Subscribe Now

* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!

Trending News

Blog Post

जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह:
Horoscope

जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह: 

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल
(March 21 – April 19)
This Week
रिश्ते स्नेहमयी और संतुष्टि देने वाले होंगे और इसलिए आप भावनात्मक रूप सेचिंतनशील, सपनों की दुनिया में रहने वाले, कविमना और शांत रहेंगे। नए
व्यक्तिगत उद्यमों या बिजनेस प्रोजेक्ट्स को शुरू करते हुए आप कुछ ढीले और
आलसी हो सकते हैं। घर और दफ्तर में सकारात्मक प्रभावों पर आप उचित
प्रतिक्रिया देंगे। महत्वपूर्ण घटना और पारिवारिक आयोजन में आप अहम भूमिका
में होंगे। नई स्टाइल और कपड़ों के जरिए अपनी छवि बदलते हुए आप कल्पनाशील और
रचनात्मक रहेंगे। घर और दफ्तर की नई सज्जा ऊर्जा और अच्छा वातावरण देगी।
मित्रों के साथ ऑनलाइन समय बिताते हुए यादों में लौटेंगे।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग: टर्क्वाइज

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल
(April 20 – May 20)
This Week
जीवन आपके सामने नई शुरुआत की संभावना प्रस्तुत करेगा। आप खाली कैनवास पर
अपने मन के रंगों से तस्वीर उकेर सकते हैं। यह आपके जीवन का एक और रोचक भाग
है जबकि बढ़िया व्यावसायिक उद्यम शुरू होंगे। आप नियंत्रण हाथ में लेकर, कुछ
अनूठा व मौलिक रचकर अपनी संभावनाओं का उपयोग करेंगे। परिवार के प्रति अधिक
सहृदय और सहयोगी रवैया रखेंगे। उन लोगों से जुड़ेंगे जिनसे लंबे समय से आपका
कोई संवाद नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और पुरानी आदतों को छोड़ना
होगा। बाह्य संतुलन और भीतरी एकाग्रता घर और दफ्तर में स्थिरता लाएगी।
शुभ अंक: 18शुभ रंग : क्रीम्स एंड व्हाइट्स


मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल
(April 20 – May 20)
This Week
कडी मेहनत और एकाग्रता से आप अपने लक्ष्यों को पहचानेंगे। चिंता के एक दौर
के बाद अब सफलता हासिल होगी। शहर से दूर की यात्रा की योजना बनेगी। परिवार
में किसी स्वार्थी व्यक्ति से सतर्क रहें जो आपके अच्छे स्वभाव का फायदा
उठाता है। घर और दफ्तर में दुविधा और गतिविधियां आपके इर्द-गिर्द घूमने के
बावजूद आपके पास स्पष्टता और तार्किक नजरिया है। अहंकार और बौद्धिक घमंड
आपके पतन का कारण बन सकता है तो सतर्क रहें। पुराने मित्र और निकट के परिजन
कुछ अच्छी खबर देंगे। रिश्तों को विवाद और विश्लेषण से नहीं बल्कि प्रेम,
स्वीकार्य और आजादी से सुलझाया जा सकता है।
शुभ अंक: 6शुभ रंग : प्योर व्हाइट

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल
(June 21 – July 22)
This Week
चीजों की बारीकी में ऊर्जा नष्ट करने के कारण कुछ महत्वपूर्ण काम उपेक्षा
का शिकार हो सकते हैं। दृढ़ता की कमी मुश्किल की वजह बन सकती है। अनपेक्षित
दुर्भाग्य इस समय नकारात्मक लग सकता है लेकिन यह भाग्यशाली बदलावों की वजह
बनेगा। कार्य में लागू प्रतिबंध और रिश्तों में सीमाएं स्वीकार्य नहींहोंगी, अपनी भावनाओं को जाहिर करें। कुछ चीजों में बहुत ज्यादा देखभालरखेंगे तो अन्य चीजों में अव्यवस्था हो सकती है जो जीवन में कोलाहल ला सकतीहैं। किसी महत्वपूर्ण मामले पर निर्णय करते हुए नजरिए को स्पष्ट कर लें।बिजनेस और रिश्तों में दूसरों को दखल न देने दें।
शुभ अंक : 8शुभ रंग: लेवेंडर

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल
(July 23 – August 22)
This Week
• निजी मुश्किलों और व्यावसायिक चुनौतियों का सामना करने के लिए आपके पास
साहस और धैर्य दोनों रहेंगे। आपका कडा परिश्रम विजय को सुनिश्चित करेगा।कार्यस्थल पर मतभेद हो सकते हैं, आपको मध्यस्थ बनना पड़ सकता है। अगर आपअपने विचारों में स्पष्ट नहीं हैं तो रिश्तों में खिंचाव हो सकता है। आपकेअच्छे स्वभाव का लाभ दूसरों को न उठाने दें अन्यथा आप खुद को निढाल स्थितिमें पाएंगे। स्वास्थ्य और वित्त को संतुलित रखना होगा। जो जरूरी काम हैंउन्हें आप कम ऊर्जा और तनाव के बावजूद करते रहेंगे।
शुभ अंक: 7शुभ रंग : लेमन येलो


कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल
(August 23 – September 22)
This Week
रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता से आप अपने व्यावसायिक लक्ष्यों को पूरा करनेमें एकाग्र रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक प्रोजेक्ट पूरा करने के लिएशक्ति और ऊर्जा चाहेंगे। एकाग्रता के जरिए किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिलहोगी। कार्य और रिश्तों में सभी बाधाओं को आप पार कर जाएंगे। किसी भीकार्यक्षेत्र में एकाग्रता के जरिए सफलता मिलेगी। सामाजिक जीवन निकट केमित्रों और परिजनों तक सिमटा रहेगा। मुश्किल से आप मजबूत होंगे औरआध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा। आकर्षण के बावजूद अपने बजट और योजनाओं पर बने रहें।
शुभ अंक : 1शुभ रंग: एमरल्ड ग्रीन


तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
(September 23 – October 22)
This Week
भौतिक लाभ के साथ जिम्मेदारी भी आएगी और वित्तीय व कानूनी मसलों से निपटते
हुए सावधान रहें। सभी क्षेत्रों में सफलता और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिएचतुराई से काम लें। संसाधनों का बुद्धिमत्ता से उपयोग और शक्तियों का उचितप्रबंधन फायदेमंद और भाग्यशाली हो सकता है। बिजनेस में छोटी रकम के प्रतिसतर्क और ज्यादा धन को लेकर लापरवाह न हों। बिजनेस या व्यावसायिक आधार रखनाचुनौतीपूर्ण होगा। निवेश और भविष्य की योजना को जाहिर करने बजाय उन परबारीकी से काम करें। रिश्तों को संवेदना के साथ संभालना होगा। बच्चे जीवन में आनंद लाएंगे।
शुभ अंक: 8शुभ रंग: चेरी रेड

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल
(October 23 – November 21)
This Week
चाहे और अनचाहे बड़े बदलाव संभव हैं। आंतरिक बदलाव नए मूल्यों, प्राथमिकताओं
और नजरिए का कारण बनेगा। पुराने रिश्तों से आगे निकल आएंगे और ग्रहणशीलता
के साथ नई भावनाओं को स्वीकारेंगे। रिश्तों में कोमलता, प्रेम और देखरेख काभाव रहेगा जो मुश्किल स्थितियों में आपकी मदद करेगा। व्यावसायिक संभावनाएं विविधतापूर्ण हो सकती हैं जो करियर और प्रतिष्ठा को बढ़ाएंगी। बदलावों सेगुजरते हुए भी आप सफलता के प्रति निश्चिंत हैं। बिजनेस साझेदारी में किसी भी तरह के बदलाव से झिझके नहीं। बच्चों, परिजनों और मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ अंक: 13शुभ रंग: डीप क्रिमसन


धनु राशि साप्ताहिक राशिफल
(November 22 – December 21)
This Week
मौजूदा उद्यम में आपको दो महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन मिलेगा। बिजनेसप्रोजेक्ट को सफलता और पूर्णता की ओर ले जाने में टीमवर्क और सामंजस्य कीअपेक्षा रख सकते हैं। आपका करिश्माई व्यक्तित्व और मजबूती आपको मुश्किलस्थितियों से निकलने और महत्वपूर्ण लोगों से मिलने में मदद करेगा। बिजनेसमें महत्वपूर्ण स्थिति में रहेंगे और प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपनी क्षमतासाबित करेंगे। रिश्तों में प्रेम और सहयोग मिलेगा। भूमि, भवन या प्रॉपर्टी में निवेश संभावित है।
शुभ अंक: 3शुभ रंग: चेरी रेड


मकर राशि साप्ताहिक राशिफल
(December 22 – January 19)
This Week
• घर और दफ्तर में आप कुछ दबाव और बंधन महसूस कर सकते हैं। सीधे टकराव को
टालते हुए आपको दूसरा रास्ता चुनकर अपना काम करते रहना चाहिए। रिश्तों मेंसंवाद की कमी और भावनाएं व्यक्त न कर पाने के कारण आप निराशा अनुभव कर सकतेहैं। हालांकि जीवनसाथी और परिवार आपको समझेगा और सहयोगी भी रहेगा। खानपानबदलने, योग, अध्यात्म और खुशनुमा कामों में रुचि से आपका स्वास्थ्य बेहतरहोगा। अपनी विनोदप्रियता को बनाए रखें। पुराने मित्रों व परिजनों से अच्छा समाचार मिलेगा।
शुभ अंक: 10शुभ रंग: रेड्स


कुम्भ राशि साप्ताहिक राशिफल
(January 20 – February 18)
This Week
आप व्यावसायिक उद्यमों में ऊर्जावान रहेंगे। वित्त, स्टाफ और शेड्यूल कोप्रभावी ढंग से संभाल लेंगे। चुनौतीपूर्ण स्थितियों में आप मौलिक औररचनात्मक हो जाते हैं। रिश्तों को लेकर आपमें भावना और संवेदनशीलता की कमीदूसरों को नजर आ सकती है लेकिन असल में ऐसा होगा नहीं। ऐसा इसलिए लग सकताहै क्योंकि आप खुद को अभिव्यक्त नहीं करते हैं। सामाजिक जीवन थोड़ा नीरस हैजिसे बदलने के लिए आपको समय की जरूरत है। आपको गुस्सा कम ही आता है लेकिनजब आता है तो संभालना मुश्किल होता है। कोई युवा या बेटा स्वतंत्र है लेकिनअक्सर उसे आपका सहयोग जरूरी लगता है।
शुभ अंक : 17शुभ रंग: सैंडी ब्राउन

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल
(February 19 – March 20)
This Week
इस सप्ताह सफलता और असफलता का मिला-जुला अहसास रहेगा क्योंकि स्थितियां
बदलेंगी और कार्य में भी अनिश्चितता रहेगी। आप किसी प्रोजेक्ट से जुड़े लेबरको छोड़ देंगे क्योंकि वह इस मौके पर लाभदायक नहीं लग रहा है। कुछ वादेअधूरे रहेंगे और आप मित्रों व साझेदारों से निराश हो सकते हैं। निराशा महसूस कर सकते हैं क्योंकि उम्मीदें टूटेंगी और बहुत परिश्रम के बाद भीथोड़ा ही फायदा होगा। सप्ताह के आगे बढ़ने के साथ चीजें सकारात्मक होंगी औरलाभ भी संभव है। रिश्ते निराशा के क्षणों में उम्मीद देंगे। देरी से सही लेकिन तरक्की और सफलता निश्चित होगी। छोटी स्वास्थ्य समस्या की तरफ ध्यान देना होगा।
शुभ अंक: 7शुभ रंग: सिल्वर ग्रे

Image may contain: text that says 'साप्ताहिक रीशिफल'

Related posts

Leave a Reply

Required fields are marked *