Horoscope

साप्ताहिक भविष्यफल: जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह

By pavan

September 27, 2020

मेष | Aries

 

March 21 – April 19::

साझेदारियों को बनाए रखने के लिए अधिक लचीलापन और ग्रहणशीलता रखने की जरूरतहै। अपने अधिकार और महत्वपूर्ण स्थिति का उपयोग करने से चूकें नहीं। पैसों

के लेनदेन के मामले में ईमानदारी रखें। अगर दृढ़ रवैया रखेंगे और अपनी

प्राथमिकताओं पर बने रहेंगे तो कार्य में अनबन और खटपट की स्थिति से बचा जा

सकता है । प्रोजेक्ट्स पूर्ण होने और वित्तीय मामलों में स्थिरता पाने में

कुछ देरी होगी ही, उसे टाला नहीं जा सकता है। किसी प्रियजन से तात्कालिक

अलगाव पीड़ा का कारण बन सकता है। अपने वादों के प्रति ईमानदारी मानवीयता में

आपका भरोसा मजबूत करेगी।

शुभ अंक: 3शुभ रंग: स्काय ब्लू

वृष | Taurus

 

 

April 20 – May 20::

आप रिश्तों को लेकर बहुत गंभीर हो सकते हैं जबकि एक हल्का-फुल्का नजरिया

आपको प्रसन्नता देगा । अतीत से जुड़ी भावनाएं, मित्रताएं और संपर्क आपको

यादों की दुनिया में ले जाएंगे और भाव-विभोर भी करेंगे। रिश्तों में आप

बहुत संवेदनशील हैं और जल्दी आहत भी हो जाते हैं। चीजों को व्यक्तिगत रूप

से न लें और सकारात्मक और स्पष्ट नजरिया रखें। अतीत की गलतियों के लिए खुद

को और दूसरों को क्षमा करें। पुराने मित्र और माता-पिता आपका सहयोग और

समर्थन करेंगे। चुनौतियों से जूझते हुए आपको खुद और जीवन पर भरोसा रखना होगा।

शुभ अंक: 13शुभ रंग: ओशियन ब्लूज

मिथुन | Gemini

 

May 21 – June 20::

दिनचर्या और रोज के कामकाज में बदलाव आपको स्थितियों, लक्ष्यों और

जिम्मेदारियों के फिर से आकलन का मौका देगा। अपने कार्यक्षेत्र में आप नए

बिजनेस संपर्क बना पाएंगे और नए लोगों से जुड़ेंगे भी। आप मन के अंधेरे

कोनों पर गौर करेंगे और पुराने आइडियाज को नए जमाने के हिसाब से ढालेंगे।

व्यावसायिक प्रोजेक्ट और रिश्तों में प्रभाव छोड़ने के लिए नए आइडियाज

तलाशिए। रिश्तों के प्रति सकारात्मक रवैया उस प्रेम और समझबूझ को लौटा

लाएगा जिसे कुछ समय पहले आपने खो दिया था। रोचक लोग आपके जीवन में आएंगे औरआप जिस नीरसता का अनुभव कर रहे हैं उसे तोड़ेंगे।

शुभ अंक: 15शुभ रंग: प्योर व्हाइट

कर्क | Cancer

 

June 21 – July 22::

ई स्थिति बनेगी और बिजनेस प्रोजेक्ट्स अचानक कोई मोड़ लेंगे। बचाव तलाशने

के बजाय प्रतिस्पर्धियों का सामना करें क्योंकि किसी भी विवादास्पद

प्रोजेक्ट में आप मजबूत हैं। अपनी दृढ़ता और हास्य बोध के जरिए किसी ऊबाऊ और

औपचारिक परीक्षा को टालने में कामयाब रहेंगे। भले ही बदलाव डरावने लगें

लेकिन उनके लिए जगह बनाने से डरें नहीं। भावनात्मक रूप से आप संवेदनशील और

नाजुक हैं और इसलिए दूसरों के प्रति उदार रहें। बच्चों के साथ आपके रिश्ते

बदलेंगे क्योंकि बच्चे बड़े होंगे और स्वतंत्र निर्णय लेंगे।

शुभ अंक: 16शुभ रंग: फायरी रेड

सिंह | Leo

 

July 23 – August 22::

कामकाज और पुराने विवाद में सकारात्मक और रचनात्मक नजरिया लाभ और समाधान की स्थिति बनाएगा। व्यावसायिक और बिजनेस की मुश्किलों को संतुलित नजरिए से

देखना होगा। पुरानी गलतियां दोहराने के बजाय अतीत के अनुभवों से सीखें और

जीवन में आगे बढ़ें। काम से जुड़ी कोई नई जिम्मेदारी आपके कामकाज का तरीका

बदल सकती है। जब पुरानी आदतों और भावनात्मक गलतियों से उबरेंगे तभी नया

नजरिया हासिल कर पाएंगे। खत्म हो चुके रिश्तों के साथ अटके रहने की जरूरत

नहीं है क्योंकि जीवन में बदलाव जरूरी है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करें।

अस्वाभाविक तरीके से किसी आयोजन में भागीदारी करेंगे।

शुभ अंक: 12शुभ रंग: पेस्टल्स

कन्या | Virgo

 

August 23 – September 22::

व्यावसायिक और निजी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अच्छा प्रबंध करेंगे।

किसी भी चीज को लक्ष्य के बीच में नहीं आने देंगे। बहुत सारी गतिविधियों

में लगे रहेंगे। शेड्यूल व्यस्त रहेगा और कई तरह के प्रोजेक्ट्स पूरे होकर

आपको संतुष्टि देंगे। आप एकाग्र हैं और बिजनेस प्रोजेक्ट्स हों या रिश्ते,

पूरे समर्पण से काम करेंगे। खास काम और अर्थपूर्ण संपर्क बनेंगे। आप खुद को

मुक्त करेंगे, नकारात्मक विचारों व बंधन की तरह लगने वाली कार्य स्थितियों

से बाहर निकलेंगे। आपके पास स्पष्टता है और प्रतिकूलताओं पर विजय हासिल करेंगे।

शुभ अंक: 1शुभ रंग: एमरल्ड ग्रीन

तुला | Libra

 

September 23 – October 22::

अपने व्यक्तित्व, अंदाज, कौशल और करिश्मे से लोगों को प्रभावित करेंगे।

प्रेम और रचनात्मक विचारों को साहस के साथ अभिव्यक्त करेंगे। व्यस्त

दिनचर्या और रिश्तों की जटिलता को संभालते हुए बेहतर होगा कि एकाग्र और सहज

रहें। किसी भी बाधा से टकराने के बजाय उससे बचकर आगे बढ़ जाएं और वह करें जो

आप करना चाहते हैं। कार्य में सफलता और रिश्तों को लेकर आत्मविश्वास पाने

के लिए आप खुद में ऊर्जा पैदा करेंगे। प्रभावशाली लोगों के प्रभुत्व के

खिलाफ विद्रोह भी कर सकते हैं और सफलता भी पाएंगे। छोटे लक्ष्यों से

संतुष्ट हो जाने के बजाय बड़ा सोचें और अपनी सीमाओं से परे जाएं।

शुभ अंक: 2शुभ रंग: डीप मरून

वृश्चिक | Scorpio

 

October 23 – November 21::

व्यावसायिक सफलता प्राप्त करेंगे और दूसरों से सम्मान व विश्वास भी पाएंगे।

आपकी प्रतिभा की चमक दूर तक जाएगी जबकि व्यस्त शेड्यूल और विभिन्न् पक्षों

को सहजता से संभाल लेंगे। व्यावसायिक सेमिनार्स और मीडिया में अपना प्रभाव

छोड़ेंगे। विदेश से मिलने वाली बिजनेस संभावनाएं और आमंत्रण आपको अनियोजित

यात्रा पर ले जाएंगे। तनाव में आप भी गलती कर सकते हैं इसलिए महत्वपूर्ण

निर्णय लेते हुए सहज रहें। घर और दफ्तर में अपने काम और जिम्मेदारियों को

दूसरों के साथ बांटकर तनाव को कम करें। आपकी ऑनलाइन सामाजिकता से दूसरे ईर्ष्या कर सकते हैं।

शुभ अंक: 17शुभ रंग: सी ब्लू

धनु | Sagittarius

 

November 22 – December 21::

मुश्किल व्यावसायिक कामों के बीच आप आक्रामक, समर्पित और साहसिक रहेंगे

ताकि लक्ष्य हासिल कर सकें। कार्य में आप सक्रिय, कुशल और चतुर हैं।

हालांकि आप निर्णय लेने में कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं क्योंकि आप

मुद्दों और स्थितियों को लेकर बहुत ज्यादा विश्लेषण करते हैं। आप गरिमामयी

और प्रेमपात्र हैं, नई बिजनेस संभावनाओं के प्रति तुरंत उत्साहित और

आकर्षित हो जाते हैं। धैर्य और बुद्धिमत्ता के साथ आप वित्तीय और बिजनेस की

गड़बड़ियों को ठीक कर लेते हैं। बिजनेस साझेदारी में आप ढीले सिरों को कसेंगे

और अधूरे पड़े कानूनी मामलों को भी पूरा करेंगे।

शुभ अंक: 14शुभ रंग: सी ग्रीन

मकर | Capricorn

 

December 22 – January 19::

मौजूदा क्षण को पूरी जागरूकता से जीना और बहाव के साथ चलना अच्छे गुण

रहेंगे। रिश्तों में प्रेम की भावना को तरोताजा करने के लिए अपने साथी को

डिनर के लिए बाहर ले जाएं। अपनी महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं, मूल्यों और

रिश्तों पर ध्यान देना होगा अन्यथा आप खुद को और दूसरों को दुविधा में ही

डालेंगे। कोई काम समयावधि में छोटा होगा लेकिन सफलता और प्रशंसा दिलाने के

लिहाज से बड़ा। कार्यक्षेत्र में कई गतिविधियों में खुद को फंसा पाएंगे और

उससे लाभ भी प्राप्त करेंगे। खेल और शारीरिक गतिविधि के लिए समय देना राहत भरा होगा।

शुभ अंक: 6शुभ रंग: सेफरन

कुंभ | Aquarius

 

January 20 – February 18

चीजें सहजता से घटित होंगी और आपको त्वरित निर्णयों के साथ तैयार रहना होगा

अन्यथा संभावनाएं हाथ से निकल जाएंगी। अपनी राय रखने में आप साहसिक और

स्पष्टवादी हैं और इससे कुछ मुश्किलें भी हो सकती हैं। आप कुछ चीजों में

बहुत ज्यादा शक्ति झोंक सकते हैं, लेकिन एक समय में एक ही कदम उठाकर सफलता

तक पहुंचना अच्छा होगा। हल्का-फुल्का रवैया रखें और अपने हास्यबोध को बनाए

रखें क्योंकि उसी से शांति, सामंजस्य और सफलता की राह खुलेगी। सामाजिक जीवन

अच्छा रहेगा क्योंकि आप अपने प्रियजनों के साथ वक्त बिता पाएंगे।

शुभ अंक: 8शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स

मीन | Pisces

February 19 – March 20::

बिजनेस और व्यावसायिक उद्यम के जरिए भौतिक समृद्धि और धन की प्राप्ति होगी।

भौतिक सौभाग्य साथ रहेगा लेकिन रचनात्मकता और कडी मेहनत जारी रखते हैं तो

आगे भी सफलता का सिलसिला जारी रहेगा। वित्तीय और बिजनेस डील्स आपकी इच्छा

के अनुरूप रहेंगी। बुजुर्ग रिश्तेदारों और मित्रों को आपके सहयोग और मदद की

जरूरत हो सकती है। कोई आधिकारिक यात्रा लाभदायक और आकर्षक होगी। अपने

खानपान और एक्सरसाइज को लेकर सतर्क रहें क्योंकि आपका वजन बहुत जल्दी बढ़

जाता है। आप उन परंपराओं और मूल्यों को बनाए रखेंगे जो अर्थपूर्ण होंगी।

शुभ अंक: 10शुभ रंग: ब्रिक रेड