मेष राशि (Aries) : इस महीने काम का बोझ अधिक रहेगा और आसपास के लोगों से अनबन होने के आसार हैं। दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद खत्म होंगे। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। केवल उतना ही काम संभालें जितना आपके लिए सहज हो। भूमि निर्माण कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन पराक्रम पूर्वक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
प्यार के विषय में : प्यार मोहब्बत के मामले में सब बढ़िया रहेगा। रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा।
करियर के विषय में : इस महीने आपका प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने के आसार हैं।
हेल्थ के विषय में : ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग सावधान रहें।
वृषभ राशि (Taurus) : यह महीना आपके लिए कुछ परिस्थितियों में अचानक बदलाव या घटनाओं भरा हो सकता है। इनकम के अनुसार ही खर्चा करें तो अच्छा रहेगा। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा अपने आत्मविश्वास को नियंत्रण में रखना होगा। जोश में आकर नया निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावनाएं हैं।
प्यार के विषय में : इस महीने लव लाइफ अच्छी रहेगी, आप अपने पार्टनर के ख्यालों में खोए रखेंगे।
करियर के विषय में : नौकरी से संबंधित जातक को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलेगी।
हेल्थ के विषय में : पेट दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है। इसलिए हल्का खाना खाएं।
मिथुन राशि (Gemini) : इस महीने आप स्थितियों पर नियंत्रण पाने की पूरी कोशिश करेंगे और काफी हद तक उसमें सफल भी होंगे। आर्थिक स्थिति में जल्दी ही सुधार लाने में सफल रहेंगे। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय कुछ कठिन रहेगा। पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा और आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी।
प्यार के विषय में : अपने पार्टनर पर भरोसा करना सीखें, दूसरों की बातों में आकर उन पर शक न करें अन्यथा आपका रिश्ता टूट सकता है।
करियर के विषय में : अगर आप व्यापार करते हैं तो इस महीने थोड़ा धीमा रहेगा।
हेल्थ के विषय में : भारी भोजन करने से परेशानी हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें।
कर्क राशि (Cancer) : कर्क राशि वालों की बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। फालतू भाग-दौड़ खत्म हो सकती है। आपके लिए महीना अच्छा रहेगा। घर का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आपको अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर कोई कदम उठाना पड़ेगा। शुरुआत में इससे कुछ परेशानियां हो सकती हैं। काफी दिनों बाद आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिल सकता है। हालांकि आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
प्यार के विषय में : जीवनसाथी की खुशदिली देख आप भी काफी प्रसन्न रहेंगे। एक दूसरे के साथ कुछ रोमांटिक समय भी बिताएंगे।
करियर के विषय में : व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा।
हेल्थ के विषय में : कोई पुरानी बीमारी परेशान करेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
सिंह राशि (Leo) : इस महीने आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें। अपने जीवन में अपने अलावा दूसरों की भलाई करने में भी लगाएं। अगर आपका कोई जरूरी काम बहुत समय से रुका हुआ है तो इस बात की प्रबल संभावना है कि इस महीने वो पूरा हो जाए। पारिवारिक समस्याओं से निजात मिल सकती है।
प्यार के विषय में : प्रेमी जोड़ों के लिए माह बढ़िया रहेगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी।
करियर के विषय में : मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है।
हेल्थ के विषय में : आपको नसों और मांसपेशियों से संबंधित परेशानियां होने की आशंका दिखाई देती है।
कन्या राशि (Virgo) : भौतिक सुख सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी। जमीन-जायदाद खरीदने में आपका ध्यान रहेगा। निवेश की योजना बन सकती है। आपको अपनी जिम्मदारियों हो इतनी गंभीरता से भी नहीं लेना है, कि वो आपके लिए बोझ बन जाए। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। बिना किसी बाधा के आप सारे काम समय पर पूरे कर पाएंगे। कर्मक्षेत्र कारोबार में नए अवसर प्राप्त होंगे।
प्यार के विषय में : आपका पार्टनर आपको इंप्रेस करने की हर संभव कोशिश करेगा।
करियर के विषय में : बिजनेस संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा।
हेल्थ के विषय में : सेहत का ध्यान रखें। लापरवाही मंहगी पड़ सकती है।
तुला राशि (Libra) : इस महीने आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। अपने आप के लिए समय अवश्य निकालें और अपनी देखभाल करें। जितना समय आप अपने आप को देंगे उतना ही शांत महसूस करेंगे। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। आपके लिए परिवार, जमीन-जायदाद के मामले, दोस्त और रिश्तेदार बहुत खास हो सकते हैं।
प्यार के विषय में : लव लाइफ में आ रहे तनाव दूर होंगे। नये रिश्ते की शुरुआत होगी।
करियर के विषय में : जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट को विस्तार देंगे।
हेल्थ के विषय में : सेहत की बात करें तो छोटी मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) : इस माह काम अपने समय के अनुसार अपने आप बनेंगे। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार की समस्याएं बनी रहेंगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। संतान के विवाह के मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। अपना फोकस बनाएं रखें और व्यर्थ की चिंताओं से बचें। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
प्यार के विषय में : आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार समय बिताएंगे।
करियर के विषय में : इस महीने करियर को लेकर कोई गुड न्यूज मिलेगी।
हेल्थ के विषय में : सेहत के नजरिए से यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) : यह महीना आपके लिए काफी सकारात्मक रहने के साथ थोड़ा चुनौतियों से भरा भी रहेगा। किसी से उधार पैसा भी लेना पड़ सकता है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आपकी कोशिशें सफल हो जाएगी। जो आपके लिए बहुत हद तक फायदेमंद हो सकती हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में संभल कर रहें। खर्च करने से पहले अपने बजट को ध्यान में रखें।
प्यार के विषय में : आपके पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है और कुछ अनबन हो सकती है।
करियर के विषय में : आईटी व मैनेजमेंट सेक्टर के लोग नई उम्मीद में रहेंगे। छात्र कामयाब रहेंगे।
हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। अपनी ऊर्जा शक्ति बढ़ाने के लिए रोजाना व्यायाम करें।
मकर राशि (Capricorn) : इस महीने आपको कुछ नया करने का मौका मिलेगा जिससे किसी का भला हो सके। नौकरी में बदलाव का योग है। इनकम बढ़ सकती है। कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है और आप उस पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में रुकावटें आ सकती है। परिवार के साथ मजेदार समय गुजरेगा। फालतू खर्च होगा।
प्यार के विषय में : रोमांटिक लाइफ में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा।
करियर के विषय में : व्यवसाय में नई पार्टनरशिप की योजना सफल हो सकती है।
हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए कुछ ठीक है। ज्यादा काम का बोझ खुद पर न डालें।
कुंभ राशि (Aquarius) : बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें। परेशानियों और चिंताओं पर ध्यान देने की बजाय अपने आप पर विश्वास रख कर उनका हल ढूंढने का प्रयास करें। अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बड़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं।
प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में प्यार और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने साथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
करियर के विषय में : कारोबार व्यापार में विस्तार होगा। आवक के स्त्रोत में बढ़ोत्तरी प्रदान करेगा।
हेल्थ के विषय में : कुछ लोगों को रक्त से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
मीन राशि (Pisces) : इस महीने कुछ लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें। काम को जितना टालेंगे उतना ही आप पर काम का भार बढ़ता जाएगा जो की भविष्य में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। कार्यस्थल से संबंधित निर्णय सोच-बूझ पूर्वक लेने होंगे। इस महीने संतान के कारण चिंता तथा तनाव बना रहेगा। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें। संतान पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा।
प्यार के विषय में : प्यार मोहब्बत के मामले में यह महीना सामान्य रहेगा। आप इंटरनेट के माध्यम से अपने पार्टनर से जुड़े रहेंगे।
करियर के विषय में : नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नित प्राप्त हो सकती है।
हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नेत्रजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं।
🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼🍃🌼
आने वाला महीना आपके लिए मंगलमयी हो – आप स्वस्थ रहे, सुखी रहे – इस कामना के साथ।
Related posts
Subscribe for newsletter
* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!
Varshik Rashifal 2025: सफलता और शांति के लिए जानें खास उपाय
Varshik Rashifal 2025 ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए सभी राशियों का विश्लेषण करता है। हर…
सरकारी नौकरी का ग्रहों से संबंध तथा पाने का उपाय
सरकारी नौकरी पाने की कोशिश हर कोई करता है, हलांकि सरकारी नौकरी किसी किसी के नसीब में होती है। अगर…
जानिए कैसे ग्रह आपकी समस्याओं से जुड़े हैं
जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां हों तो यह सामान्य बात है, लेकिन लगातार परेशानियां बनी रहें या छोटी-छोटी समस्याएं भी बड़ा…
Vish yog का जीवन पर प्रभावVish yog का जीवन पर प्रभाव
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में Vish yog और दोष व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव डालते हैं, यदि किसी…
Gita Jayanti 2025 Date : महत्व, पूजा विधि और गीता जयंती मनाने के तरीके
Jayanti 2025 हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्धभूमि…
Bhai Dooj Vastu Tips 2025 : भाई-बहन के रिश्ते में शांति के उपाय
भाई दूज, भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का त्योहार है। यह केवल एक सांस्कृतिक परंपरा नहीं बल्कि भाई-बहन के रिश्ते…
Dhanteras ke Upay 2025 : धन, सौभाग्य और समृद्धि पाने के आसान उपाय
धनतेरस हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ त्योहार है, जो दीपावली के उत्सव की शुरुआत का प्रतीक होता है। यह…
Diwali Vastu Tips 2025 : घर में लक्ष्मी प्रवेश के लिए वास्तु उपाय
दीपावली, जिसे रोशनी का त्योहार कहा जाता है, केवल घर को सजाने और दीपक जलाने का पर्व नहीं है। यह…