Subscribe Now

* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!

Trending News

Blog Post

कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार सर्वाथसिद्धि
कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली
Festivals

कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार सर्वाथसिद्धि 

कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर सोमवार को है। कार्तिक महीने का यह सबसे आखिरी दिन है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान आदि किया जाता है। इस दिन स्ना के साथ दान का भी बहुत महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर सर्वार्थसिद्धि योग व वर्धमान योग बन रहे हैं। इस योग के कारण कार्तिक पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में या तुलसी के पास दीप जलाने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

क्यों मनाई जाती है कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली

इस दिन महादेव ने त्रिपुरासूर नामक राक्षस का संहार किया था। यही नहीं यह भी कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु का प्रथम मत्स्यावतार हुआ था। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन सोनपुर में गंगा गंडकी के संगम पर गज और ग्राह का युद्ध हुआ था। गज की करुणामई पुकार सुनकर भगवान विष्णु ने ग्राह का संहार कर भक्त की रक्षा की थी। इस वजह से देवताओं ने स्वर्ग में दीपक जलाए थे। तभी से इस दिन देव दिवाली मनाई जाती है। इस भगवान सत्यनारायण की पूजा, कथा और व्रत रखा जाता है।

Kartik Purnima 2019: Know why this day is significant

कार्तिक माह विष्णु का माह माना जाता है। इस माह की पूर्णिमा का भी विशेष महत्व है। इस दिन भक्तजन पवित्र नदियों में स्नान के लिए जुटते हैं और देव दिवाली भी इसी दिन मनाई जाती है।

कार्तिक मास को मंगल मास कहा गया है। इस पूरे माह में जल की प्रधानता होती है। ऋग्वेद के सातवें मंडल के सूक्त 49 में ऋषि वशिष्ट धरती के वासियों के लिए आह्वान करते हैं कि- दिव्य जल, आकाश से बारिश के माध्यम से प्राप्त होते हैं, जो नदियों में सदा गमनशील हैं, खोदकर जो कुुएं और तालाब से निकाले जाते हैं और जो सभी जगह प्रवाहित होकर पवित्रता बिखेरते हुए समुद्र की ओर जाते हैं, वे दिव्यतायुक्त पवित्र जल हमारी रक्षा करें।

कार्तिक पूर्णिमा को श्रीहरि ने प्रलय काल में चार वेदों की रक्षा के लिए मत्स्यावतार लिया था। इसी पूर्णिमा के दिन भगवान भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया और त्रिपुरारी के नाम से जाने गये। इसी पूर्णिमा के दिन बैकुंठधाम में श्रीतुलसी का प्रकाट्य हुआ। देवी तुलसी का पृथ्वी पर जन्म हुआ। इसलिए इस दिन भी तुलसी जी की अराधना करना चाहिए।   शरद पूर्णिमा के बाद चंद्रमा से निकलने वाली अमृतदायी किरणों का प्रभाव पूरे कार्तिक मास में रहता है। चंद्रमा की मधुरिमा से सरोवर, सरिता और जलकुंड में एक शक्ति का संचयन होता है। इस कारण कार्तिक मास में जलस्नान का विधान है। कुछ वर्षों तक गांवों एवं उपनगरीय क्षेत्रों में पूरे कार्तिक में गंगा, यमुना, कावेरी आदि नदियों में स्नान की परिपाटी थी।

यह महीना वैशाख और माघ की तरह स्नान, ध्यान और जप तथा अनुष्ठान का मास है। इस महीने कहीं श्रीमद्भागवत कथा, कहीं रासलीला, कहीं चकई-चकवा का खेल, कहीं तुलसी चौरा पर दीप रखना तो कहीं कीर्तन-भजन का समागम होता है। श्रीमद्भागवत में इस महीने को शरत्काव्य कथारसाश्रय का महीना कहा गया है, जहां श्री कृष्ण को भी गोपियों से चुनौती मिलती है। कार्तिक मास के जलस्नान और अंतर्यात्रा के बाद व्यक्ति अपनेे अंदर ऊर्जा अनुभव करता है। जीवन जब पानी की तरलता में एवं समाज की सघनता में समग्रता को अनुभव करता है, तो भीतर जागरण का बोध होता है।

Related posts

Leave a Reply

Required fields are marked *