हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है. पंचांग के अनुसार इस बार सावन के महीने में चार नहीं पांच सोमवार पड़ रहे हैं. सावन के महीने अनुशासित जीवन शैली को अपनाने पर जोर दिया जाता है.

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है. सावन का पूरा महीना शिव की भक्ति में लीन रहने का है. श्रावण मास यानि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है. इसलिए शिव भक्त सावन के महीने का पूरे साल इंतजार करते हैं. पूजा के साथ इस महीने जीवन शैली पर भी ध्यान देना चाहिए.
सावन मास की जीवन शैली
सावन के महीने में वर्षा होने से सूरज और चंद्रमा की शक्ति कम हो जाती है. जिस कारण मौसम में उमस बनी रहती है. क्योंकि पृथ्वी की उष्णता निकलती है. इस मौसम में संक्रमित बीमारियों के पनपने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए इस महीने विशेष सावधानी और सर्तकता बरतनी चाहिए.
भोजन ऐसा करें जो आसानी से पच जाए
माना जाता है कि सावन के महीने में रात का रखा हुआ भोजन नहीं करना चाहिए. सावन के महीने में भोजन आसानी से नहीं पचता है. भोजन सही तरह से न पचने के कारण कई तरह की रोग होने की संभावना बनी रहती है. इसलिए सावन के महीने में सुपाच्य भोजन करना चाहिए. इस मौसम में मसालेदार और तैलीय युक्त भोजन नहीं करना चाहिए. इस महीने दूध और दही प्रयोग बहुत सावधानी से करना चाहिए. सावन में दही न खाने की सलाह दी जाती है. इसे बातकारक माना गया है. हरी सब्जियों के सेवन से भी इस महीने बचना चाहिए.
स्वच्छ जल ग्रहण करें
वर्षा ऋतु में बीमारी जल के रास्ते शरीर में प्रवेश करती है इसलिए इस मौसम में स्वच्छ जल ही ग्रहण करना चाहिए. इस मौसम में जल की शुद्धता पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
मांस मदिरा का सेवन न करें
सावन के महीने में मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. इन चीजों का त्याग कर सात्विक भोजन करना चाहिए.
पूजा पाठ और अध्यात्म का महत्व
सावन का महीना पूजा पाठ के लिए अति उत्तम माना गया है. इस महीने भगवान का स्मरण करना चाहिए. इससे मन और मस्तिष्क को शांत रखने में मदद मिलती और जीवन में श्रेष्ठ फल प्राप्त होते हैं.
बुराई और क्रोध से बचें
सावन के महीने में किसी की बुराई न करें और न ही क्रोध करें. मान्यता है कि यह महीना मन को शुद्ध करने का महीना होता है इसलिए हर प्रकार की बुराई और गलत आदतों का त्याग करना चाहिए.
Related posts
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Vastu Dosh Nivaran Yantra | घर के वास्तु दोषऔर सुख-समृद्धि का मार्ग
Vastu Dosh Nivaran Yantra क्या है? वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी घर, दुकान, कार्यालय या भवन में ऊर्जा का…
Varshik Rashifal 2025: सफलता और शांति के लिए जानें खास उपाय
Varshik Rashifal 2025 ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए सभी राशियों का विश्लेषण करता है। हर…
सरकारी नौकरी का ग्रहों से संबंध तथा पाने का उपाय
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश हर कोई करता है, हलांकि सरकारी नौकरी किसी किसी के नसीब में होती है। अगर…
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
कुंडली में 10 भाव क्या है? जानें स्वामी, प्रभाव, लाभ और उपाय
ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का 10 भाव (दशम भाव) बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे कर्म भाव कहा जाता है, जो…
Maharana Pratap Jayanti 2026 Date: जानें कब है, महत्व और इतिहास
महाराणा प्रताप जयंती भारत के महान योद्धा और मेवाड़ के वीर राजा महाराणा प्रताप की जयंती के रूप में मनाई…
Narasimha Jayanti 2026 | तिथि, महत्व, इतिहास और पूजा विधि
नरसिम्हा जयंती (Narasimha Jayanti) हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान विष्णु के चौथे अवतार…
Buddha Purnima 2026 date | महत्व, इतिहास और उत्सव
बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2026) बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह दिन भगवान गौतम बुद्ध के…