Subscribe Now

* You will receive the latest news and updates on your favorite celebrities!

Trending News

Blog Post

जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह
Horoscope

जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला सप्ताह 

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल

(March 21 – April 19)

This Week

आप पाएंगे कि सफलता, भौतिक समृद्धि और धन बिजनेस की समझबूझ और व्यावसायिक कौशल के जरिए हासिल किया जाता है। लक्ष्य पूरे होने के बावजूद रचनात्मकता के प्रति समर्पण और कडी मेहनत जारी रखना होगी। आप आलस कर सकते हैं और इसके कारण वित्तीय नुकसान और नीरसता आ सकती है, इसलिए अपने प्रयासों में निरंतर रहें। आप पैसों से जुड़े मामलों और बिजनेस लेन-देन में अनुभवी हैं। रिश्तों
और पारिवारिक स्थितियों में गंभीर दृष्टिकोण न रखें। जिन परिजनों को आपकी
जरूरत होगी उनका आप सहयोग करेंगे और किसी गलती के प्रति भी उदार रहेंगे।
शुभ अंक: 10शुभ रंग: सेफरन

2020 साल में बाकी है 15 दिन, जानें इस दौरान किस राशि को मिलेगा प्यार भरा  उपहार - weekly horoscope in hindi

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल

(April 20 – May 20)

This Week

  • भौतिक मामले बांधे रखने वाले हो सकते हैं। उन्हें स्पष्टता और तत्परता से

हल करना होगा अन्यथा वे भविष्य में राह की रुकावट बन सकते हैं। वित्तीय

लेन-देन में देरी हो सकती है इसलिए अभी अपने संसाधन बचाकर रखें। कुछ बिजनेस

प्रोजेक्ट्स पूरे हो जाएंगे जबकि कुछ अटके रहेंगे, ऐसे में सफलता और असफलता

का मिला-जुला अनुभव होगा। रिश्तों में कोमलता और अंतरंगता रहेगी। परिजन और

मित्रजन सहयोगी होंगे और आपके सामाजिक जीवन में नए अध्याय जोड़ेंगे।

स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना होगी और उन्हें तुरंत सुलझाना होगा।

शुभ अंक: 7शुभ रंग: क्रीमी व्हाइट

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

(April 20 – May 20)

This Week

  • स्वास्थ्य, वित्त और व्यावहारिकी बारीकियों को लेकर चिंता करने के बजाय एक

समय में एक ही कदम उठाकर सफलता, लाभ और स्वास्थ्य की तरफ बढ़िए। महत्वपूर्ण

है कि कोमलता और स्नेह के साथ अपने प्रियजनों के साथ पेश आएं क्योंकि इससे

नजरिया बदलेगा और रिश्तों में भी सुधार आएगा। ईश्वरीय अनुकंपा रहेगी और

अपने आसपास की स्थितियों को सकारात्मक दिशा में मोड़ेंगे। मित्रवत व्यवहार

और भरोसा अतीत के विवादों को खत्म करेगा। अगर स्वास्थ्य समस्या बनी रहती है

तो किसी विशेषज्ञ की सलाह लें।

शुभ अंक: 5शुभ रंग: क्रीमी व्हाइट

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

(June 21 – July 22)

This Week

किसी रास्ते के बीच में खड़े होकर निर्णय करने के बारे में सोचेंगे। बेहतर

होगा कि आप अपने निर्णयों पर विश्वास करें और वही करें जो आपके लिए अच्छा

है। ऐसा करते हुए यह न सोचें कि लोग क्या कहेंगे और क्या ठीक लगेगा। आपके

आसपास आलोचक हैं लेकिन आप खुद को उनके हाथों का खिलौना न बनने दें। अतीत को

लेकर एक अंतिम निर्णय लेंगे और नए नजरिए और प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ेंगे।

बिजनेस या व्यवसाय को लेकर सकारात्मक दिशा में निर्णय लेंगे तो लक्ष्यों और

महत्वपूर्ण लोगों को लेकर स्पष्टता रहेगी।

शुभ अंक: 20शुभ रंग: मिडनाइट ब्लू

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल

(July 23 – August 22)

This Week

चिंता करेंगे और नकारात्मक ढंग से भी सोच सकते हैं। इससे कोई दिशा मिलने के

बजाय तनाव और चिंता बढ़ेगी। रिश्तों को लेकर सहज रहें। व्यावसायिक स्थितियों

में एक बार में एक ही कदम उठाएं और सकारात्मक ढंग से सोचें। बारीकियों में

अपनी ऊर्जा गंवाने से बचें क्योंकि इससे महत्वपूर्ण व्यावसायिक पक्ष से

ध्यान हट जाएगा। निरंतरता और रुचि की कमी के कारण घर और दफ्तर दोनों ही जगह

अव्यवस्था हो सकती है। कुछ मामलों में बहुत ज्यादा ध्यान देंगे लेकिन दूसरी

चीजों में होने वाली अव्यवस्था से स्थिति जस की तस रहेंगी। आप किसी भी तरह

का समझौता नहीं करेंगे या किसी भी प्रतिबंध को स्वीकार नहीं करेंगे।

शुभ अंक: 8शुभ रंग: क्रीमी व्हाइट

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल

(August 23 – September 22)

This Week

बहुत लंबे समय पहले शुरू किए गए बिजनेस प्रोजेक्ट्स में पूर्णता और सफलता

मिलेगी। वित्तीय संतुलन और व्यावसायिक प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे जो आगे की

संभावनाओं की ओर ले जाएगी। आप प्रसन्न् और सहज रहेंगे क्योंकि रिश्तों में

स्नेह और सहयोग रहेगा। कोई निजी उद्यम पूर्ण होगा और संतोष भी देगा। मानसिक

तनाव से बचें क्योंकि वह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उन

संवेदनशील मुद्दों पर कोई भी कार्रवाई करने से पहले पूरा समय लें जिन पर

दोबारा सोचने की जरूरत है। परिवार से जुड़े मामलों में आपका दिल और दिमाग

आपको दो अलग दिशाओं में खींचेगा।

शुभ अंक : 4शुभ रंग: पीकॉक ग्रींस

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल

(September 23 – October 22)

This Week

अच्छे रिश्तों और बिजनेस पार्टनरशिप से जुड़ाव बढ़ेगा जबकि तनावपूर्ण

साझेदारियां व यदा-कदा के रिश्ते बिखर जाएंगे। निर्णय लेने, योजना बनाने और

प्राथमिकताएं तय करने का समय है। आपके सामने चुनाव के विकल्प रहेंगे और

आपके लिए निर्णय लेना मुश्किल होगा क्योंकि आपको किसी भी स्थिति के दोनों

पक्ष दिखाई देंगे। अपने भीतर झांकने से ही से ही आपको सही राह मिल सकती है।

संवाद क्षमता सामाजिक जीवन को शानदार और व्यस्त रखेगी। सप्ताह के अंत तक

कोई साझेदारी कर सकते हैं। नए लोगों से मिलेंगे और महत्वपूर्ण संपर्क बनाएंगे।

शुभ अंक: 6शुभ रंग: रेनबो पेस्टल्स

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल

(October 23 – November 21)

This Week

किसी यादगार यात्रा पर निकल सकते हैं। इसमें नई जगहों, लोगों और परंपराओं

से रूबरू होंगे। रिश्तों में प्रेम रहेगा। परिजनों और मित्रों के साथ आप

गरिमामयी ढंग से पेश आते हैं। आपके जीवन में बच्चे महत्वपूर्ण भूमिका

निभाएंगे। किसी सामाजिक अभियान में सहयोग देंगे। लिंग आधारित भेदभाव को

मिटाने और बच्चों के लिए काम करने से जुड़ सकते हैं। आपका स्वभाव कोमल और

स्नेहशील है लेकिन भौतिक और व्यावहारिक मामलों को लेकर आपमें अधिक ऊर्जा

नहीं रहती है। कला, संगीत और थिएटर जैसे रचनात्मक कामों से जुड़ना संतोष

देगा। बिटिया या परिवार की कोई युवती अपनी स्वतंत्र राह चुन सकती है।

शुभ अंक: 17शुभ रंग: सॉफ्ट पिंक

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल

(November 22 – December 21)

This Week

  • आपके पास मानसिक स्पष्टता है जिसके जरिए आप आप चीजों पर से परदा उठाकर सच

सामने लाएंगे। इससे आप अलोकप्रिय भी हो सकते हैं। सामान्यत: आप सधे कदमों

से आगे बढ़ते हैं और गरिमामयी उपस्थिति रखते हैं लेकिन काम में बहुत जागरूक

हैं और हर बारीकी पर नजर रखते हैं। व्यावसायिक मामलों में आप आत्मविश्वासी

और गंभीर हैं, स्पष्टता से और तत्काल निर्णय लेते हैं। सत्य और न्याय के

पक्ष में आप अपनी आवाज जरूर उठाते हैं। बनावटी आकर्षणों से सावधान रहें

क्योंकि वे आपका मन भी मोह सकते हैं। कोई रिश्ता खूबसूरत हो सकता है लेकिन

उसकी दूसरे के साथ तुलना मत कीजिए।

शुभ अंक: 17शुभ रंग: ट्र्क्वाइज

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल

(December 22 – January 19)

This Week

परिजनों और मित्रों के साथ खुशी और आतिथ्य का साझा करेंगे। रचनात्मक ऊर्जा,

अनुभव और कौशल दूसरों के साथ साझा करने के लिए प्रेरित रहेंगे ताकि

लक्ष्यों को हासिल कर सकें। आपमें सही लोगों और संभावनाओं को आकर्षित करने

की शक्ति है जो आपको प्रगति की ओर ले जाएगी। किसी खास व्यक्ति के साथ प्रेम

बांटेंगे। आपकी मजबूती और सफलता निरंतरता और अनुकूलन करने की क्षमता का

परिणाम है। आप उदार हैं किंतु विरोध होने पर अधीर हो उठते हैं। कडवे सत्य

उजागर करते हुए उदार रहें।

शुभ अंक: 13शुभ रंग: स्कारलेट

कुम्भ राशि साप्ताहिक राशिफल

(January 20 – February 18)

This Week

बिजनेस के मामलों को कौशल, योग्यता और रचनात्मकता के साथ संभालेंगे ताकि

अच्छी वित्तीय स्थिति और व्यावसायिक प्रतिष्ठा पा सकें। आप बिजनेस और काम

में व्यस्त हैं और इसी कारण भावनात्मक और आध्यात्मिक पक्षों की अनदेखी हो

सकती है। परिवार और बच्चे स्वतंत्र हैं और वे अपने मामले खुद संभाल सकते

हैं लेकिन उन्हें भी आपसे प्रेम और प्रशंसा की अपेक्षा रहेगी। बेटा या निकट

का कोई युवा अपनी स्वतंत्र राह चुन सकता है। निजी और बिजनेस साझेदारियां

आकर्षक रहेंगी। किसी यात्रा या संक्षिप्त प्रवास की योजना बन सकती है।

शुभ अंक: 14शुभ रंग: सी ग्रीन

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल

(February 19 – March 20)

This Week

व्यावसायिक मामलों में आप बुद्धिमान हैं। यहां आपकी बुद्धिमत्ता इसलिए

महत्वपूर्ण है क्योंकि इस तरह के कामकाज को एक तयशुदा समय में पूरा करना

होता है। आत्ममूल्यांकन से रिश्तों और काम को लेकर गहरी दृष्टि मिलेगी।

लेखन या वादन जैसे अपने हाथों से किए जाने वाले कार्यों में आपकी

रचनात्मकता झलकेगी। जब भी किसी व्यक्ति या स्थिति के बारे में कोई निर्णय

करना हो तो अपने मनोभावों पर यकीन करें। एकांत या प्राकृतिक परिवेश में समय

बिताना बहुत राहत देगा। मौजूदा घटनाक्रम से एक संक्षिप्त ब्रेक या फिर

रिटायरमेंट लेने के बारे में सोच सकते हैं। परिजन और मित्रजन आपके साथ

स्नेह रखेंगे। जिस व्यक्ति से आप बहुत प्रेम करते हैं उसके प्रति अपनी

भावनाएं व्यक्त करने से चूके नहीं।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग . वाइन रेड

Related posts

Leave a Reply

Required fields are marked *