रभावशाली हैं। आप कमजोरी और बीमारी से ठीक होंगे और उत्तम स्वास्थ्य प्रसन्न्ता लाएगा। शंका और भय के दौर के बाद निजी लड़ाइयों में और टकरावों में विजय हासिल होगी। इस बिंदु पर बदलाव जीवन के सभी क्षेत्रों में स्थायीत्व लाएगा। धनु राशि का व्यक्ति आपके अच्छे और बुरे वक्त में आपके साथ खड़ा रहेगा और आपको अच्छी सलाह देगा। जब जरूरत होगी तब आपको महत्वपूर्ण लोगों से समर्थन मिलेगा। आपका ऑनलाइन सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा और कोई सुखद आश्चर्य आपकी प्रतीक्षा कर रहा है।

शुभ अंक: 9शुभ रंग: रेड्स

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल

(August 23 – September 22)

This Week

इस सप्ताह भौतिक लाभ के मामलों में सौभाग्य साथ रहेगा क्योंकि बिजनेस की योजनाएं धरातल पर उतरेंगी। निजी संपत्ति और कामकाज से होने वाली आय में बढ़ोतरी होगी जो आपको घर या जमीन में महत्वपूर्ण निवेश का मौका देगी। त्रिकोणीय बिजनेस साझेदारी या पार्टनरशिप आकर्षक रहेगी जबकि कोई त्रिकोणीय रिश्ता मुश्किलें बढ़ा सकता है। आप एक महत्वपूर्ण काम पूरा करेंगे और विस्तार व संभावनाओं के इंतजार में रहेंगे। आपका ऑनलाइन सामाजिक जीवन बहुत आनंद व उत्सव के कारण दूसरों के लिए ईर्ष्या का विषय रहेगा। कोई मित्र आपकी राह रोकने वाला हो सकता है और वह आपको उस दिशा में आगे बढ़ने का मौका नहीं देगा जिस दिशा में आप बढ़ना चाहते हैं।

शुभ अंक :9शुभ रंग: लोटस पिंक

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल

(September 23 – October 22)

This Week

बौद्धिक विचार और योजनाओं के बजाय भावनाएं आपकी व्यावसायिक दिशा और निजी निर्णयों को प्रभावित करेगी। कोई संभावना या मुलाकात आपको अपने मन की इच्छा पूरी करने की तरफ ले जाएगी। रिश्तों में प्रसन्नता रहेगी। आप प्राकृतिक परिवेश में समय बिता सकते हैं और किसी संक्षिप्त यात्रा पर सहजता व सौंदर्य की अनुभूति करेंगे। बिजनेस तेज गति से चल रहा है और आप व्यावसायिक उद्यमों में रचनात्मक बने हुए हैं। आपके पास हुनर है और कौशल भी, जिसके जरिए आप अपने कार्यक्षेत्र में प्रशंसा अर्जित करेंगे। यह अच्छा समय है जबकि आप अपने कौशल और रचनात्मकता का प्रदर्शन करें। लंबे समय की योजनाओं पर काम करें जो एक वर्ष में फलीभूत हो सकें और आप उस सफलता से चौंक जाएं।

शुभ अंक: 1शुभ रंग: लोटस पिंक

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल

(October 23 – November 21)

This Week

परिवार और बिजनेस में दो महत्वपूर्ण लोग आपको धन और अपनी प्रतिष्ठा से सहयोग करेंगे। आप खुद को बहुत सारी घटनाओं के केंद्र में पाएंगे और सभी तरह की आकांक्षाएं आपसे जुड़ी होंगी। किसी उद्यम में दो लोगों के साथ साझेदारी समय बीतने के साथ अच्छी मित्रता का आधार रखेगी। व्यावसायिक रूप से आप अपनी जमीन पर खड़े हो सकेंगे और वही करेंगे जो सही है। पारिवारिक स्थितियों और बिजनेस साझेदारियों में आप ईमानदार हैं। किसी विवाद के दौरान आप व्यावसायिक मूल्यों, सच और न्याय के पक्ष में खड़े होंगे। कोई निजी रुझान रिश्ते में बदल सकता है। कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपको आकर्षक संभावना देगा।

शुभ अंक: 3शुभ रंग: सेफरन

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल

(November 22 – December 21)

This Week

आपके जीवन में गरिमा और कलात्मक अभिरुचियों का प्रवेश होगा। रिश्ते प्रेम और उत्सव से भरे रहेंगे। परिजन और मित्रजन इकट्ठा होकर अच्छा समय बिताएंगे और आतिथ्य का आनंद लेंगे। मुद्दों को सुलझाने में आप परिवार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बिजनेस प्रोजेक्ट्स में सफलता व सौभाग्य मिलेगा और आपकी कूटनीति व गरिमा आपको महत्वपूर्ण जगह और महत्वपूर्ण लोगों तक ले जाएगी। आप अपनी सुरुचि और दृष्टि से सेमिनार्स, बातचीत और समूह गतिविधियों में प्रभाव छोड़ेंगे। अपव्यय के प्रति सतर्क रहें। जब आपसे ऊर्जायमान होने और चीजों को पूर्ण करने की अपेक्षा रहेगी तब आप आलस कर सकते हैं। कलात्मक अभिरुचि और रचनात्मक कामों में रुचि संतोषप्रद और आकर्षक होगी।

शुभ अंक: 3शुभ रंग: लोटस पिंक

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल

(December 22 – January 19)

This Week

आप मुक्त रहने वाले व्यक्ति हैं और रिश्तों में किसी भी तरह के प्रतिबंध व कामकाज में किसी भी सीमा को स्वीकार नहीं करते हैं। अलग होने के साहस के साथ आप रचनात्मक और मौलिक हैं और आरामदायक माहौल में ही बने रहना नहीं चाहते हैं। खुद की तलाश पूरी होगी और पाएंगे कि आपको मौलिकता में ही रहना चाहिए और सच के पक्ष में खड़ा होना चाहिए, चाहे उसकी कीमत जो भी हो। आपका विद्रोही स्वभाव उन लोगों के सामने समस्या खड़ी कर सकता है जो आपको नियंत्रित करना चाहते हैं, हालांकि आप पीछे पलटकर नहीं देखेंगे या किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे। आप निजी और व्यावसायिक स्थितियों में अधिक आजादी की मांग करेंगे ताकि संभावनाओं की तरफ छलांग लगा सकें। आप खुद को व्यक्त करने का मौका पाएंगे और शानदार आइडियाज देंगे।

शुभ अंक: 9शुभ रंग: एमरल्ड ग्रीन

कुम्भ राशि साप्ताहिक राशिफल

(January 20 – February 18)

This Week

  • जब भी कार्यस्थल या घर पर न्याय और सच की बात होती है तो आप उग्र, नाजुक और साहसी भी हैं। आप व्यावसायिक मुद्दे सुलझाने और मुश्किल लोगों से निबाह करने में सक्रिय, कुशल और चतुर हैं। व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स और निजी रिश्तों में चीजों को हासिल करने को लेकर आप अतिरिक्त सक्रिय हैं। कामकाजी जिम्मेदारियों और अन्य चीजों में व्यस्तता के बावजूद आप रिश्तों में स्नेहमयी रहेंगे। आप अपने साथी की भावनाओं की बहुत ज्यादा परवाह नहीं करते हैं, संवेदनशील रहें। बौद्धिक गतिविधि का अच्छा लाभ होगा क्योंकि आप रचनात्मक हैं और सही समय पर सही लोगों से जुड़ते भी हैं। आप निर्णय लेने में कठिनाई अनुभव कर सकते हैं क्योंकि आप अच्छे और बुरे पक्ष पर बहुत ज्यादा विचार करते हैं।

शुभ अंक: 5शुभ रंग: स्काय ब्लू

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल

(February 19 – March 20)

This Week

आप रिश्तों में संवेदनशील और व्यावसायिक उद्यमों में रचनात्मक रहेंगे। आपको सामंजस्य बैठाना होगा और अति-प्रतिक्रिया से बचना भी होगा। किसी भी क्षेत्र में अति से बचिए। कार्यस्थल पर पारदर्शिता और सच बहुत जरूरी होता है और आप इनमें यकीन करेंगे। आप सौंदर्यात्मक अभिरुचि रखते हैं और सौंदर्य, कला और संस्कृति को बिजनेस, वातावरण और घर सभी जगह महत्व देंगे। घर पर आप सामंजस्य और कार्यस्थल पर बेहतर तालमेल पाएंगे। उत्सवी वातावरण और ऑनलाइन सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। अपनी राह में किसी भी तरह की बाधा को न आने दीजिए बल्कि उन्हें लांघकर आगे बढ़िए और अपनी मंजिल हासिल कीजिए।

शुभ अंक: 8शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स

Related posts

Leave a Reply

Required fields are marked *