ग्यारहवें भाव / स्थान में मंगल होने से व्यक्ति गुणी सुखी-शूर धनी-धान्य तथा पुत्रों से युक्त तथा शोक हीन होता है।
एकादशगे गुणवान प्रियसुखभागी तथाभवेच्छूरः।
धन-धान्य-सुतै सहितः क्षितितनये विगतशोकश्च।।
एकादश भाव में मंगल को अधिकांशतः विद्वानों ने अच्छा माना है वराहमिहिर ने कहा है ऐसा जातक धनी होता है।“लाभे प्रभूत धनवान”
ऐसे जातक के पास इतना धन होता है की लक्ष्मी के प्रभाव से शारीरिक विकृति तथा सभी प्रकार के दुर्गुण छिप जाते हैं। ऐसा जातक कुरूप होते हुए भी लक्ष्मी के प्रभाव के कारण सुरूप ही प्रतीत होता है।
जातक के शत्रु भी जो पहले इसके शान के खिलाफ बोलते थे इसके प्रताप से दबकर इसकी प्रशंसा और बड़ाई ही करने लगते हैं। ऐसा जातक बहुत ही शौक़ीन और इश्क मिजाजी होता है।
एकादश भाव में मंगल और परिवार | Mars in Eleventh House and Family
जिस जातक के जन्म लग्न से लाभ भाव /स्थान में मंगल हो तो धन के लिए तो शुभ है परन्तु मंगल संतान तथा शत्रुओ के लिए अच्छा नहीं होता क्योकि इस स्थान का मंगल इन दोनों भाव और उस भाव से सम्बन्धित जीवन को कष्ट पहुंचाता है। मामा पक्ष के लिए बहुत शुभ नहीं होता है। आपका प्रथम पुत्र बहुत जल्द गुस्सा करने वाला होगा, उसे दुर्घटनाओं और चोट लगने का भय बना रहेगा। आपकी संतान शल्य चिकित्सा के माध्यम से हो सकती है। यही नहीं यदि मंगल इस स्थान में है तो निश्चित ही गर्भ स्थित संतान की हानि होती है।
यदि प्यार के बंधन में पड़ते है तो धोड़ा संभलकर करे मान सम्मान को धक्का लग सकता है। मंगल का एकादश भाव में होने से संतान कष्ट होता है। कभी कभी इसके कारण आपकी बदनामी भी हो सकती है। अतः संयम से काम लेने में ही बुद्धिमानी होगी। आपकी रुचि मांसाहार में भी हो सकती है। आपके बडे भाई बहन चिडचिडे लेकिन ऊर्जावान होंगे इसमें कोई संदेह नहीं है
एकादश भाव में मंगल और स्वास्थ्य | Mars in Eleventh House and Health
जब जन्म लग्न से एकादश भाव में मंगल होता है तब व्यक्ति का स्वास्थय सामान्यतः अच्छा ही रहता है। उसकी पाचन शक्ति मजबूत होती है। आप पेट की तकलीफों और कब्जजन्य रोगों से परेशान रह सकते हैं। घुटने में दर्द की बीमारी हो सकती है।
एकादश भाव में मंगल और आर्थिक एवं व्यावसायिक स्थिति | Mars in Eleventh House and Economic & Commercial condition
कहा जाता है कि लाभ भाव का मंगल व्यापारियों के लिए बहुत ही लाभ प्रदान करने वाला होता है परन्तु कब यदि वे केवल अपनी पूंजी से व्यापार करे तब। उदाहरणस्वरूप – यदि आप अपने व्यापारी धन से जमीन खरीदते है उसके बाद उस जमीन को टुकड़े-टुकड़े करके घर कालोनी बसाने के लिए जमीन बेचते है और इस जमीन से आपको भारी लाभ हो सकता है।
यदि आप डॉक्टर | Doctor बनना चाहते है तो बहुत ही अच्छा योग है आप सर्जरी में तथा स्त्री रोग विशेषज्ञता में अच्छा नाम कमा सकते है। वकील | Lawyer के लिए भी यह योग लाभदायक है।आप इंजीनियर | Engineer बनकर बहुत धन अर्जन कर सकते है या मैकेनिकल से सम्बन्धित कोई काम करे तो बहुत लाभ होगा।
ऐसा जातक मोटर वाहन के व्यापार से अचूक धन-दौलत कमाता है। पशुओं के व्यापार से भी भी ऐसा व्यक्ति मालामाल हो जाता है यदि आपकी कुंडली में में मंगल ग्यारहवे स्थान में है तो आप साईकिल, स्कूटर मोटर-वाहन के व्यापार से अधिक धन कमा सकता है
Related posts
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Varshik Rashifal 2025: सफलता और शांति के लिए जानें खास उपाय
Varshik Rashifal 2025 ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए सभी राशियों का विश्लेषण करता है। हर…
सरकारी नौकरी का ग्रहों से संबंध तथा पाने का उपाय
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश हर कोई करता है, हलांकि सरकारी नौकरी किसी किसी के नसीब में होती है। अगर…
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
Vish yog का जीवन पर प्रभावVish yog का जीवन पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में Vish yog और दोष व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं, यदि किसी…
Gita Jayanti 2025 Date : महत्व, पूजा विधि और गीता जयंती मनाने के तरीके
Jayanti 2025 हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्धभूमि…
Bhai Dooj Vastu Tips 2025 : भाई-बहन के रिश्ते में शांति के उपाय
भाई दूज, भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का त्योहार है। यह केवल एक सांस्कृतिक परंपरा नहीं बल्कि भाई-बहन के रिश्ते…
Dhanteras ke Upay 2025 : धन, सौभाग्य और समृद्धि पाने के आसान उपाय
धनतेरस हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ त्योहार है, जो दीपावली के उत्सव की शुरुआत का प्रतीक होता है। यह…
Diwali Vastu Tips 2025 : घर में लक्ष्मी प्रवेश के लिए वास्तु उपाय
दीपावली, जिसे रोशनी का त्योहार कहा जाता है, केवल घर को सजाने और दीपक जलाने का पर्व नहीं है। यह…