ज्योतिषशास्त्र के अंतर्गत मौजूद सभी ग्रह अपने-अपने स्वभाव के अनुसार अपनी राशि को परिवर्तित करते हैं। ग्रहों का अपनी स्थिति में बदलाव करना समस्त मानव जाति को प्रभावित करता है… कोई भी राशि इससे अछूती नहीं रह सकती। जल्द ही सितंबर का महीना आने वाला है इस माह में 5 बड़े और महत्वपूर्ण ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप कुछ राशियों के लोग अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देखेंगे तो कुछ के लिए ये ग्रह गोचर अशुभ फल देने वाले भी साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं सितंबर 2021 में कौन से ग्रह किस दिन और किस समय गोचर करने जा रहे हैं।
शुक्र का तुला राशि में गोचर-:
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं और आकर्षक व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करने वाला ग्रह माना जाता है। यह तुला और वृषभ राशि का स्वमी है… आगामी 6 सितंबर को शुक्र का गोचर अपनी ही राशि, तुला में होने जा रहा है। शुक्र की स्थिति में बदलाव कई लोगों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा तो कुछ इस दौरान परेशान भी रह सकते हैं।
मंगल का कन्या राशि में गोचर-:
ज्योतिषीय गणना के अनुसार जिस दिन शुक्र अपनी स्वराशि में प्रवेश करेंगे, उसी दिन मंगल का गोचर कन्या राशि में होगा। आगामी 6 सितंबर को मंगल सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल को साहस और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करने वाला ग्रह माना जाता है।
सूर्य का कन्या राशि में गोचर-:
सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है… जब सूर्य की स्थिति में बदलाव होता है तब उससे कोई भी राशि अछूती नहीं रह जाती। आगामी 17 सितंबर, 2021 को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जिसमें पहले से ही मंगल मौजूद है। इतना नहीं 22 सितंबर तक इसी राशि में बुध का गोचर भी रहेगा।
बृहस्पति का मकर राशि में गोचर-:
देवगुरु माने जाने वाले बृहस्पति ग्रह आगामी 14 सितंबर, 2021 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इससे पहले 6 अप्रैल को उन्होंने कुंभ राशि गोचर किया था और अब वक्रे चाल चलते हुए वे पुन: मकर राशि में पहुंच जाएंगे। इसके बाद 21 नवंबर को वे मार्गी अवस्था में लौटकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे
बुध का तुला राशि में गोचर-:
समस्त ग्रहों में ‘कुमार’ माने जाने वाले बुध आगामी 22 सितंबर को कन्या राशि से निकलर तुला रशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह, वाणी, बुद्धि और तर्क क्षमता का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्रह माने जाते हैं, यह गोचर समस्त राशियों के लोगों के जीवन पर प्रभाव डालने वाला साबित होगा।
Related posts
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Varshik Rashifal 2025: सफलता और शांति के लिए जानें खास उपाय
Varshik Rashifal 2025 ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए सभी राशियों का विश्लेषण करता है। हर…
सरकारी नौकरी का ग्रहों से संबंध तथा पाने का उपाय
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश हर कोई करता है, हलांकि सरकारी नौकरी किसी किसी के नसीब में होती है। अगर…
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
Vish yog का जीवन पर प्रभावVish yog का जीवन पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में Vish yog और दोष व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं, यदि किसी…
कुंडली में 10 भाव क्या है? जानें स्वामी, प्रभाव, लाभ और उपाय
ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का 10 भाव (दशम भाव) बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे कर्म भाव कहा जाता है, जो…
Maharana Pratap Jayanti 2026 Date: जानें कब है, महत्व और इतिहास
महाराणा प्रताप जयंती भारत के महान योद्धा और मेवाड़ के वीर राजा महाराणा प्रताप की जयंती के रूप में मनाई…
Narasimha Jayanti 2026 | तिथि, महत्व, इतिहास और पूजा विधि
नरसिम्हा जयंती (Narasimha Jayanti) हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान विष्णु के चौथे अवतार…
Buddha Purnima 2026 date | महत्व, इतिहास और उत्सव
बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2026) बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह दिन भगवान गौतम बुद्ध के…