ज्योतिष के अनुसार कुंडली में चांडाल योग को शुभ नहीं माना गया है। कहते हैं कि जिस भी जातक की कुंडली में यह योग होता है, उसके जीवन में उथल-पुथल बनी रहती है। ऐसा जातक जिंदगी में कभी स्थिर नहीं रह पाता है। लेकिन यदि आपकी कुंडली में यह योग है तो इससे घबराने की जरूरत नहीं। पहले जान लें कि यह योग क्या होता है और इसका असर क्या है?
1.चांडाल योग कैसे बनता है : कुंडली के किसी भी भाव में बृहस्पति के साथ राहु बैठा है तो इसे गुरु चांडाल योग कहते हैं। कुछ ज्योतिष मानते हैं कि यदि गुरु की राहु पर या राहु की गुरु पर दृष्टि है तो भी चांडाल योग बनता है, लेकिन यह सही नहीं है। यह भी कहा जाता है कि राहु जिस भी ग्रह से साथ बैठता है, तो उस ग्रह को ग्रहण लग जाता है। सूर्य के साथ सूर्य चांडाल योग और मंगल के साथ मंगल चांडाल योग माना जाता है, लेकिन सबसे अधिक घातक गुरु और राहु की युति को ही माना जाता है।
2.इस योग का असर क्या है : इस योग का बुरा असर शिक्षा, धन और चरित्र पर होता है। जातक बड़े-बुजुर्गों का निरादर करता है और उसे पेट एवं श्वास के रोग हो सकते हैं। कहते हैं कि मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक, कुंभ व मीन राशि के लोगों पर गुरु-चांडाल योग का प्रभाव अधिक पड़ता है।
नोट : इसके असर में डिग्री और राशि खासकर देखी जाती है। यदि गुरु का डिग्री (अंश) यानी पॉवर ज्यादा है तो यह चांडाल योग कमजोर होगा। यदि चांडाल योग गुरु की राशि में है तो भी यह कम असर वाला होगा। खासकर गुरु और राहु के अंश देखकर ही चांडाल योग के असर को परखा जाता है।
3.कुंडली के केंद्र के चांडाल योग का असर :-
यह योग जिस भी भाव या राशि में लगता है, तो वह उस स्थान के शुभ प्रभाव को तो समाप्त करता ही है, साथ ही जहां भी उसकी दृष्टि होती है उसके प्रभाव को भी समाप्त कर देता है। यहां प्रस्तुत हैं केंद्र के भावों के परिणाम।
- यदि प्रथम भाव या लग्न में गुरु राहु की युति अर्थात चांडाल योग है, तो ऐसा जातक चरित्र का ढीला होता है। उस पर लांछन लगता है। उसका वाद-विवाद होता रहता है।
- यदि चतुर्थ भाव में यह योग बन रहा है तो भूमि, भवन, परिवार, मित्र और जन्म स्थान का सुख नहीं मिल पाता है।
- यदि सप्तम भाव में है तो जातक को पत्नी सुख नहीं मिलता है।
- यदि दशम भाव में है तो जातक को नौकरी और व्यापार में असफलता ही हाथ लगती है।
Related posts
1 Comment
Leave a Reply Cancel reply
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Varshik Rashifal 2025: सफलता और शांति के लिए जानें खास उपाय
Varshik Rashifal 2025 ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए सभी राशियों का विश्लेषण करता है। हर…
सरकारी नौकरी का ग्रहों से संबंध तथा पाने का उपाय
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश हर कोई करता है, हलांकि सरकारी नौकरी किसी किसी के नसीब में होती है। अगर…
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
Vish yog का जीवन पर प्रभावVish yog का जीवन पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में Vish yog और दोष व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं, यदि किसी…
Purnima Vrat date 2025 puja vidhi, niyam and samagri
Purnima Vrat date 2025 हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। यह दिन चंद्र देव की पूजा…
Navratri 2025 date calendar माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की पूरी सूची
Navratri 2025 हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे माँ दुर्गा की पूजा और साधना के लिए समर्पित किया…
Holika Dahan 2025 Date and Time : जानें सही समय
Holika Dahan 2025 date भारत में मनाए जाने वाले सबसे रंगीन और हर्षोल्लास से भरे त्योहारों में से एक है।…
Holi 2025 Date जानिए महत्व, कहानी और मनाने के तरीके
Holi भारत के सबसे महत्वपूर्ण और हर्षोल्लास से भरे त्योहारों में से एक है। यह न केवल रंगों और उत्साह…
[…] हैं, वहीं गुरु के साथ बैठकर यह गुरु चांडाल योग बनाता […]