मेष राशि साप्ताहिक राशिफल
(March 21 – April 19)
This Week
आपको खुशी और विलासिता का अनुभव देने वाली सभी चीजें उपलब्ध होंगी। उनका उपभोग करते समय संयम बरतने की आवश्यकता है। किसी खास शख्स से मिलने वाला प्रेम जीवन को खूबसूरत बनाएगा। यह समय है कि आप खुद को आराम के लिए वक्त दें। आतंरिक शांति की तलाश के दरम्यान प्रेम, परिवार और मित्रता के संदर्भ में महत्वपूर्ण सबक प्राप्त होंगे। इससे जीवन को लेकर दृष्टिकोण में बदलाव आएगा।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: रस्ट
वृष राशि साप्ताहिक राशिफल
(April 20 – May 20)
This Week
इस सप्ताह अपने लिए सुस्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे। आपके भीतर अपार ऊर्जा और जोश है, जिसके माध्यम से सफलता प्राप्त करेंगे। अपनी इस ऊर्जा को भटकाव से बचाएं। निजी संबंधों में प्यार और उत्साह रहेगा। स्वयं को कुछ आश्चर्यजनक घटनाओं और परिस्थितियों के बीच घिरा हुआ पाएंगे। उन्हें अपनी तरक्की का आधार बनाएं। चेतना के उच्च स्तर को प्राप्त करने के लिए ध्यान करें।
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: टोमैटो रेड
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल
(April 20 – May 20)
This Week
व्यक्तिगत निर्णय लेते समय अपने दिल की सुनें। परिवार और दोस्तों के लिए स्नेहपूर्ण और फिक्रमंद रहेंगे। किसी खास शख्स के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दृष्टिकोण में परिवर्तन आने से दुश्मन दोस्त बन सकते हैं, वहीं कुछ करीबी संबंधों में दूरी भी आ सकती है। अपनी रचनात्मक अभिरुचि के कार्यों से जुड़कर सुकून महसूस करेंगे। लोगों और परिस्थितियों के बारे में समझ और सही जवाब के लिए अंतर्मन पर भरोसा करें।
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: लोटस पिंक
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल
(June 21 – July 22)
This Week
भौतिक मामलों में भाग्य आपके साथ है। कठिन परिश्रम और अवसर की दस्तक से धन लाभ और सुख-समृद्धि हासिल करने के योग बनेंगे। प्रियजनों के साथ सुखों को बांटने और कार्य के संदर्भ में स्वयं को रचनात्मक अभिव्यक्ति देने का सही समय है। कला, थिएटर, संगीत में आनंद लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जो बातें आपको आगे बढ़ने से रोक रही हैं, उनसे दूरी बनाएं और नई चीजों के स्वागत के लिए तैयार रहें।
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लोटस पिंक
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल
(July 23 – August 22)
This Week
निजी संबंधों में उदार व प्रेमपूर्ण रहेंगे। महिलाओं की आपके जीवन में अहम भूमिका है। भावुक पलों में समझदारी न खोएं। बहुत गंभीर होने से बचें। हल्का-फुल्का मिजाज आपको सहज रहने में मदद करेगा। किसी बालक की भांति घर और कार्यस्थल पर नए अनुभवों का रोमांच अपनी ओर खींचेगा। अनावश्यक खरीददारी से बचें। जिंदगी आपको काबिलियत साबित करने और सफलता प्राप्ति का मौका दे रही है।
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सॉफ्ट पिंक
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल
(August 23 – September 22)
This Week
भौतिक मामलों में रचनात्मक ऊर्जा और उत्साह दिखाएंगे। व्यावसायिक और पारिवारिक मामलों के समाधान में शांतिपूर्ण और व्यावहारिक रवैया अपनाएंगे। आलस्य के चलते स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। घर और कार्यस्थल की साज-सज्जा में बदलाव से माहौल में ताजगी और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार महसूस करेंगे। प्रकृति का सानिध्य सुकून देगा। ध्यान करें और चीजों के घटित होने का इंतजार करें।
शुभ अंक: 1 7 शुभ रंग: रेड
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
(September 23 – October 22)
This Week
इस हफ्ते व्यावसायिक और निजी जीवन में अज्ञात की ओर बढ़ते उल्लेखनीय कदमों के साथ आनंद की अनुभूति करेंगे। चेतना के प्रत्येक स्तर पर संतुलन बनाए रखना जरूरी है। पारिवारिक, सामाजिक और आधिकारिक ऑनलाइन संपर्कों में अहमियत मिलेगी। आपका एकाग्रचित रवैया कुछ लोगों को प्रेरित तो कुछ को भयभीत कर सकता है। कोई भी बाधा आपको लक्ष्य की ओर बढ़ने से नहीं रोक सकती।
शुभ अंक: 18 शुभ रंग: डीप मरून
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल
(October 23 – November 21)
This Week
सामने पेश आने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए चतुराई दिखाने के बजाय सहज और सरल रवैया अपनाएं। आर्थिक लेन-देन में सजगता और संबंधों में समझदारी की जरूरत है। अपनी भावनाओं, विचारों और योजनाओं को ईष्र्यालु लोगों से छिपाकर रखने की जरूरत है, ताकि वे बाधा न बन सकें। दूर-दराज से कोई अहम संदेश प्राप्त होगा। परिवारिक खुलासे होंगे, पर उन्हें सार्वजनिक न करें। कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: चेरी रेड
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल
(November 22 – December 21)
This Week
आप जीवंतता से परिपूर्ण होकर जीवन में नई संभावनाओं को देख पाने में सक्षम हैं। पारिवारिक मामलों में भागीदारी करते हुए विवादों का समझदारी से समाधान करेंगे। किसी आकर्षक व्यावसायिक उपक्रम की शुरूआत होगी और कार्य पूर्ण होंगे। निजी संबंधों में प्रेम और फिक्र का भाव रहेगा। नकारात्मकता व विरोध का चतुराई से सामना करें और अनावश्यक प्रतिक्रिया से बचें। हल्का-फुल्का मिजाज सफलता पाने में मदद करेगा।
शुभ अंक: 14 शुभ रंग: क्रिमसन
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल
(December 22 – January 19)
This Week
आप भावुक हैं। भावनाओं के ज्वार में फंसकर चीजों को उनके वास्तविक रूप में देख पाने में असमर्थ हो सकते हैं। निर्णय लेते समय दिल के साथ ही दिमाग की सुनें। दूसरों पर निर्भरता कम करें, अन्यथा निराशा मिल सकती है। परिवार, बच्चों और दोस्तों के साथ वक्त बिताएंगे और अपने अच्छे अनुभव साझा करेंगे। सूझ-बूझ के साथ विषम परिस्थिति से निकलने में आप सक्षम हैं। किसी पुराने मित्र की गलतफहमी को दूर करेंगे।
शुभ अंक: 15 शुभ रंग: स्काई ब्लू
कुम्भ राशि साप्ताहिक राशिफल
(January 20 – February 18)
This Week
महत्वपूर्ण व्यावसायिक मामलों की उपेक्षा और उदासीन रवैये से बचें। घर या कार्यस्थल पर टकराव के बावजूद आप समझौते के लिए तैयार नहीं होंगे। दो अलग मामले आपके समय और ध्यान की मांग करेंगे और आप बंटा हुआ महसूस करेंगे। नकारात्मक दृष्टिकोण तनाव और चिंताओं को जन्म देता है। कोई विपत्ति नहीं आने वाली है। इसलिए तनाव रहित रहें। अतीत की गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की जरूरत है।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: ब्राउन
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल
(February 19 – March 20)
This Week
विभिन्न व्यावसायिक प्रोजेक्ट और सामाजिक प्रतिबद्धताओं में संलग्नता और समान रुचि लेने के बावजूद आपका कद अक्षुण्ण और सुरक्षित रहेगा। विदेश के कुछ लोगों के साथ व्यापार की संभावनाएं बन रही हैं। नए लोगों के साथ जुड़ाव और निजी जीवन में बदलाव के इस मोड़ पर भाग्य की भूमिका अहम है। अतीत चाहे कितना ही सुखद क्यों न हो, पर उसे भूलकर यह नई अनुभव यात्रा पर निकलने का समय है।
शुभ अंक: 21 शुभ रंग: रॉयल ब्लू
Related posts
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Varshik Rashifal 2025: सफलता और शांति के लिए जानें खास उपाय
Varshik Rashifal 2025 ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए सभी राशियों का विश्लेषण करता है। हर…
सरकारी नौकरी का ग्रहों से संबंध तथा पाने का उपाय
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश हर कोई करता है, हलांकि सरकारी नौकरी किसी किसी के नसीब में होती है। अगर…
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
Vish yog का जीवन पर प्रभावVish yog का जीवन पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में Vish yog और दोष व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं, यदि किसी…
Guru Purnima 2025 Date: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और खास महत्व
Guru Purnima 2025 हिन्दू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और श्रद्धा से जुड़ा पर्व है, जो गुरु और शिष्य के…
Hariyali Teej 2025: शुभ मुहूर्त, तिथि, महत्त्व व पूजा की संपूर्ण जानकारी
भारतवर्ष में सावन के महीने का विशेष महत्त्व होता है और इसी माह में मनाया जाने वाला पर्व Hariyali Teej…
Jagannath Puri rath yatra 2025: तिथि, इतिहास, महत्व
पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Puri rath yatra) भारत के सबसे प्रमुख और भव्य धार्मिक उत्सवों में से एक है।…
Savitri Puja 2025: तिथि, व्रत कथा, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
सावित्री पूजा 2025 (Savitri Puja 2025), जिसे वट सावित्री व्रत भी कहा जाता है, एक महत्वपूर्ण हिंदू व्रत है जो…